Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 12 September 2024: दूर होगी पार्टनर की नाराजगी, कर सकते हैं प्यार के इजहार

Aaj Ka Rashifal (Todays Horoscope) राशिफल के अनुसार 12 सितंबर 2024 गुरुवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिला-जुला रहने वाला है। राशिफल की मानें तो आज कुछ राशियों को कोई खुशखबरी मिल सकती है तो वहीं कुछ जातकों की अपने पार्टनर से अनबन भी हो सकती है। ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक लव राशिफल।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Thu, 12 Sep 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 12 September 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 12 September 2024: राशिफल के अनुसार, आज यानी 12 सितंबर 2024, गुरुवार के दिन कुछ जातकों की लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। आज कुछ जातकों को अपने पार्टनर का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलेगा, तो वहीं कुछ जातक पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर भी परेशान रह सकते हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके साथ कुछ हंसी-मजाक के मूड में रहेगा। वह आपको परेशान कर सकता है, छेड़ सकता है। आज का दिन अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा बिताने वाले हैं। साथ ही पार्टनर अपनी भावनाओं को आपसे व्यक्त कर सकता है।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपका साथी आपके किसी बात से नाराज हो सकता है, जिन को मनाना आज बड़ा कठिन होगा,। जिस कारण आपका मन उदास हो सकता है। अच्छा होगा अपने साथी मनाने का प्रयास करें।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते है। मौसम का भरपूर आनंद लेंगे, बारिश में भीगने के कारण कुछ स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आप अपने साथी के साथ आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी देने वाला है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो। सुखद समाचार को सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण वह कुछ परेशान रहेंगे। अच्छा होगा इस समय अपने साथी के साथ रहें। मौसमी बीमारियों से स्वयं और अपने पार्टनर को बचाएं, खानपान का ध्यान रखें।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो। जिस पल का आप इंतजार कर रहे हैं, शायद वह पल आपके जीवन में आने वाला है। अपने साथी के साथ समय अच्छा बीतने वाला हैं।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज आपके पार्टनर का मिजाज आपके वितरित दिखाई पड़ेगा। उनके मन में चल रही कुछ बातों को आप समझने का प्रयास करें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। आपका पार्टनर किसी दूसरे के संपर्क में आ सकता है।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने की डिमांड कर सकता है। मौसम के हिसाब से यह आपके लिए ठीक भी रहेगा। कुछ समय अपने साथी के साथ बिताएं। परिवार और संबंधों को बनाए रखने के लिए ऐसा डिसीजन आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, जिस कारण बाहर जाने का आपका कोई प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है, जिससे मूड ऑफ रहेगा। साथ ही आप की प्लानिंग फेल हो सकती है।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग करने बाहर जा सकते हैं, जिससे आप का साथी प्रसन्न रहेगा। साथ के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने पार्टनर की मन की बातों को आज आप महसूस करेंगे। मौसम के हिसाब से प्रेम-प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है, जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हो सकता है अभी तक जो बात उन्होंने आपसे नहीं की है, वह आज कह दे। अपने प्रेम का इजहार आज आपका पार्टनर आपके सामने कर सकता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।