Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Career Horoscope 26 May to 01 June 2024: परीक्षा में होंगे सफल, मनचाही मिलेगी जॉब, पढ़ें राशिफल

Weekly Career Horoscope 26 May to 01 June 2024 राशिफल के अनुसार 26 मई से 01 जून तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है तो कुछ राशियों को मनचाहा करियर मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 25 May 2024 04:51 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 26 May to 01 June 2024 पढ़िए साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 26 May to 01 June 2024: राशिफल के अनुसार, 26 मई से 01 जून तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है, तो कुछ राशियों को मनचाहा करियर मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर आपका यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपके परिश्रम के हिसाब से इस सप्ताह सफलता मिलना तय है। जो जातक अपने करियर बनाने के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें इस सप्ताह सफलता प्राप्त हो सकती है।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के हिसाब से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में अपने भाग लिया है, तो यह सप्ताह आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। करियर में आपको बड़ा लाभ होने वाला है।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप कुछ उदास और परेशान रह सकते हैं। क्योंकि करियर में जिस सफलता की आप उम्मीद कर रहे हैं। वह सफलता मिलना अभी संभव नहीं दिखता। उदास और निराश न हो। परिश्रम करते रहें। सफलता जरूर मिलेगी।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा, परंतु मनचाही सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। हताश निराश न हो। अच्छे सलाहकार से मिलकर अपने करियर के प्रति पूर्ण मेहनत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा योग बता रहा है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं। इस सप्ताह है उस क्षेत्र में आपको सफलता मिलने वाली है। आपको सही मार्गदर्शन की जरूरत है। आप अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको अपने करियर में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आपकी मनचाही जॉब आपको प्राप्त हो सकती है।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आपको इस सप्ताह करियर के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अत्यधिक परिश्रम के बाद भी इस सप्ताह सफलता मिलने में देरी देखने को मिलेगी। आप निराश न हो सतत प्रयास करते रहे।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने मित्रों के सहयोग से आपको करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक परिश्रम इस सप्ताह आपको सफलता दिला सकता है। आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपने भाग लिया है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। साथ ही आपके मनचाहे करियर प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिलने की आशा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस समय भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका काम बन सकता है।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। आपने यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो सफलता आपको मिलने वाली है। आपको आपकी मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 26 May to 1 June 2024: रिश्तों में आएगी मिठास, मिलेगा पार्टनर प्यार, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।