Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Career Horoscope 15 to 21 September 2024: कठिन परिश्रम से मिलेगी सफलता, विदेश यात्रा के बनेंगे योग, पढ़ें राशिफल

राशिफल के अनुसार सितंबर का यह नया सप्ताह करियर (Weekly Career Horoscope 2024) की दृष्टि से सभी राशियों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र के लिए विदेश आदि की यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं कुछ राशियों को मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न होगा। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 14 Sep 2024 05:42 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 15 to 21 September 2024: पढ़ें राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 15 to 21 September 2024: राशिफल के अनुसार 15 से 21 सितंबर का तक यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए सफलता के योग बनेंगे। वहीं, कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है।आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से करियर राशिफल जानते हैं।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता के योग बनेंगे। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको नई राह मिलेगी। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र के लिए आपको विदेश आदि की यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने मित्रों के सहयोग से आपको करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक परिश्रम इस सप्ताह आपको सफलता दिला सकता है। आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 15 to 21 September: सप्ताह खुशियों से रहेगा भरा, मनचाहा मिलेगा कार्यक्षेत्र, पढ़ें राशिफल

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर को लेकर आप उलझ सकते हैं। आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, जिस कारण आपका मन विचलित हो सकता है। आपका कार्यक्षेत्र बदल सकता है, परंतु करियर में इस सप्ताह सफलता मिलने में कुछ शंका बनी रहेगी। विरोधी वर्ग आपका होता हुआ कार्य कर सकते हैं।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह कर्क राशि वाले करियर के लिए जो व्यक्ति प्रयासरत हैं, उन्हें सफलता हासिल होने में अभी समय लगेगा। इस सप्ताह अपने से बड़े अधिकारी से वाद-विवाद से आप बचें। नहीं तो आपको करियर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपको अपने से बड़े अधिकारियों व्यवहार अच्छा रखना होगा। खासकर वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप कुछ परेशानियों से जूझ सकते हैं। अपनी शिक्षा आदि के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। साथ ही करियर के लिए जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा फल मिलना इस सप्ताह कठिन है।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही कार्य के संबंध में विदेश यात्रा आदि का योग बन सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मनचाहा करियर मिल सकता है तथा करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

यह सप्ताह करियर की दृष्टि से नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलना इस सप्ताह मुश्किल लगता है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण आप परेशान हो सकते हैं।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका परिश्रम इस सप्ताह सफल होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह अपने लोगों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक सहयोग प्राप्त होने से आपको करियर के क्षेत्र में काफी मदद मिलेगी और आप सफल होंगे।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने मित्रों के सहयोग से आपको करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक परिश्रम इस सप्ताह आपको सफलता दिला सकता है। आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आप जिस सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसे पाने में अभी समय लगेगा। प्रयास जारी रखें। हताश और निराश न हो। आपकी मेहनत का परिणाम जल्द ही आपको प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Weekly Health Horoscope 15 to 21 September 2024: किसी बड़ी बीमारी से मिलेगी राहत, स्वास्थ्य का रखें ध्यान, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।