Move to Jagran APP

Weekly Career Horoscope 20 to 26 October 2024: इन राशियों को करियर में मिलेगी शानदार सफलता, पढ़ें राशिफल

राशिफल के अनुसार अक्टूबर का नया सप्ताह करियर (Weekly Career Horoscope) की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशि जातक मनचाही सफलता न मिलने की वजह से नकारात्मक विचारों में फंस सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 20 Oct 2024 12:42 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 20 to 26 October 2024 पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 20 to 26 October 2024: राशिफल के अनुसार, 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को मनचाहा कार्य मिल सकता है। वहीं, कुछ राशियों को करियर में सफलता प्राप्ति के लिए देरी का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

 

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर आप इस सप्ताह आप सफलता पाने से दूर रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम के बाद भी मनचाही सफलता ना मिलने से आप नकारात्मक विचारों में फंस सकते हैं। अपना ध्यान रखें और परिश्रम करें।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपको अपने से बड़े अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रखना होगा। खासकर वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता मिलने के योग हैं।

यह भी पढ़ें: Weekly Health Horoscope 20 to 26 October 2024: पुरानी बीमारी से होगा सामना, स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता आपके हाथ लग सकती है। आपका व्यवहार आपके करियर में बहुत सपोर्ट करेगा।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर प्रयास कर रहे लोगों को इस सप्ताह शानदार सफलता मिलेगी।  करियर में इस सप्ताह आपको आपका मनचाहा कार्य मिल सकता है।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मनचाहा करियर मिल सकता है तथा करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा ।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके अधिकारी वर्ग या आपके साथ कर रहे काम वाले आपके मित्र आपके प्रति नेगेटिव माहौल तैयार कर सकते हैं, जिस कारण जॉब आदि में समस्या आएगी। करियर के लिए प्रयास कर रहे परीक्षा देने वालों के लिए अभी कुछ समय और इंतजार करने की जरूरत है।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर आप इस सप्ताह चिंता से मुक्त हो सकते हैं, क्योंकि इस सप्ताह आपका मनचाहा कार्य आपको प्राप्त हो सकता है। आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह परेशानियों का सामना आपको करना पड़ेगा। इस सप्ताह मनचाही सफलता मिलना मुश्किल है। आप परिश्रम करते रहें। इस सप्ताह सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ सफलता मिलने के चांस है।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं उससे आपको सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए परीक्षा आदि में बैठे छात्रों को सफलता प्राप्त होगी।  

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह परेशानियों का सामना आपको करना पड़ेगा। इस सप्ताह मनचाही सफलता मिलना मुश्किल है। आप परिश्रम करते रहें। इस सप्ताह सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ सफलता मिलने के चांस है।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा। फिर भी मनचाही सफलता मिलने में संदेह है। यह सप्ताह आपका परिश्रम से भरा रहेगा।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अपने सहयोगियों के प्रभाव से आपको आपका मनचाही जॉब मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 20 to 26 October 2024: कुछ के लिए खुशियों से, तो कुछ के लिए दिक्कतों से भरा रहेगा ये सप्ताह

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।