Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Finance Horoscope 30 June to 06 July 2024: मिल सकती है नई नौकरी, व्यापार में होगा लाभ

राशिफल के अनुसार आने वाला यह नया सप्ताह (Weekly Finance Horoscope 30 June to 06 July 2024) सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिलने वाली है तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रेशर का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।

By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 29 Jun 2024 04:00 PM (IST)
Hero Image
Weekly Finance Horoscope 30 June to 06 July 2024 -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Finance Horoscope 30 June to 06 July 2024: 30 जून से 06 जुलाई 2024 का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं, कुछ राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा। आइए 'पंडित हर्षित शर्मा जी' से जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।

मेष साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aries Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील कार्यक्षेत्र में आपको मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वयं का कोई कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है।

वृषभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Taurus Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले अच्छी तरह से सोच-समझ लें। व्यापार क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश करने से बचें नहीं, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप अपने किसी परिचित से बड़ा धोखा उठा सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Gemini Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। हो सकता है आपका कार्य जहां आप कर रहे हैं वहां से छूट जाए, इस कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपका बजट बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। व्यापार में आपको धोखा दिया जा सकता है।

कर्क साप्ताहिक वित्त राशिफल (Cancer Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ा परिवर्तन करने का विचार मन में बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। शेयर मार्केट में यदि आप निवेश करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

सिंह साप्ताहिक वित्त राशिफल (Leo Weekly Finance Horoscope 2024)

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। नए कारोबार के सदस्य बन सकते हैं, जिस कारण आर्थिक स्थिति में आपको काफी सुधार महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपको लाभ मिल सकता है।

कन्या साप्ताहिक वित्त राशिफल (Virgo Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह व्यापार में आपको बड़ा लॉस दिखाई पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में बड़ी डील करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन यदि करने का विचार बन रहा है तो सप्ताह के उत्तरार्ध में निर्णय लें, सफलता प्राप्त होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें।

तुला साप्ताहिक वित्त राशिफल (Libra Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। खर्चों की अधिकता के कारण आपका इस सप्ताह बजट बिगड़ सकता है, जिससे व्यापार में भी आपको तंगी महसूस होगी। कोई बड़ा निवेश करने से पहले इस सप्ताह अच्छी तरह सोच-विचार लें। साथ ही कार्यक्षेत्र में अपने विरोधी वर्ग से सावधान रहें।

वृश्चिक साप्ताहिक वित्त राशिफल (Scorpio Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है। साथ ही विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस सप्ताह कोई बड़ी डील करना नुकसानदायक हो सकता है। अच्छा होगा कोई भी कार्य या पार्टनरशिप करते समय अच्छी तरह सोच-विचार लें।

धनु साप्ताहिक वित्त राशिफल (Sagittarius Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक तौर से आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके पक्ष में हो सकता है, जिससे आपको धन लाभ होगा। साथ ही आप स्वयं का कोई रोजगार इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए आप नया भवन व वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर साप्ताहिक वित्त राशिफल (Capricorn Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको आर्थिक स्थिति में बहुत गिरावट देखने को मिलेगी, जिसका एक बड़ा कारण स्वास्थ्य हो सकता है। साथ ही व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं, जिस कारण लॉस की स्थिति बनेगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में नहीं है, इसलिए सावधान रहें। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

कुंभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aquarius Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह यदि आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार मन में बना रहें हैं, तो टाल दें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए उचित नहीं है। व्यापार आदि में मित्रों और परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, लेकिन इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

मीन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Pisces Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको आर्थिक स्थिति में बड़ा लाभ दिखाई पड़ेगा। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। साथ ही आए के नए स्रोत प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है।

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।