Move to Jagran APP

Weekly Career Horoscope 31 March to 06 April 2024: इन राशियों को करियर में मिलेगा नया मुकाम, पढ़िए राशिफल

अप्रैल का प्रथम सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन के चलते साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है तो वहीं कुछ राशियों को करियर में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 30 Mar 2024 06:30 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 31 March to 06 April 2024: इन राशियों को करियर में मिलेगा नया मुकाम

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 31 March to 06 April 2024: राशिफल के अनुसार अप्रैल का प्रथम सप्ताह सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है। वहीं, कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने जिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया है, उनके सफलतम परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही आपको अपना मनचाहा कार्य क्षेत्र मिल सकता है। करियर को लेकर विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह अभी आपको और इंतजार करने की जरूरत है। इस सप्ताह मनचाही सफलता मिलने में अभी समय लग सकता है। परीक्षा परिणामों में मनचाही सफलता मिलने से आप दूर रह सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर को लेकर कुछ समस्याएं आपके सामने आ सकते हैं। अधिकारी वर्गों से विवाद करना आपके करियर को खराब कर सकता है। अच्छा होगा सामंजस्य बनाकर चलें, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा व नए कार्य क्षेत्र के चयन में लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह करियर को लेकर आपको मनचाही कार्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश ना हो अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें। अत्यधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको अपने करियर के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। आप जिस प्रकार का कार्य चाहते हैं, उसमें अभी विलंब है। हताश और निराश ना हो मेहनत करते रहें, सफलता निश्चित मिलेगी।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह सामान्यतः ठीक रहेगा। अपने अधिकारी वर्ग से व्यवहार मधुर रखें। साथ ही वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। करियर में सफलता के चांस 50-50 हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर को लेकर आपको बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आप जिस फील्ड में कार्य करने का विचार बना रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलना तय है। यह सप्ताह आपके लिए करियर की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मनचाहा करियर मिल सकता है तथा करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। आपको मनचाही सफलता प्राप्त करने में अभी समय है। इसके लिए हताश और निराश ना हो।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद होने से आपको किसी विशेष पद से मुक्त किया जा सकता है, जिस कारण आपकी छवि और कार्य क्षेत्र में असर देखने को मिलेगा।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही कार्य के संबंध में विदेश यात्रा आदि का योग बन सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'