Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Career Horoscope 29 September to 05 October 2024: मिलेगा मनचाहा करियर, मेहनत होगी सफल

राशिफल के अनुसार अक्टूबर का पहला सप्ताह सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 28 Sep 2024 04:45 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 29 September to 05 October 2024 पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 29 September to 05 October 2024: राशिफल के अनुसार 20 सितंबर से 05 अक्टूबर 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है, तो वहीं कुछ राशियों को करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर प्रयास कर रहे लोगों को इस सप्ताह शानदार सफलता मिलेगी। करियर में इस सप्ताह आपको आपका मन चाहा कार्य मिल सकता है। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मन चाहा करियर मिल सकता है। करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपको अपने से बड़े अधिकारियों व्यवहार अच्छा रखना होगा। खासकर वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

यह सप्ताह करियर की दृष्टि से अच्छा है। अभी तक जो आपने मेहनत की है, उसका फल मिलने का समय आ गया है। आपको करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने मित्रों के सहयोग से आपको करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक परिश्रम इस सप्ताह आपको सफलता दिला सकता है, आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा। फिर भी मनचाही सफलता मिलने में संदेह है। यह सप्ताह आपका परिश्रम से भरा रहेगा।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उसने आपको सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए परीक्षा आदि में सम्मिलित छात्रों को सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने मित्रों के सहयोग से आपको करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक परिश्रम इस सप्ताह आपको सफलता दिला सकता है, आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह है, आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही कार्य के संबंध में विदेश यात्रा का योग बन सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा, कार्य के प्रति आप समर्पित रहेंगे।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर आप इस सप्ताह आप सफलता पाने से दूर रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम के बाद भी मनचाही सफलता न मिलने से आप नकारात्मक विचारों में फंस सकते हैं। अपना ध्यान रखें व परिश्रम करें।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको करियर के क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना होगा। लेकिन सफलता मिलने में अभी देर है। इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर को लेकर आपको खुशखबरी प्राप्त होगी। यदि आपने किसी परीक्षा में भाग लिया है, तो उसका रिजल्ट आपके पक्ष में आने वाला है। जिस कारण आपको अपने मनपसंद करियर प्राप्त होगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।