Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Finance Horoscope 21 to 27 July 2024: कार्यक्षेत्र में मिलेगा नया ऑफर, होगी अपार धन की प्राप्ति, पढ़ें राशिफल

राशिफल के अनुसार आने वाला यह नया सप्ताह (Weekly Finance Horoscope 21 to 27 July 2024) सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिलने वाली है तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रेशर का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।

By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sun, 21 Jul 2024 01:33 PM (IST)
Hero Image
Weekly Finance Horoscope 21 to 27 July 2024 -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Finance Horoscope 21 to 27 July 2024: 21 से 27 जुलाई 2024 का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं, कुछ राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा। आइए 'पंडित हर्षित शर्मा जी' से जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।

मेष साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aries Weekly Finance Horoscope 2024)

आर्थिक तौर से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया ऑफर मिल सकता है। आपके काम को पसंद किया जाएगा, जिस कारण लोगों में आप की डिमांड बढ़ेगी। साथ ही आप पर्सनल लोन आदि लेकर खुद का कोई काम शुरू कर सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में आपके मित्रों विशेषकर जीवनसाथी का बड़ा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

वृषभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Taurus Weekly Finance Horoscope 2024)

आर्थिक तौर से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कार्य की सराहना की जाएगी पसंद, जिस कारण लोगों में आप की डिमांड बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके मित्रों विशेषकर जीवनसाथी का बड़ा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साथ ही आय के नए स्रोत बनेंगे।

मिथुन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Gemini Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको आर्थिक स्थिति में बहुत गिरावट देखने को मिलेगी, जिसका एक बड़ा कारण स्वास्थ्य हो सकता है। साथ ही आपके पुराने व्यवसाय में आपके पार्टनर साथ छोड़ सकते हैं, जिस कारण लॉस की स्थिति बनेगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में नहीं है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कहीं से आर्थिक मदद मिलने से आपके रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क साप्ताहिक वित्त राशिफल (Cancer Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरीके से सोच-विचार लें नहीं, तो आप धोखेबाजो का शिकार हो सकते हैं। इसलिए कोई भी बड़ी डील नए कार्य का शुभारंभ करने से पहले हर चीज को अच्छी तरीके से जांच-परख लें, नहीं तो नुकसान के चांस ज्यादा हैं।

सिंह साप्ताहिक वित्त राशिफल (Leo Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा मुनाफा होने वाला है। आपका पुराना कोई कॉन्ट्रैक्ट शुरू होने से आपको बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है। पहले किए गए समझौते से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको अपने मित्रों संबंधियों से आर्थिक मदद कार्यक्षेत्र में मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे।

कन्या साप्ताहिक वित्त राशिफल (Virgo Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक तौर से आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आप के पक्ष में हो सकती हैं, जिससे आपको धन लाभ होगा। साथ ही आप स्वयं का कोई रोजगार इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट में आपका निवेश आपको लाभ देगा। नया भवन व वाहन आदि खरीद सकते हैं।

तुला साप्ताहिक वित्त राशिफल (Libra Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। हो सकता है आपका कार्य जहां आप कर रहे हैं, वहां से छूट जाए जिस कारण आपको परेशानी होगी। स्वास्थ्य कारणों से भी आपका बजट बिगड़ सकता है। व्यवसाय में विरोधी वर्ग से सावधान रहें। आपको बड़ा धोखा दिया जा सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक वित्त राशिफल (Scorpio Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यापार में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि कार्यक्षेत्र में उधार के रूप में देना आपके लिए बड़ा सर दर्द बन सकता है। बिना सोचे-समझे किसी भी कार्य की शुरुआत इस सप्ताह न करें नहीं, तो हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु साप्ताहिक वित्त राशिफल (Sagittarius Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको आर्थिक स्थिति में बड़ा लाभ दिखाई पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा ऑफर प्राप्त होने वाला है, जिससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। साथ ही आए के नए स्रोत प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है।

मकर साप्ताहिक वित्त राशिफल (Capricorn Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक तौर से आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आप के पक्ष में हो सकती हैं, जिससे आपको धन लाभ होगा। साथ ही स्वयं के रोजगार में आपको सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट में आपका निवेश आपको लाभ देगा। इस सप्ताह भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए आप नया भवन, वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aquarius Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कारणों से ठीक नहीं रहेगी, जिसकी एक वजह स्वास्थ्य हो सकता है। साथ ही व्यापार में सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते हैं, जिस कारण कार्य की गति बिगड़ सकती है। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में बड़ा नुकसान देखने को मिलेगा।

मीन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Pisces Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आपको अपने मेहनत के अनुसार व्यापार में लाभ नहीं प्राप्त होगा। साथ ही विरोधी वर्ग आपको कार्यक्षेत्र में नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई बड़ी डील अपरिचित व्यक्ति के साथ करने से नुकसान हो सकता है। अच्छा होगा कोई भी कार्य या पार्टनरशिप करते समय अच्छी तरह सोच-विचार लें। इसके अलावा आर्थिक स्थिति को लेकर कोई बड़ा जोखिम न उठाएं।

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।