Move to Jagran APP

Weekly Finance Horoscope 24 to 30 December 2023: कुछ राशियों को मिलेगी रोजगार में सफलता, तो कुछ को होना पड़ेगा परेशान, यहां पढ़ें राशिफल

Weekly Finance Horoscope 24 to 30 December 2023 राशिफल के अनुसार आने वाला यह नया सप्ताह सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sat, 23 Dec 2023 04:24 PM (IST)
Hero Image
Weekly Finance Horoscope 24 to 30 December 2023

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Weekly Finance Horoscope 24 to 30 December 2023: 24 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं कुछ राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।

मेष साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aries Weekly Finance Horoscope 2023)

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। स्वास्थ्य कारणों और अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार में भी इस सप्ताह आपको नुकसान हो सकता है। आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Taurus Weekly Finance Horoscope 2023)

इस सप्ताह व्यापार में आपको बड़ा लाभ होने वाला है। आप किसी बड़े कार्य में साझेदारी कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूती होगी। साथ ही किसी नए कार्य का शुभारंभ हो सकता है।

मिथुन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Gemini Weekly Finance Horoscope 2023)

इस सप्ताह आपको अपने व्यापार में कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आपके सहयोगी आपकी भरपूर मदद करेंगे। इस सप्ताह आप अपने व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं, जिससे आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही किसी भी बड़ी लेनदेन को सावधानी से करें।

कर्क साप्ताहिक वित्त राशिफल (Cancer Weekly Finance Horoscope 2023)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का योग बन रहा है, लेकिन किसी नए काम में पार्टनरशिप करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। वरना आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही शेयर मार्केट में कोई बड़ा निवेश करने से बचें।

सिंह साप्ताहिक वित्त राशिफल (Leo Weekly Finance Horoscope 2023)

इस सप्ताह आपको व्यापार में अत्यधिक परिश्रम करना होगा। आपके विरोध में कई लोग आ सकते हैं, जिस कारण आप आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी डील कार्य क्षेत्र में हो सकती है, जिस कारण आपको बड़ा काम मिल सकता है।

कन्या साप्ताहिक वित्त राशिफल (Virgo Weekly Finance Horoscope 2023)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा मुनाफा होने वाला है। आपका पुराना कॉन्ट्रैक्ट शुरू होने से आपको बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है। पहले किए गए समझौते से आपको लाभ होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में मित्रों और संबंधियों से आर्थिक मदद मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे।

तुला साप्ताहिक वित्त राशिफल (Libra Weekly Finance Horoscope 2023)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आप खुद का कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपके परिवार व मित्रों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में इस सप्ताह आपको लाभ की स्थिति नजर आएगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक वित्त राशिफल (Scorpio Weekly Finance Horoscope 2023)

इस सप्ताह आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में लॉस की स्थिति दिखाई पड़ेगी। साथ ही सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते हैं। इस कारण इस सप्ताह कोई बड़ा जोखिम आप न उठाएं नहीं, तो आप गहरे लॉस में जा सकते हैं।

धनु साप्ताहिक वित्त राशिफल (Sagittarius Weekly Finance Horoscope 2023)

इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बातों को इग्नोर करना आपकी सफलता का कारण बन सकता है। इस सप्ताह व्यापार में बड़ा जोखिम उठाने से बचें। शेयर मार्केट में काम कर रहे हैं, तो माहौल देखकर निवेश करें।

मकर साप्ताहिक वित्त राशिफल (Capricorn Weekly Finance Horoscope 2023)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आप नए कार्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ ही आप अपना पर्सनल कार्य शुरू कर सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aquarius Weekly Finance Horoscope 2023)

इस सप्ताह व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके सहयोगी आपका साथ देंगे। साथ ही आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार व मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे।

मीन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Pisces Weekly Finance Horoscope 2023)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव हो सकता है। आप नए कार्य की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आप अपना पर्सनल कार्य शुरू कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'