Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Finance Horoscope August 2024: इन राशियों के लिए फायदे का सौदा लेकर आएगा अगस्त का महीना

कुछ ही दिनों में अगस्त का महीना शुरू होने जा रहा है। इस माह में कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। ग्रह के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर भाव किसी न किसी रूप में पड़ेगा। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए अगस्त का महीना।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 30 Jul 2024 05:27 PM (IST)
Hero Image
Monthly Finance Horoscope August 2024 पढ़िए साप्ताहिक वित्त राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Finance Horoscope August 2024: अगस्त महीना सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगस्त माह में कई राशि के जातक कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। वहीं, कई राशि के जातकों को स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा?

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Finance Horoscope August 2024)

यह महीना आर्थिक दृष्टि से कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, परंतु आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस नहीं होगी। अपने इष्ट मित्रों के सहयोग से आप आर्थिक संकट से उभर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया काम इस महीने मिल सकता है, जिसका सफल इंप्लीमेंट आप करने में सफल होंगे। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही स्वयं का कोई नया काम शुरू करने की कार्य योजना इस महीने आपके मन में बन सकती है।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope August 2024)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, जिस कार्य का आप शुभारंभ करना चाहते हैं। कार्यक्षेत्र में इस समय आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने मित्रों सहयोगी यों से आर्थिक मदद मिल सकती है। इस महीने कोई बड़ी पार्टनरशिप या डील व्यापार क्षेत्र में आप कर सकते हैं। जिसका लाभ आगामी समय में आपको प्राप्त होगा।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Finance Horoscope August 2024)

इस महीने मिथुन राशि वालों को व्यापार-व्यवसाय में अनेकों अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता और क्षमता के चलते हैं। आपको कुशल मार्गदर्शन मिल सकता है। साथ ही कोई बड़ा प्रोजेक्टर कार्यक्षेत्र में आपको मिलने का चांस है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। इस महीने प्रॉपर्टी आदि में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। साथ ही अपनी सुख-सुविधाओं के लिए कोई वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Finance Horoscope August 2024)

इस महीने आय के क्षेत्र में आपको लाभ के योग बन रहे हैं। आपका कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है, जिसमें आपके सहयोगी मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनरशिप आदि करते समय अपने साथियों का चयन ठीक से करें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। महीने आपको कोई बड़ा ऑफर कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। शेयर मार्केट का काम यदि करते हैं, तो यह महीना आपके लिए ठीक है।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Finance Horoscope August 2024)

इस महीने आपको आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कुछ परेशानियों के चलते घर में खर्च की स्थिति बढ़ सकती है, जिस कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चांस हैं। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आपको घाटा लग सकता है। आपके साथ पार्टनरशिप में काम कर रहे लोग आपसे संबंध तोड़ कर कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। जिस कारण आपके कार्यक्षेत्र में स्थिति आप के विपरीत बन जाएगी। जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चांस बढ़ जाएंगे।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Finance Horoscope August 2024)

इस महीने कन्या राशि वाले आए के क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका परिणाम आगामी समय में सुखद होगा। व्यापार-व्यवसाय में यदि परिवर्तन करना चाहते हैं, तो इस महीने इंतजार करें। अभी व्यापार-व्यवसाय में चेंज करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। कोई बड़ी रकम धनराशि अपरिचित व्यक्ति को न दें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Finance Horoscope August 2024)

यह महीना आर्थिक स्थिति से आपके लिए सुखद समाचार देने वाला होगा। आपको आपसे किसी में लाभ होगा। इस महीने किसी नए कार्य का शुभारंभ आप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्लांट आदि लगा सकते हैं, जिससे क्षेत्र में लाभ होगा। पुराने कर्ज से आपको मुक्ति मिलेगी। साथ ही कोई नई बड़ी पार्टनरशिप डील आप इस महीने अपने कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Finance Horoscope August 2024)

इस महीने आय के क्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है। आपका कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू होगा, जिसमें मित्रों की भी आर्थिक सहायता मिल सकती है। पार्टनरशिप आदि करते समय अपने साथियों को अच्छी तरह से जांच लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको कोई बड़ा ऑफर कार्यक्षेत्र में मिल सकता है, जिससे आय के नए स्रोत बनेंगे।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Finance Horoscope August 2024)

यह महीना कार्यक्षेत्र में आपको भारी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप के साथ कार्य कर रहे व्यक्ति आप का विरोध कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनरशिप में लगे व्यक्ति आपके साथ संबंध तोड़ सकते हैं, जिस कारण व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। कोई बड़ा जोखिम इस महीने व्यापार-व्यवसाय में न उठाएं, नहीं तो हानि उठाना पड़ सकती है।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Finance Horoscope August 2024)

इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में समय न देने के कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन करना इस महीने आपके लिए ठीक नहीं होगा, इसलिए कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच विचार लें। इस महीने आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए आपको किसी से बड़ी मदद लेनी पड़ सकती है।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Finance Horoscope August 2024)

इस महीने आपको आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। महीने के पूर्वार्ध में आपको कोई बड़ी कंपनी से बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ का योग बनेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। इस महीने आपको कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Finance Horoscope August 2024)

मीन राशि वालों के लिए यह महीना आर्थिक तौर से बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से आप जिस बड़े काम की तलाश में थे, यह महीना आपकी उस तलाश को पूरा करने वाला होगा। आपको कोई विशेष कार्य बड़ी पार्टनरशिप इस महीने कार्यक्षेत्र में मिलने से आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन इस महीने आप कर सकते हैं, जिसका आगामी समय में आपको लाभ दिखाई पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में मित्रों परिवार के लोगों से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।