Move to Jagran APP

Aaj Ka Love Rashifal 13 October 2024: पार्टनर से मिलेगा उपहार, घूमने का बनेगा प्लान, पढ़ें राशिफल

लव राशिफल (Aaj Ka Love Rashifal) के अनुसार 13 अक्टूबर का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशि जातक अपने पार्टनर को कोई खुशखबरी दे सकते हैं। वहीं कुछ राशि के जातक पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 13 Oct 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 13 October 2024 पढ़िए दैनिक लव राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 13 October 2024: लव राशिफल के अनुसार, रविवार 13 अक्टूबर का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातकों को पार्टनर से खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, कुछ राशियों के जातकों को पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। चलिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल।

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर के साथ आप खुद को बहुत सहज महसूस करेंगे। आज आपके मन की बात आप अपने पार्टनर को बोल सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपनी निजी लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज का दिन अपने पार्टनर के साथ अच्छा रहेगा। आज अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर और घूमने शॉपिंग करने का प्लान बन सकता है। आज आपका पार्टनर अपने व्यवहार से आपको आकर्षित करेगा। आज आपका पार्टनर आपसे अपने लाइफ के बारे में कोई बात कर सकता है।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर के साथ व्यर्थ की बातों को लेकर झगड़ा बढ़ सकता है। आपका पार्टनर आपसे अपने लिए कोई डिमांड कर सकता है। इस कारण आपकी आर्थिक बजट पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ेगा। आज कुछ बातों को लेकर आपसी कलह का योग भी बन रहा है। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूर रहें।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर के साथ आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का प्लान कर सकते हैं। साथ ही अपनी फैमिली को लेकर आप कुछ परेशान होंगे, क्योंकि आपकी फैमिली के लोग आप दोनों के संबंध को लेकर आप दोनों से दूरियां बना सकते हैं। अपने पार्टनर का ख्याल रखें।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे कुछ बातों को लेकर हंसी मजाक के मूड में रहेगा। आज अपने पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। कहीं बाहर जाने का प्लान मन में बन सकता है। साथ ही आपका पार्टनर आज आपके अनुकूल रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय बहुत अच्छा है।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है। उन्हें मनाने के लिए कहीं बाहर लॉन्ग ड्राइव पर ले जा सकते हैं। साथ ही शॉपिंग करना और उनकी इच्छाओं को पूरा करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज अपने साथी के साथ आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आप दोनों के बीच में चल रही दूरी खत्म होगी। आज आपका पार्टनर अपने व्यवहार के लिए आपसे सॉरी बोल सकता है। अच्छा होगा आप भी पुरानी बातों को भूलकर रिश्ते को आगे बढ़ाएं।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज आप और आपके पार्टनर के बीच में कुछ मिस स्टैंडिंग दिखाई देगी। कुछ बातों को लेकर आप दोनों में तकरार बढ़ सकती है। परिवार में कोई व्यक्ति आप दोनों के बीच में विवाद की स्थिति पैदा कर सकता है, ताकि आपका संबंध बिगड़े। अच्छा होगा अपने साथी के साथ बैठकर आपसी बातों को सुलझा लें।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करेगा। हो सकता है उसके मन में आपके प्रति कुछ दुर भाव चल रहे हों। उन्हें मिटाने का प्रयास करें। साथ ही अपने साथी के साथ समय बिताएं।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आपका लाइफ पार्टनर आपके साथ अपने मन की बातों को शेयर करेगा। परिवार के लोग आपके संबंध के विरोध में जा सकते हैं। परंतु आपका साथी आपका भरपूर साथ निभाएगा। साथ ही साथियों का भरपूर प्यार आपको मिलेगा।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप किसी धार्मिक जगह पर सकते हैं। साथ ही अपने पार्टनर के साथ फैमिली प्लानिंग आज आप कर सकते हैं, जिसमें आपके साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे बहुत खुश रहेगा। आप जिस बात को अपने साथी के साथ शेयर करना चाहते हैं। वह आज आप शेयर कर सकते हैं। समय अनुकूल है। आपका साथी आपकी बात में सहमति देगा। आज का दिन रोमांच से भरपूर रहेगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।