Move to Jagran APP

Weekly Career Horoscope 23 to 29 June 2024: इन राशियों को मनचाही मिलेगी जॉब, कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा बड़ा पद

राशिफल के अनुसार 23 जून से 29 जून 2024 का तक यह सप्ताह करियर की दृष्टि से सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को मनचाहा करियर प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशि जातकों के लिए यह सप्ताह करियर की दृष्टि से कोई नई उम्मीद लेकर आने वाला है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 22 Jun 2024 06:05 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 23 to 29 June 2024 पढ़िए साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 23 to 29 June 2024: राशिफल के अनुसार, 23 जून से 29 जून 2024 का तक यह सप्ताह करियर की दृष्टि से सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ को करियर में लाभ के योग बन रहे हैं और विशिष्ट पद से सम्मानित हो सकते हैं। वहीं, कुछ राशि जातकों करियर में सफलता मिलने में अभी इंतजार करना पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर के लिए चले आ रहे आपके प्रयास सफल होने वाले हैं। आपको कोई बड़ा पद और विदेश यात्रा का योग भी बन सकता है। कार्यक्षेत्र के लिए आप विदेश भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 23 to 29 June 2024: पार्टनर के साथ बिताएंगे खुशनुमा पल, रिश्ते में आएगी मधुरता, पढ़ें लव राशिफल

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। आप जिस क्षेत्र के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसमें सफलता मिलेगी। आपको आपकी योग्यता के हिसाब से पद और सम्मान मिल सकता है। साथ ही विदेश यात्रा आदि के योग बन रहे हैं।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर की दृष्टि से अभी आपको कुछ समय और इंतजार करने की आवश्यकता है। सफलता मिलने में अभी देर है। हताश निराश न हो। हिम्मत न हारे।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह कोई नई उम्मीद लेकर आने वाला है। हो सकता है आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार बना ले। किसी की सलाह पर और यह आपके लिए लाभदायक भी रहेगा।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। आपने यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो सफलता आपको मिलने वाली है। आपको आपकी मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर को लेकर आपको अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है केवल भाग्य के भरोसे रहना आपके लिए ठीक नहीं होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का सफल परिणाम प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश न हो। अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें। अत्यधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। आपको मनचाही सफलता प्राप्त करने में अभी समय है।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। आपके लिए सुखद परिणाम प्राप्त होगा। बहुत दिनों से चली आ रही मेहनत इस सप्ताह उसका फल आपको मिलने वाला है। आपको मनचाहा पद कार्यक्षेत्र में मिल सकता है।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

करियर के हिसाब से इस सप्ताह आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति की सलाह मशवरा मिल सकता है, जिससे आपको करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। आपको सही दिशा मिलने वाली है।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर में अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है। सफलता पाने में अभी आपके लिए समय है। इसलिए अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण ईमानदारी के साथ मेहनत करते रहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह सुखद समाचार देने वाला रहेगा। आपकी अत्यधिक मेहनत इस सप्ताह रंग लाने वाली है। विशिष्ट व्यक्तियों के संपर्क में आने से आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Weekly Finance Horoscope 23 to 29 June 2024: कार्यक्षेत्र में होगा विस्तार, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, यहां पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।