Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Health Horoscope 22 to 28 September 2024: इन राशियों का स्वास्थ्य रहेगा ठीक, लेकिन खानपान का रखें ध्यान

राशिफल के अनुसार 22 सितंबर से 28 सितंबर (Weekly Health Horoscope) तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से खुशहाल रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। वहीं कुछ राशि के जातकों को स्वास्थ्य के लिए व्यायाम की मदद लेनी पड़ सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 22 Sep 2024 12:46 PM (IST)
Hero Image
Weekly Health Horoscope 22 to 28 September 2024 पढ़िए साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Health Horoscope 22 to 28 September 2024: राशिफल के अनुसार 22 सितंबर से 28 सितंबर तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से खुशहाल रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि के जातकों को किसी बड़ी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातकों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखें। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल

मेष साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत समय से स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। इस सप्ताह उसमें बड़ी राहत मिलेगी। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। मौसम के हिसाब से संभल कर चलें। पत्नी आदि के स्वास्थ्य में इस सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

वृषभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आप खानपान पर नियंत्रण रखें। नहीं तो मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। साथ ही व्यायाम योग का सहारा लें।  आपको लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 22 to 28 September 2024: सितंबर के नए सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार

मिथुन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। आपको किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के लिए व्यायाम योग को अपनाएं।

कर्क साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Cancer Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। विशेषकर पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण परिवार में समस्या उत्पन्न होगी। आर्थिक तौर से आप परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या मित्र से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।  

सिंह साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Leo Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु बच्चों और माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वह किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान पर संयम रखें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।

कन्या साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में भी छोटी मोटी समस्या स्वास्थ्य संबंधी दिखाई देगी। मौसमी बीमारियों से बचें। खानपान पर संयम रखें। वह अपने को फिट रखने के लिए व्यायाम और मॉर्निंग वॉक का सहारा लें।  

तुला साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Libra Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह स्वास्थ्य मे उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। परिवार में पत्नी, माता और पिता मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण आर्थिक स्थिति पर भी खासा असर पड़ेगा। आपका महीने का बजट बिगड़ सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह बाहर जा सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा आदि में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  बाहर की खाने पीने की चीजों के कारण आपका या परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ा सकता है। खानपान पर संयम रखें। मौसमी बीमारियों से अपने को और परिवार को बचा कर रखें।  

धनु साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Sagittarius Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ने से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। भागदौड़ के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।  

मकर साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Capricorn Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक रहेगा। अपनों के साथ आपको लाभ महसूस होगा। आपके लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  

कुंभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aquarius Weekly Health Horoscope)

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन चिंतित और अशांत रहेगा।

मीन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Pisces Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसमी बीमारियों के चलते आप और आपका परिवार परेशान रह सकता है, जिस कारण धन खर्च होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में भी इस सप्ताह आपको परेशानी महसूस होगी।  

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 22 to 28 September 2024: दोस्तों के साथ बनेगा टूर का प्लान, वीकेंड को करेंगे एंजाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।