Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Finance Horoscope December 2023: दिसंबर महीने में इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

Monthly Finance Horoscope December 2023 मासिक वित्त राशिफल के इस अंक में हम दिसंबर महीने का राशिफल जानेंगे। राशिफल के अनुसार यह महीना सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों को इस मास में आर्थिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है वहीं कुछ राशियों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मासिक वित्त राशिफल।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 28 Nov 2023 03:39 PM (IST)
Hero Image
Monthly Finance Horoscope December 2023: दिसंबर महीने में इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता,जानें अन्य राशियों का हाल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Finance Horoscope December 2023: दिसंबर का महीना शुरू होने जा रहा है। यह महीना सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने कई राशियों को आर्थिक क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को कारोबार क्षेत्र में मनमुताबिक सफलता मिलने वाली है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आर्थिक क्षेत्र में कैसा रहेगा यह महीना?

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope December 2023)

यह महीना कार्य क्षेत्र में आपको भारी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप के साथ कार्य कर रहे व्यक्ति आप का विरोध कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनरशिप में लगे व्यक्ति आपके साथ संबंध तोड़ सकते हैं, जिस कारण व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। कोई बड़ा जोखिम इस महीने व्यापार-व्यवसाय में ना उठाएं, नहीं तो हानि उठाना पड़ सकती है।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope December 2023)

इस महीने आपको आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। महीने के पूर्वार्ध में आपको कोई बड़ी कंपनी से बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ का योग बनेगा व आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। महीने के मध्य में कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope December 2023)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, जिस कार्य का आप शुभारंभ करना चाहते हैं। कार्यक्षेत्र में इस समय आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने मित्रों सहयोगियों से आर्थिक मदद मिल सकती है। इस महीने कोई बड़ी पार्टनरशिप या डील व्यापार क्षेत्र में आप कर सकते हैं, जिसका लाभ आगामी समय में आपको प्राप्त होगा।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope December 2023)

इस महीने आय के क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आपका कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है, जिसमें आपके सहयोगी मित्रों का आर्थिक सहयोग आपको प्राप्त होगा। पार्टनरशिप आदि करते समय अपने साथियों का चयन ठीक से करें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस महीने आपको कोई बड़ा ऑफर कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। शेयर मार्केट का काम यदि करते हैं, तो यह महीना आपके लिए ठीक है।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope December 2023)

यह महीना आर्थिक तौर से सिंह राशि वालों के लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम इस महीने ना उठाएं। कर्ज करने से बचें। किसी भी नई पार्टनरशिप में भागीदारी करने से पहले अपने साथी पार्टनरों के साथ अच्छी तरह उनके संबंध में जानकारी रखें। इस महीने किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना बड़ी हानि का कारण बन सकता है।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope December 2023)

यह महीना आर्थिक स्थिति से आपके लिए सुखद समाचार देने वाला होगा। किसी विशेष क्षेत्र में लाभ होगा। इस महीने किसी नए कार्य का शुभारंभ आप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्लांट आदि लगा सकते हैं, जिससे क्षेत्र में लाभ होगा। पुराना कर्ज से आपको मुक्ति मिलेगी। साथ ही कोई नई बड़ी पार्टनरशिप डील आप इस महीने अपने कार्य क्षेत्र में कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope December  2023)

आर्थिक तौर से यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। नई पार्टनरशिप आप शुरू कर सकते हैं। जमीनी कार्य से लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिस कारण आप नया कार्य खड़ा कर सकते हैं। इस महीने से शेयर मार्केट में निवेश करने से बड़ा लाभ कमा सकते हैं।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope December 2023)

यह महीना आर्थिक स्थिति से आपके लिए सुखद समाचार देने वाला होगा। इस महीने किसी नए कार्य का शुभारंभ आप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्लांट आदि लगा सकते हैं, जिससे क्षेत्र में लाभ होगा। पुराना कर्ज से आपको मुक्ति मिलेगी। साथ ही कोई नई बड़ी पार्टनरशिप डील आप इस महीने अपने कार्य क्षेत्र में कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope December 2023)

इस महीने आपको आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, जिस कारण आपको अपने किसी परिचित व्यक्ति से मदद लेना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा घाटा लगने से व स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आर्थिक स्थिति में बड़ी गिरावट महसूस होगी, जिससे रिकवर होने में आपको काफी समय लग सकता है। इस कारण व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में नहीं होगा

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope December 2023)

यह महीना आर्थिक दृष्टि से कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, परंतु आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस नहीं होगी। अपने इष्ट मित्रों के सहयोग से आप आर्थिक संकट से उभर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया काम इस महीने मिल सकता है, जिसका सफल इंप्लीमेंट आप करने में सफल होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति से आपको दो-चार नहीं होना पड़ेगा। साथ ही स्वयं का कोई नया काम शुरू करने की कार्य योजना इस महीने आपके मन में बन सकती है।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope December 2023)

यह महीना आर्थिक तौर से आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको कोई विशेष ऑफर मिलेगा, जिसमें आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। साथ ही अपने व्यापार-व्यवसाय में इस महीने आप बड़ा परिवर्तन करेंगे, जिससे आपको बड़ी आर्थिक लाभ दिखाई पड़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में आपको कोई बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे व आप आर्थिक तौर से अपने को मजबूत महसूस करेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए यह समय आपके अनुकूल है।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope December 2023)

यह महीना आर्थिक तौर से आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें किसी विशेष व्यक्ति का बड़ा आर्थिक सहयोग आपको प्राप्त होगा। नई पार्टनरशिप इस महीने करना आपके लिए लाभकारी होगी। शेयर मार्केट आदि में निवेश करना अच्छा रहेगा। इस महीने आर्थिक तौर से काफी लाभ के योग बन रहे हैं।

ड़िसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।