Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Health Horoscope 17 to 23 September 2023: स्वास्थ्य के दृष्टि से कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सप्ताह?

Weekly Health Horoscope September 2023 सितंबर मास का तीसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है। साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल के इस भाग में हम 17 सितंबर से 23 सितंबर 2023 की बात करेंगे। राशिफल में बताया गया है कि यह सप्ताह कुछ राशियों को स्वास्थ्य के दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। वहीं कुछ राशियों को इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 16 Sep 2023 03:10 PM (IST)
Hero Image
Weekly Health Horoscope September 2023: पढ़िए साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Weekly Health Horoscope September 2023: सितंबर मास का तीसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है। साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल के इस भाग में हम 17 सितंबर से 23 सितंबर 2023 की बात करेंगे। राशिफल में बताया गया है कि यह सप्ताह कुछ राशियों को स्वास्थ्य के दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। वहीं कुछ राशियों को इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल।

मेष साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Weekly Health Horoscope 2023)

इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यायाम और योग का सहारा अपने स्वास्थ्य के लिए आप ले सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा।

वृषभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Weekly Health Horoscope 2023)

इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखने की जरूरत है। अत्यधिक कार्य की कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अच्छा होगा खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर के खाने से बचें। व्यायाम प्रयोग के द्वारा अपने शरीर को फिट रखने का प्रयास करें।

मिथुन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Weekly Health Horoscope 2023)

स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु मौसमी बीमारियों से बचने के लिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। साथ ही बारिश के मौसम से बचकर रहें। अपने स्वास्थ्य के लिए योग-व्यायाम या अपने पारिवारिक डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

कर्क साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Cancer Weekly Health Horoscope 2023)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक नहीं है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह नहीं किसी भी बात को इग्नोर ना करें, नहीं तो आप बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। जिस कारण बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Leo Weekly Health Horoscope 2023)

इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। जिस कारण सामान्य पेट दर्द या बुखार आदि बना रहेगा। स्वास्थ्य कारणों के चलते मन अशांत रहेगा।

कन्या साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Weekly Health Horoscope 2023)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह है। आपके लिए अच्छा रहेगा कि आप खान-पान नियंत्रण रखें। इस सप्ताह आप स्वस्थ महसूस करेंगे। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप इस सप्ताह अच्छा महसूस करेंगे।

तुला साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Libra Weekly Health Horoscope 2023)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह परिवार में किसी का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंतित रहेंगे। मौसमी बीमारियों की चपेट में इस सप्ताह आप और आपका परिवार आ सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी बरतें।

वृश्चिक साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Weekly Health Horoscope 2023)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। सेहत के प्रति सजगता आपको स्वास्थ्य में लाभ दिलाएगी। मौसमी बीमारियों से बचाव रखें और सुबह जल्दी उठें व व्यायाम आदि करें, जिससे स्वास्थ्य में आपको बहुत लाभ महसूस होगा। परिवार में भी इस सप्ताह स्वास्थ्य सबका ठीक रहेगा।

धनु साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल ( Sagittarius Weekly Health Horoscope 2023)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपको बहुत सोच-विचार कर रहना होगा। विशेष कर खान-पान पर नियंत्रण व कार्य की अधिकता के बीच आराम का समय भी निकालें, जो आपके स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर डॉक्टरी सलाह लें।

मकर साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Capricorn Weekly Health Horoscope 2023)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परंतु सप्ताह के अंत तक स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप काम की अधिकता के कारण मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Aquarius Weekly Health Horoscope 2023)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम के हिसाब से कुछ पेट दर्द, हाथ-पैर में दर्द व कार्य की अधिकता के कारण मानसिक तनाव से आप ग्रसित रह सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Pisces Weekly Health Horoscope 2023)

स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मौसमी बीमारियों के कारण पत्नी या बच्चों का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। बाकी इस सप्ताह आप स्वास्थ्य संबंधी समस्या से मुक्त रहेंगे। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए व्यायाम व उचित खानपान का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ए जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।