Move to Jagran APP

Monthly Health Horoscope August 2024: इन राशियों को किसी बीमारी से मिलेगा छुटकारा, खानपान पर रखें नियंत्रण

अगस्त महीना सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। मासिक स्वास्थ्य राशिफल ( Monthly Health Horoscope August 2024) के अनुसार इस महीने कुछ राशि जातक किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं जिस कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आइए पढ़ते हैं मासिक स्वास्थ्य राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 30 Jul 2024 04:25 PM (IST)
Hero Image
Monthly Health Horoscope August 2024: मासिक स्वास्थ्य राशिफल
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Health Horoscope August 2024: जल्द ही अगस्त का महीना शुरू होने जा रहा है। यह महीना सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। मासिक स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, अगस्त के महीने में कुछ राशियों को किसी बड़ी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। वहीं, कुछ राशियों को हेल्थ के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, मासिक स्वास्थ्य राशिफल।  

मेष मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Monthly Health Horoscope August 2024)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। महीने की शुरुआत में आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी। महीने के उत्तरार्ध में आप किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। साथ ही योग आदि करने से आपको स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Monthly Health Horoscope August 2024)

इस महीने स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा। कार्य की अधिकता के कारण अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिस कारण शारीरिक तौर से थकावट और मानसिक तनाव बन सकता है। मौसम के हिसाब से अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। साथ ही खराब मौसम में बाहर जाने से बचें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह की लें। स्वास्थ्य के हिसाब से यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

मिथुन मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Monthly Health Horoscope August 2024)

मिथुन राशि वाले जातकों को यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में भी स्वास्थ्य को लेकर कोई परेशानी नजर नहीं आएगी। मौसम के हिसाब से थोड़ा बहुत मौसमी बीमारियों का असर दिखाई पड़ सकता है। लेकिन यह महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए ठीक रहेगा। किसी बड़ी बीमारी से इस महीने आपको निजात मिल सकती है।

कर्क मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Cancer Monthly Health Horoscope August 2024)

स्वास्थ्य को लेकर इस महीने कर्क राशि वालों को संभलकर रहना होगा।  मौसमी बीमारियों के आक्रमण से आप या आपके घर के लोग संक्रमित हो सकते हैं। बाहर आदि जाए तो वर्षा आदि में भीगने से बचें। बाहर के खानपान से खुद को दूर रखें। सादा भोजन खानपान रखें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।

सिंह मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Leo Monthly Health Horoscope August 2024)

स्वास्थ्य की दृष्टि से सिंह राशि वालों के लिए शारीरिक मानसिक तौर से कुछ न कुछ परेशानी इस महीने बनी रहेगी। आप स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति का भी आपको इस महीने सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विशेषकर जरूरत पड़ने पर डॉक्टरी सलाह लें।  

कन्या मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Monthly Health Horoscope August 2024)

स्वास्थ्य को लेकर यह महीना आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिससे आपके बजट पर भी काफी असर पड़ेगा। आपका इस महीने का बजट गड़बड़ा सकता है। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति का खराब स्वास्थ्य आपके लिए बहुत परेशानी खड़ा कर सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम से बचकर रहें।

तुला मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Libra Monthly Health Horoscope August 2024)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। कोई पुरानी बीमारी के फिर से उबरने के चांस है, जिस कारण शारीरिक कष्ट से आपको गुजरना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। मौसम के हिसाब से अपना ख्याल रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Monthly Health Horoscope August 2024)

इस महीने स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा। कार्य की अधिकता के कारण अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिस कारण शारीरिक तौर से थकावट और मानसिक तनाव बन सकता है। मौसम के हिसाब से अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। साथ ही खराब मौसम में बाहर जाने से बचें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह की लें स्वास्थ्य के हिसाब से यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

धनु मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Sagittarius Monthly Health Horoscope August 2024)

धनु राशि वालों के लिए यह महिला स्वास्थ्य में कुछ परेशानियों भरा रहेगा।  मौसमी बीमारियों के चलते आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।  

मकर मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Capricorn Monthly Health Horoscope August 2024)

इस महीने आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप मानसिक तौर से परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य के चलते आपको अपने किसी परिचित से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।

 

कुंभ मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Aquarius Monthly Health Horoscope August 2024)

स्वास्थ्य को लेकर यह महीना समानता ठीक रहेगा, लेकिन मौसमी बीमारियों के चलते बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण उनकी पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, जिस कारण कुछ मानसिक चिंता मन में बनी रहेगी। साथ ही इस महीने आप भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Pisces Monthly Health Horoscope August 2024)

स्वास्थ्य को लेकर यह महीना मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण कुछ शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। यह महीना वर्षा आदि से बचकर रहें। खानपान पर नियंत्रण रखें।  

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।