Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 08 October 2024: पार्टनर से मिलेगा उपहार, घूमने का बनेगा प्लान, पढ़ें राशिफल

लव राशिफल के अनुसार 08 अक्टूबर का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशि जातक अपने पार्टनर को कोई खुशखबरी दे सकते हैं। वहीं कुछ राशि के जातक का पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 08 Oct 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 08 October 2024 पढ़िए दैनिक लव राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 08 October 2024: लव राशिफल के अनुसार, मंगलवार 08 अक्टूबर का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातकों को पार्टनर से उपहार मिल सकता है। वहीं, कुछ राशियों के जातकों को पार्टनर का भरपूर प्रेम मिलेगा। चलिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर से कुछ बातों को लेकर विवाद कर सकते हैं, लेकिन हालात को जान लेने के बाद पछतावा होगा। अच्छा होगा अपने पार्टनर को सॉरी बोलकर इस मैटर को खत्म करें। संबंध को बनाए रखें।  

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज आपका साथी आपके साथ बाहर घूमने की जिद कर सकता है। आपका साथी कोई विशेष प्रयोजन से आज आपके करीब आएगा। अच्छा होगा अपने साथी की बातों को महत्व दें। उनके साथ समय बिताएं।  

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर बहुत रोमांटिक मूड में रहेगा। आज पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने के लिए आपको बोल सकता है। मौसम के हिसाब से यह समय आपके लिए अनुकूल है। अपने साथी का भरपूर प्यार आज आपको मिलेगा।  

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी देने वाला है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो। सुखद समाचार सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: Weekly Health Horoscope 06 to 12 October 2024: स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क, बाहरी खानपान से बनाएं दूरी

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आपका पार्टनर आपसे अत्यधिक उम्मीद रखता है, जिसके पूरे न होने के कारण वह आपसे नाराज हो सकता है। उसके व्यवहार के कारण आपका मन परेशान रह सकता है। अच्छा होगा अपने साथी के साथ समय बिताएं।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे कुछ बातें छुपा सकता है। उनके व्यवहार में आपको परिवर्तन देखने को मिलेगा। हो सकता है वह आपसे दूरी बना रहा है, जिस कारण आप कुछ परेशान और चिंतित रह सकते हैं। अच्छा होगा बैठकर बात को समझने का प्रयास करें।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहने वाला है। मौसम का मिजाज देखते हुए आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि अभी तक आपने मन की बात अपने साथी को न बोली है, तो यह समय बहुत अच्छा है।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर किसी विरोधी की बातों में आकर आप के साथ दुर्व्यवहार कर सकता है, जिस कारण आपका मन परेशान रहेगा। साथ ही आपके संबंध विच्छेद होने की स्थिति निर्मित हो सकती है। अच्छा होगा बात को न बढ़ाएं। अपने पार्टनर के साथ  बैठकर समस्या का समाधान निकालें।  

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके प्रति पूर्ण समर्पित रहेगा। पार्टनर आज आपकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखेगा, जिस कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आपका पार्टनर आपको कोई गिफ्ट भी दे सकता है। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथी के साथ आप आज के दिन को एंजॉय करेंगे।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है, जिस बात का आप इंतजार कर रहे हैं। आज आपका पार्टनर आपसे अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए हां बोल सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर को कोई नया गिफ्ट उपहार आप दे सकते हैं, जिस कारण आपका बिगड़ा हुआ संबंध ठीक होगा। आपका साथी आपके साथ खुश रहेगा और आपको भरपूर परा देगा। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: Weekly Career Horoscope 06 to 12 October 2024: इन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता, मेहनत लाएगी रंग

 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।