Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kartik Purnima 2023: इन राशियों के लिए खास रहने वाली है कार्तिक पूर्णिमा, हर तरफ से आएगा पैसा

Kartik Purnima 2023 Date कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस विशेष दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। यह तिथि मुख्यतः भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित मानी जाती है। इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ कई शुभ योग बनने जा रहे हैं जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Fri, 24 Nov 2023 02:06 PM (IST)
Hero Image
Kartik Purnima 2023 इन राशियों के लिए खास रहने वाली है कार्तिक पूर्णिमा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kartik Purnima Horoscope: इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर 2023, सोमवार के दिन पड़ रही है। इस तिथि पर कई ऐसे योग बन रहे हैं जो कुछ राशियों के जातकों के खुशखबरी लेकर आ सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कौन-सी राशियां भाग्यशाली रहने वाली हैं।  

वृषभ राशि

कार्तिक पूर्णिमा पर वृषभ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने वाला है। उनका दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। साथ ही धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों को अपने परिवारजनों या मित्रों से उपहार मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए कार्तिक पूर्णिमा बहुत ही खास रहने वाली है। इनके अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। साथ ही जिन जातकों के विवाह में अड़चनें आ रही हैं, उनके लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Margashirsha Month 2023: इस दिन से शुरू हो रहा है श्री कृष्ण का प्रिय महीना, जानिए मार्गशीर्ष मास का महत्व

धनु राशि

धनु राशि के जातकों और कार्तिक पूर्णिमा के दिन आर्थिक लाभ मिल सकता है। साथ ही आपके नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी, जिससे परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। बस आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें - Kartik Purnima 2023: इस दिन पड़ रही है कार्तिक पूर्णिमा, जान लें पूजा करने का सही अनुष्ठान

कुंभ राशि

यह कार्तिक पूर्णिमा कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाली है। इस दिन आप मकान या नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'