Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 18 July 2024: पार्टनर के साथ अच्छा गुजरेगा दिन, बनेगा शॉपिंग का प्लान, पढ़िए लव राशिफल

राशिफल के अनुसार 18 जुलाई 2024 गुरुवार का यह दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिला-जुला रहने वाला है। राशिफल की मानें तो आज का दिन कुछ राशियों की लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है तो वहीं कुछ जातक अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक लव राशिफल के विषय में।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Thu, 18 Jul 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 18 July 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राशिफल के अनुसार, आज यानी 18 जुलाई 2024, गुरुवार का दिन का सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज का दिन कुछ जातक मौसम को देखते हुए, बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो वहीं कुछ जातकों को पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

अपने पार्टनर के साथ आप आज का दिन अच्छा बताने वाले हैं। यदि अभी तक अपने मन की बात नहीं कही है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने पार्टनर से मन की बात बोल सकते हैं, आपका पार्टनर आप के प्रस्ताव को एक्सेप्ट करेगा।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

अपने पार्टनर के साथ कोई भी प्राइवेट बात को शेयर न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपका साथी आपसे संबंध खराब कर सकता है। अच्छा होगा कोई भी बात विचार कर करें।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आप और आपकी पार्टनर दोनों स्वास्थ्य के चलते परेशान रह सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका बाहर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ऑफ रहेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं, उनका ख्याल रखें।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती की माफी मांग सकता है। प्रेम के लिए यह समय बहुत अच्छा है। पुरानी बातों को इग्नोर कर अपने साथी की गलती को माफ करें, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा। आज आपका साथी आपको भरपूर प्यार देगा।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर समय न देने के कारण आपसे नाराज हो सकता है। वह अपनी जरूरतों को आप से छुपा सकता है, जिस कारण आपसी झगड़े का योग बन सकता है। साथी के साथ समय बिताएं, उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपका साथी आपकी बातों को नजरअंदाज करेगा, जिस कारण आप झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है। अच्छा होगा अपने संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो। जिस पल का आप इंतजार कर रहे हैं, शायद वह पल आपके जीवन में आने वाला है। अपने साथी के साथ समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आप आपके पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर उलझ सकते हैं। हो सकता है कोई तीसरा आदमी आपकी लव लाइफ को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा हो। अच्छा होगा कुछ बातों को इग्नोर करें या अपने साथी के साथ बैठकर उन विषयों पर बात करें।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है, जिसे वह आज आपसे शेयर कर सकता है। जिस कारण आपको कोई बड़ा डिसीजन आज लेना पड़ सकता।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आप अपने पार्टनर के साथ आज फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। कुछ मौसमी बीमारियों के चलते आपका पार्टनर बीमार रह सकता है। लेकिन आज का समय आपका साथी के साथ अच्छा बीतने वाला है और आप अपनी भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आपका दिन आज आपके साथी के साथ अच्छा बीतने वाला है। आपका साथी आपके साथ खुश रहेगा, उनके व्यवहार से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने फैमिली के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही मन की बात कहने का आज अच्छा समय है, जो मन में हो साथी को बोल सकते हैं।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आप अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद का शिकार हो सकते हैं। अच्छा होगा साथी की बातों को महत्व दें। उनके मन की बातों को समझने का प्रयास करें, उनके साथ समय बिताएं। आपके संबंध को बचाने के लिए प्रयास करें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।