Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj ka Panchang 25 September 2023: परिवर्तिनी एकादशी आज, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त समय

Aaj ka Panchang 25 September 2023 पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज के दिन परिवर्तिनी एकादशी व्रत रखा जा रहा है। साथ ही आज तीन अत्यंत शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है जिसमें पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Mon, 25 Sep 2023 06:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj ka Panchang 25 September 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 25 September 2023: दैनिक पंचांग के इस भाग में आज हम बात करेंगे भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि अर्थात 25 सितंबर 2023, सोमवार के विषय में। आज के दिन परिवर्तिनी एकादशी व्रत रखा जा रहा है। साथ ही आज, तीन अत्यंत शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। आइए दैनिक पंचांग से जानते हैं, पूजा के लिए शुभ समय, राहुकाल का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 25 September 2023)

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि- 25 सितंबर, सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रारंभ- 25 सितंबर, सुबह 07 बजकर 55 मिनट से

अतिगण्ड योग समाप्त- 25 सितंबर, दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक

सुकर्मा योग प्रारंभ- 25 सितंबर, दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से

उत्तराषाढ़ नक्षत्र- 25 सितंबर सुबह 11 बजकर 55 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 35 मिनट से सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 15 मिनट से शाम 06 बजकर 39 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 11 बजकर 55 मिनट से 26 सितंबर 06 बजकर 11 मिनट

रवि योग- सुबह 06 बजकर 11 मिनट से सुबह 11 बजकर 55 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 41 मिनट से सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 01 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक

दिशा शूल- पूर्व

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 11 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 15 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- दोपहर 03 बजकर 42 मिनट से

चन्द्रास्त- रात्रि 02 बजकर 21 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।