Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Health Horoscope 15 to 21 September 2024: किसी बड़ी बीमारी से मिलेगी राहत, स्वास्थ्य का रखें ध्यान, पढ़ें राशिफल

राशिफल के अनुसार 15 सितंबर से 21 सितंबर तक का यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी राशियों के जातक के लिए अधिक खास रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों (Weekly Health Horoscope) को बहुत लाभ महसूस होगा। वहीं कुछ राशियों के परिवार में सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 14 Sep 2024 05:13 PM (IST)
Hero Image
Weekly Health Horoscope 15 to 21 September 2024 पढ़िए साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Health Horoscope 15 to 21 September 2024: राशिफल के अनुसार 15 सितंबर से 21 सितंबर तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि अधिक खास रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों को किसी बड़ी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। वहीं कुछ राशियों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

मेष साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। सेहत के प्रति सजगता आपको स्वास्थ्य में लाभ दिलाएगी। मौसमी बीमारियों से बचाव रखें। सुबह जल्दी उठें और व्यायाम आदि करें, जिससे स्वास्थ्य में आपको बहुत लाभ महसूस होगा। परिवार में भी इस सप्ताह स्वास्थ्य सबका ठीक रहेगा।

वृषभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक रहेगा। परिवार में चल रहे अपनों के साथ में भी आपको लाभ महसूस होगा। आपके लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 15 to 21 September: सप्ताह खुशियों से रहेगा भरा, मनचाहा मिलेगा कार्यक्षेत्र, पढ़ें राशिफल

मिथुन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Weekly Health Horoscope)

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन चिंतित और अशांत रहेगा।

कर्क साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Cancer Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह परेशान करने वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्य की अधिकता के कारण मौसम अनुसार बीमारियों से आपका फिर से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अच्छा होगा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम अनुसार अपने स्वास्थ्य के लिए अपने जीवन में परिवर्तन लाएं।

सिंह साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Leo Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। आप मौसमी बीमारियों से संक्रमित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। बाहर की यात्रा आदि पर जाएं तो खाने पीने का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है, लेकिन बड़ी बीमारी से सप्ताह आपको राहत रहेगी।

तुला साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Libra Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह स्वास्थ्य के चलते आपको कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। पत्नी और माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही कार्य की अधिकता के कारण भागदौड़ में आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृश्चिक साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य को लेकर यह समय अच्छा रहेगा, परंतु अत्यधिक व्यस्तता व मौसम के कारण कुछ शारीरिक थकावट आप महसूस कर सकते हैं। परिवार में कुछ समय से चल रहे खराब स्वास्थ्य से इस सप्ताह आपको निजात मिलेगी।

धनु साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Sagittarius Weekly Health Horoscope)

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत समय से चले आ रहे हैं खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। साथ ही आप स्वास्थ्य में काफी लाभ महसूस करेंगे। इस सप्ताह अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान रखें। मौसमी समय का ध्यान रखें।

मकर साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Capricorn Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, परंतु सप्ताह के अंत तक स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप काम की अधिकता के कारण मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aquarius Weekly Health Horoscope)

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत समय से चले आ रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। साथ ही आप स्वास्थ्य में काफी लाभ महसूस करेंगे। इस सप्ताह अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान रखें। मौसमी समय का ध्यान रखें।

मीन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Pisces Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसमी बीमारियों के चलते आप और आपका परिवार परेशान रह सकता है, जिस कारण धन खर्च होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में भी इस सप्ताह आपको परेशानी महसूस होगी।

 यह भी पढ़ें: Weekly Career Horoscope 15 to 21 September 2024: कठिन परिश्रम से मिलेगी सफलता, विदेश यात्रा के बनेंगे योग, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।