Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Guru Vakri 2023: जल्द ही उल्टी चाल चलेंगे गुरु ग्रह, इन राशियों को रहना होगा आर्थिक क्षेत्र में सावधान

Guru Vakri 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक सीमित अवधि पर अपनी चाल बदलते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि जल्द ही सौभाग्य यश वैभव धन और बुद्धि के कारक ग्रह गुरु मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 26 Aug 2023 12:22 PM (IST)
Hero Image
Guru Vakri 2023 गुरु वक्री से इन राशियों को रहना होगा सावधान।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Guru Vakri 2023 in Mesh Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक अवधि के बाद गोचर या वक्री होते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि सुख, सौभाग्य, यश, वैभव, धन और बुद्धि के कारक गुरु ग्रह सितंबर माह की शुरुआत में मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। गुरु ग्रह के वक्री होने से सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान कुछ राशियों को लाभ प्राप्त होगा, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। बता दें कि तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें गुरु वक्री कि अवधि में आर्थिक क्षेत्र में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

मेष राशि

गुरु मेष राशि में वक्री होंगे। ऐसे मने गुरु वक्री का अशुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इस अवधि में जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी समस्याओं का सामना करना होगा। इस अवधि में पिता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए गुरु वक्री की अवधि में जातक को वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। साथ ही दाम्पत्य जीवन में भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को गुरु वक्री के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना होगा। इस दौरान परिवार में किसी विषय को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। साथ ही पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। इस अवधि में सन्तान पक्ष से भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है।

तुला राशि

गुरु वक्री का अशुभ प्रभाव तुला राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। अवधि में जातकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आर्थिक क्षेत्र पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही जातकों को वैवाहिक जीवन में भी कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी बात को बड़ी अनबन हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।