Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Career Horoscope 25 to 31 August 2024: परिश्रम से खुलेगा आपका भाग्य, मिलेगा मनचाहा परिणाम

राशिफल के अनुसार अगस्त का आखिरी सप्ताह सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 24 Aug 2024 07:18 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 25 to 31 August 2024 पढ़िए साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 25 to 31 August 2024: राशिफल के अनुसार 25 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है, तो वहीं कुछ राशियों को करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप कुछ परेशानियों से जूझ सकते हैं। अपनी शिक्षा आदि के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। साथी करियर के लिए जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा फल मिलना इस सप्ताह कठिन है।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका परिश्रम इस सप्ताह एक सफल होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह अपने लोगों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्रा आदि से आर्थिक सहयोग प्राप्त होने से आपको करियर के क्षेत्र में काफी मदद मिलेगी और आप सफल होंगे।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपको अपने से बड़े अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रखना होगा। खासकर वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, आपको आपका मन चाहा करियर मिल सकता है। करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए सफलता के योग बनेंगे। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको नई राह मिलेगी। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र के लिए आपको विदेश आदि की यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपको अपने मन के अनुसार करियर मिल सकता है। जिस जातकों ने करियर संबंधी परीक्षाओं में भाग लिया है, उन्हें सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश न हों। अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें, अत्यधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

यह सप्ताह करियर की दृष्टि से नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलना इस सप्ताह मुश्किल लगता है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं। इस सप्ताह आपके अपने सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण आप परेशान हो सकते हैं।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप को बड़ी सफलता मिलने वाली है। आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा। बहुत दिनों से चली आ रही मेहनत का इस सप्ताह आपको फल आपको मिलने वाला है। आपको मनचाहा पद कार्यक्षेत्र मिल सकता है।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर को लेकर आपको अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है। केवल भाग्य के भरोसे रहना आपके लिए ठीक नहीं होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का सफल परिणाम प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आप जिस सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसे पाने में अभी समय लगेगा प्रयास जारी रखें। हताश और निराश न हों, आपकी मेहनत का परिणाम जल्द ही आपको प्राप्त होगा।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह सुखद समाचार देने वाला रहेगा। आपकी अत्यधिक मेहनत इस सप्ताह रंग लाने वाली है। विशिष्ट व्यक्तियों के संपर्क में आने से आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने वाली है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।