Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 02 October 2024: पार्टनर के साथ रोमांटिक रहेगा दिन, रिश्ते में आएगी मजबूती, पढ़ें राशिफल

लव राशिफल (Aaj Ka Love Rashifal) के अनुसार 02 अक्टूबर का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ राशि के जातक पार्टनर के साथ सुखमय समय व्यतीत करेंगे। वहीं कुछ राशि के जातकों के पार्टनर के मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 02 Oct 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 02 October 2024 पढ़िए दैनिक लव राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 02 October 2024: लव राशिफल के अनुसार, बुधवार 02 अक्टूबर का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातक पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातकों का पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। चलिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल।

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज का दिन पार्टनर के साथ रोमांटिक रहने वाला है। दिन के मध्य में लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है। आज आप पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज का दिन पार्टनर के साथ अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। प्रातः काल में पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। दिन के मध्य में आप दोनों के बीच मधुरता बढ़ेगी। मन प्रसन्न होगा। आज पार्टनर आपसे उम्मीद करेगा।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। साथ ही विवाद गहरा सकता है। दिन के अंत में कोई महंगा गिफ्ट आप पार्टनर को दे सकते हैं। सलाह दी जाती है कि आवश्यक होने पर ही धन खर्च करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। उन्हें पिकनिक या किसी धार्मिक स्थल पर ले जा सकते हैं। आज का दिन आप दोनों का सुखमय व्यतीत होगा। पार्टनर के साथ आप अपना सीक्रेट शेयर कर सकते हैं।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

लव लाइफ को लेकर आज का दिन अच्छा नहीं है। प्रातः काल से पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। पार्टनर खुद को आपके साथ असहज महसूस कर सकता है।  भविष्य को लेकर पार्टनर के मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। इस कारण आपका रिश्ता आज टूट भी सकता है। आज वाणी पर संयम रखें। अन्यथा पार्टनर के साथ हमेशा के लिए अलग हो सकते हैं।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे किसी महंगे गिफ्ट की डिमांड कर सकता है। आज आप मन में पार्टनर के जाने को लेकर काल्पनिक भय से ग्रसित हो सकते हैं। आज आपके पार्टनर का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। सलाह दी जाती है कि अत्यधिक उम्मीद पार्टनर से न लगाएं।  

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज का दिन पार्टनर के साथ अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात बता सकते हैं। इसका शुभ परिणाम मिलेगा। परिवार में भी आपके रिश्ते के बारे में पता चल सकता है और आप दोनों को पारिवारिक पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आज मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। आपकी कोई बात पार्टनर के दिल पर लग सकती है, जिनका भविष्य में नकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है। सलाह दी जाती है कि सोच समझकर बात करें और वाणी पर संयम रखें। दिन सामान्य रहेगा।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज का दिन लव लाइफ को लेकर सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी बातें अपने पार्टनर पर थोप सकते हैं। इस कारण पार्टनर असहज महसूस कर सकता है। आज समय न देने के कारण पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 22 to 28 September 2024: दोस्तों के साथ बनेगा टूर का प्लान, वीकेंड को करेंगे एंजाय

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे अपना पुराना सीक्रेट शेयर कर सकता है, जिस कारण आपका मन दुखी हो सकता है। आज आप अपने पार्टनर के साथ अत्यधिक समय व्यतीत करेंगे और पार्टनर के साथ अपने भविष्य को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज का दिन लव लाइफ को लेकर अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आप आज रिश्ते से निकलने का निर्णय भी ले सकते हैं। सलाह दी जाती है कि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें और अपने पार्टनर को समझने का प्रयास करें। साथ ही रिश्ते को लेकर आज निर्णय लेने से बचें।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक कार्यों में व्यतीत कर सकते हैं। आज आप पार्टनर को अत्यधिक महंगा उपहार दे सकते हैं। आपका पार्टनर आपके ज्यादा करीब आ सकता है। सलाह दी जाती है कि भावुकता में आकर अपने सीक्रेट आज शेयर न करें। अन्यथा इसका दूरगामी परिणाम विपरीत में आ सकता है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 29 September to 05 October 2024: इन राशियों की लाइफ में आ सकता है टर्निंग पॉइंट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।