Move to Jagran APP

Weekly Finance Horoscope 26 May To 01 June 2024: रुका हुआ धन प्राप्त होगा, कारोबार का होगा विस्तार, पढ़ें राशिफल

राशिफल (Weekly Finance Horoscope 26 May to 01 June 2024) के अनुसार आने वाला यह नया सप्ताह सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। सुखों के कारक शुक्र देव के वृषभ राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों के धन में वृद्धि होगी। वहीं कई राशि के जातकों को पदोन्नति हो सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से साप्ताहिक वित्त राशिफल जानते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 25 May 2024 06:05 PM (IST)
Hero Image
Weekly Finance Horoscope 26 May to 01 June 2024: पढ़ें राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Finance Horoscope 26 May to 01 June 2024: साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। शुक्र और गुरु के वृषभ राशि में गोचर करने से राशि चक्र की सभी राशि के जातकों को भाव अनुसार लाभ प्राप्त होगा। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope 2024)

इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आपको बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। साथ ही इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। इस सप्ताह शेयर मार्केट आदि में कम कर रहे व्यक्तियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही प्रॉपर्टी आदि के लिए इस सप्ताह बाद निवेश आप कर सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक तौर से आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं, जिस कारण आमदनी में इजाफा होगा। इस सप्ताह आप स्वयं का कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope 2024)

इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ व अपनों के सहयोग से इस स्थिति से उभरने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। शेयर मार्केट आदि में सोच विचार कर धन का व्यय करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक तौर पर आप काफी समस्याएं महसूस करेंगे। आपका उधार दिया हुआ धन समय पर न मिलने के कारण आप बड़े आर्थिक लॉस में जा सकते हैं। इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी पार्टनरशिप आपके हाथ लग सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति सामान्य होती नज़र आएगी।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको कोई बड़ी पार्टनरशिप मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्गों का साथ मिलेगा। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक रूप से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक तौर से आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में परिवर्तन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। शेयर मार्केट आदि में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप कुछ नया प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। साथ ही अपने भविष्य के लिए आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक स्थिति को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। हो सकता है आपका कार्य जहां आप कर रहे हैं, वहां से छूट जाए, जिस कारण आपको परेशानी होगी। स्वास्थ्य कारणों से भी इस सप्ताह आपका बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय यदि करते हैं, तो विरोधी वर्ग से सावधान रहें। पार्टनरशिप में आपको बड़ा धोखा दिया जा सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope 2024)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील समझौता कार्यक्षेत्र में आपको मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वयं का कोई कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो इस सप्ताह सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं। कोई बड़ी पार्टनरशिप डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आप अपना निजी कोई कार्य भी शुरू कर सकते हैं। आमदनी के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक तौर से आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आप के पक्ष में हो सकती हैं, जिससे आपको धन लाभ होगा। साथ ही आप स्वयं का कोई रोजगार पिछले कुछ समय से करना चाह रहे हैं। इस सप्ताह उसमें आपको सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट में आपका निवेश आपको लाभ देगा। साथ ही इस सप्ताह भौतिक सुख सुविधाओं के लिए आप नया भवन वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको आर्थिक स्थिति में बहुत गिरावट देखने को मिलेगी, जिसका एक बड़ा कारण स्वास्थ्य हो सकता है। साथ ही आपके पुराने व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं, जिस कारण लॉस की स्थिति बनेगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में नहीं है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कहीं से विशेष आर्थिक मदद मिलने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई पड़ेगा। आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। साथ ही किसी नए बड़े कार्य की योजना आप बना सकते हैं, जिसमें परिवार और मित्रों का आर्थिक सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस सप्ताह परिवार के लिए वाहन और मकान खरीदने की प्लानिंग आप कर सकते हैं।