Move to Jagran APP

Aaj ka Panchang 22 August 2023: मंगला गौरी व्रत आज, पंचांग से जानिए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 22 August 2023 पंचांग के अनुसार आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज के दिन माता पार्वती को समर्पित मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में माता पार्वती की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। आइए दैनिक पंचांग से जानते हैं पूजा के लिए शुभ समय और भद्रा काल का समय।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Tue, 22 Aug 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
Aaj ka Panchang 22 August 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 22 August 2023: दैनिक पंचांग के इस भाग में आज हम बात करेंगे 22 अगस्त 2023, मंगलवार के विषय में। पंचांग के अनुसार, आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। साथ ही आज कल्कि जयंती पर्व भी मनाया जाएगा। इसके साथ आज चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है।

मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान विष्णु के अवतार कल्कि भगवान की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग, साथ ही जानते हैं, ब्रह्म मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 22 August 2023)

सावन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि- 23 अगस्त, सुबह 04 बजकर 35 मिनट तक

शुक्ल योग समाप्त- 23 अगस्त, रात्रि 11 बजकर 48 मिनट तक

ब्रह्म योग प्रारंभ- 23 अगस्त, रात्रि 11 बजकर 48 मिनट से

चित्रा नक्षत्र- सुबह 08 बजकर 01 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 34 मिनट से सुबह 05 बजकर 20 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 39 मिनट से शाम 07 बजकर 02 मिनट तक

रवि योग- सुभ 08 बजकर 01 मिनट से 23 अगस्त सुबह 06 बजकर 05 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से शाम 05 बजकर 05 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक

दिशा शूल- उत्तर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 05 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 39 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- सुबह 10 बजकर 32 मिनट से

चन्द्रास्त- रात्रि 10 बजकर 21 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।