Move to Jagran APP

Weekly Finance Horoscope 07 to 13 July 2024: इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगा मुनाफा, पढ़िए वित्त राशिफल

राशिफल के अनुसार 07 से 13 जुलाई 2024 तक का सप्ताह आर्थिक दृष्टि से सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह में कुछ राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है तो वहीं कुछ राशियों को पैसों की तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 06 Jul 2024 06:58 PM (IST)
Hero Image
Weekly Finance Horoscope 07 to 13 July 2024 पढ़िए वित्त राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Finance Horoscope 07 to 13 July  2024:जुलाई का नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार, यह सप्ताह सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियों को धन की हानि भी उठानी पड़ सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह?

मेष साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aries Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह की शुरुआत में कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपका रुका हुआ कार्य फिर से खड़ा होगा। आर्थिक स्रोतों में इजाफा होगा। आपको कहीं से नए काम का ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वालों के लिए अपने अधिकारी वर्ग से कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Taurus Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय में शुरुआती समय पूर्वार्ध में आपको बड़ा लॉस दिखाई पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में बड़ी डील करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन यदि करने का विचार बन रहा है, तो सप्ताह के उत्तरार्ध सफलता प्राप्त होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना, आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

मिथुन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Gemini Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में लाभ के योग हैं। कोई बड़ा आर्थिक लाभ आपको इस सप्ताह मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन आप इस सप्ताह कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही कोई बड़ी पार्टनरशिप करने का विचार मन में आ सकता है। नौकरी वालों के लिए पदोन्नति मिलने की संभावना है।

कर्क साप्ताहिक वित्त राशिफल (Cancer Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर अपने पार्टनर के साथ बड़ी डील कर सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ दिखाई पड़ेगा। पार्टनरशिप में कागजी कार्रवाई और महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर पूर्ण करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। इस सप्ताह आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है।

सिंह साप्ताहिक वित्त राशिफल (Leo Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक रूप से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। आपका दिया हुआ धन वापस न आने से कार्य में अड़चन आएगी। अपने किसी करीबी व्यक्ति से आपको आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापार-व्यवसाय में तेजी दिखाई पड़ेगी। कोई बड़ी डील या समझौता इस सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ प्राप्त होगा।

कन्या साप्ताहिक वित्त राशिफल (Virgo Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आप आर्थिक स्थिति के चलते परेशान रह सकते हैं। मानसिक दबाव महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी डील सोच विचार कर करें। विशेषकर अपने पार्टनरों के व्यवहार को परख लें, नहीं तो आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आप किसी से बड़ी मदद ले सकते हैं।

तुला साप्ताहिक वित्त राशिफल (Libra Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको आर्थिक स्थिति में बहुत गिरावट देखने को मिलेगी, जिसका एक बड़ा कारण स्वस्थ हो सकता है। साथ ही आपके पुराने व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं, जिस कारण लॉस की स्थिति बनेगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में नहीं है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कहीं से विशेष आर्थिक मदद मिलने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक वित्त राशिफल (Scorpio Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आप अपने पुराने कार्य में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार और मित्रों से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। साथ ही इस सप्ताह परिवार में बच्चों आदि की नौकरी का योग बन सकता है, जिस घर में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धनु साप्ताहिक वित्त राशिफल (Sagittarius Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में बड़ा लाभ का योग बन रहा है। साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ा परिवर्तन करने का विचार मन में बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। शेयर मार्केट में यदि आप निवेश करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

मकर साप्ताहिक वित्त राशिफल (Capricorn Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको आर्थिक स्थिति से परेशान रहना पड़ सकता है, जिसका एक कारण परिवार का स्वास्थ्य बिगड़ना होगा। इस सप्ताह किसी बड़े कार्य की योजना न बनाएं। साथ ही कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में नहीं होगा। विशेषकर किसी व्यक्ति को बड़ा धनराशि देना हानि कारक होगा। अपने पार्टनर आदि से सावधान रहें, नहीं तो आपके कार्य में बड़ी क्षति हो सकती है।

कुंभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aquarius Weekly Finance Horoscope 2024)

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपको कुछ नुकसान पहुंचा सकता है। आपकी कोई पुरानी डील या समझौता आपके पार्टनर बीच में तोड़ सकते हैं, जिस कारण आपको बड़ा नुकसान होने की संभावना है। विशेषकर अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति से यह सप्ताह आप परेशान रहेंगे।

मीन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Pisces Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं। कोई बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आप अपना निजी कोई कार्य भी शुरू कर सकते हैं। आमदनी के मार्ग खुलेंगे, आर्थिक स्थिति में लाभ होगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।