Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Career Horoscope 30 June to 06 July 2024: मनचाही मिलेगी जॉब, करियर में प्राप्त होगी सफलता, पढ़ें राशिफल

राशिफल के अनुसार 30 जून से 06 जुलाई 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी और करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को मनचाहा कार्यक्षेत्र मिलेगा। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 29 Jun 2024 05:35 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 30 June to 06 July 2024 पढ़िए साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 30 June to 06 July 2024: राशिफल के अनुसार, 30 जून से 06 जुलाई 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को मनचाही नौकरी मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। वहीं, कुछ राशियों को करियर को लेकर इस सप्ताह अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि करियर की दृष्टि से सभी राशियों का यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने मित्रों के सहयोग से आपको करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक परिश्रम इस सप्ताह आपको सफलता दिला सकता है। आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आप जिस सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसे पाने में अभी समय लगेगा। प्रयास जारी रखें। हताश और निराश न हो। आपकी मेहनत का परिणाम जल्द ही आपको प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 30 June to 06 July 2024: जीवन में आएगी प्यार की बहार, मिल सकता है शादी का प्रपोजल

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके अधिकारी वर्ग या आपके साथ कर रहे काम वाले आपके मित्र आपके प्रति नेगेटिव माहौल तैयार कर सकते हैं, जिस कारण जॉब आदि में समस्या आएगी।  

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा। जिस कार्यक्षेत्र को पाने के लिए आप अत्यंत प्रयास कर रहे हैं, उसमे आपको सफलता मिलेगी। साथ ही परीक्षा आदि में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने जिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया है, उनके सरलतम परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही आपको अपना मनचाहा कार्यक्षेत्र मिल सकता है। करियर को लेकर विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को इस सप्ताह परीक्षा आदि में प्रयास आपका सफल होगा। साथ ही आपको अपनी  मनचाही जगह जॉब मिल सकती है। आपके व्यवहार के हिसाब से आज आपके अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिसका बेनिफिट कार्यक्षेत्र में आपको मिलेगा।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर को लेकर आप कुछ ज्यादा परेशान रह सकते हैं। मनचाही सफलता न मिलने से मन में हीन भावना उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण लाइफ में कोई गलत डिसीजन लेने पर आप आतुर हो सकते हैं। अच्छा होगा समय का इंतजार करें। भरपूर मेहनत करें। आपको सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपका परिश्रम का परिणाम इस सप्ताह आपको मिल सकता है। साथ ही करियर में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य की योजना भी आपके मन में आ सकती है।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका परिश्रम इस सप्ताह सफल होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह अपने लोगों का पूर्ण सहयोग। आपको मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होने से आपको करियर के क्षेत्र में काफी मदद मिलेगी और आप सफल होंगे।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर की दृष्टि से अभी आपको कुछ समय और इंतजार करने की आवश्यकता है। सफलता मिलने में अभी देर है। हताश निराश न हो। हिम्मत न हारे।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

करियर इस सप्ताह करियर को लेकर आप उलझ सकते हैं। आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, जिस कारण आपका मन विचलित हो सकता है। आपका कार्यक्षेत्र बदल सकता है परंतु करियर में इस सप्ताह सफलता मिलने में कुछ शंका बनी रहेगी।  

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश न हो। अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें। अत्यधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है।

यह भी पढ़ें: Weekly Finance Horoscope 30 June to 06 July 2024: मिल सकती है नई नौकरी, व्यापार में होगा लाभ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।