Move to Jagran APP

Aaj Ka Love Rashifal 23 October 2024: मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पार्टनर से मिलेगा उपहार, रिश्ते की भी होगी बात

Aaj Ka Rashifal (Todays Horoscope) राशिफल की मानें तो 23 अक्टूबर का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। वहीं कुछ राशि के जातक अपने पार्टनर के घर पर रिश्ते लेकर जा सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का लव राशिफल।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 23 Oct 2024 09:06 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 23 October 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 23 October 2024: राशिफल के अनुसार, 23 अक्टूबर का दिन कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर पर मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी से भी आज मिलन हो सकता है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का लव राशिफल।

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आपके साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कुछ बातों को लेकर आपका साथी आपसे नाराज रह सकता है। अच्छा होगा साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर कहीं शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। आपका पार्टनर आज आपसे प्रसन्न रहेगा। साथ ही अपने मन के भाव को आपके सामने प्रकट कर सकता है।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज अपने साथी को लेकर परेशान रह सकते हैं। उनके व्यवहार के कारण आपका मन चिंतित रहेगा। आपका साथी आपसे अपनी कुछ पर्सनल बातें छुपा सकता है। इसका पता चलने पर आज आपके संबंधों में खटास पैदा हो सकती है।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आपका पार्टनर आज आपको भरपूर प्रेम देगा। आज अपने साथी के साथ आप भरपूर लुत्फ उठाएंगे। आपका साथी आपके साथ खुश रहेगा। साथ ही अपने मन की बात आज आपका साथी आपसे बोल सकता है।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर अपने प्रेम का इजहार आपके सामने कर सकता है। बहुत दिन से मन में दबी हुई बात आज आपका पार्टनर आपके सामने बोल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज आपका साथी आपसे नाराज रह सकता है। अच्छा होगा अपने साथी के साथ समय बिताएं। कहीं शॉपिंग के लिए साथी के साथ बाहर जा सकते हैं, जिससे आपका संबंध और अच्छा होगा। साथ ही पार्टनर का प्रेम आपको मिल सकता है।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर मानसिक रूप से कुछ परेशान नजर आएगा। हो सकता है उनके परिवार के लोग आपके संबंध को एक्सेप्ट ना कर रहे हैं, जिस कारण वह कुछ परेशान है। अपने साथी का ख्याल रखें। उनके साथ समय बिताएं और हर परिस्थिति में उनके साथ रहें।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट देना आज आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर आपके व्यवहार से खुश रहेगा। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज पार्टनर के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। हो सकता है आप किसी बात पर उनके विचारों से सहमत ना हो, जिस कारण दोनों में वैचारिक मतभेद दिखाई पड़ सकते हैं। पार्टनर के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालें।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है, जिसका आपको बेसब्री से इंतजार है। आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ फैमिली के बारे में डिस्कस कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आपकी लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है। आपके पार्टनर को आपके बारे में कुछ बातें सुनने को मिलेंगे, जिस कारण आपका पार्टनर आपसे संबंध बिगाड़ सकता है। अच्छा होगा बात को संभालने का प्रयास करें।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आपका अपने पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय बीतने वाला है। आप अपने पार्टनर से यदि अभी मन की बात नहीं बोली है, तो आज मन की बात बोल सकते हैं। आपका पार्टनर आपके प्यार को एक्सेप्ट करेगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।