Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 16 July 2024: आज मिलेगा खोया हुआ प्यार, रोमांटिक डेट का भी बनेगा प्लान, पढ़ें लव राशिफल

मंगलवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ (Aaj Ka Love Rashifal 16 July 2024) के लिए बेहद खास रहने वाला है। मन के कारक चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को आज प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। साथ ही बरसात का आनंद उठाने के लिए डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से दैनिक लव राशिफल जानते हैं।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 16 Jul 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 16 July 2024: पढ़ें लव राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 16 July 2024: मंगलवार 16 जुलाई का दिन सभी राशि के जातकों के लिए विशेष रहने वाला है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो शुक्र और चंद्रमा के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में आज विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातक के आज अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। आइए, आज का लव राशिफल जानते हैं-

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज पार्टनर से दूरियां रखना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हो सकता है आपकी दूरी का फायदा कोई दूसरा उठा सकता है और आपके पार्टनर के करीब वह आ सकता है। आप दोनों में मतभेद उत्पन्न कर आप दोनों के बीच में ज्यादा दूरियां पैदा कर सकता है। इसलिए पुरानी बातों को खत्म कर पार्टनर से बात करें।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर बहुत समय से जो आपसे नाराज चल रहा है। आज उसे अपनी गलती का एहसास होगा। आपका पार्टनर आपसे माफी मांग सकता है। आज उनके व्यवहार में नरमी देखने को मिलेगी। साथ ही आपका भरपूर साथ देगा।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज पार्टनर से फिजूल की बातें करना महंगा पड़ सकता है। अपने स्वभाव और वार्ताओं में परिवर्तन लाएं, नहीं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपके व्यवहार को सहन नहीं करेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन लेकर आएं। तभी आपका संबंध बना रहेगा।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर के साथ जीवन के पहलुओं को लेकर आप बातचीत कर सकते हैं। हो सकता है बहुत दिनों से आप दोनों में मतभेद चल रहे हैं। आज आप अपने पार्टनर से अपने संबंध को सुधारने के लिए पहल कर सकते हैं, जिसका अच्छा रिएक्शन आपको देखने को मिलेगा।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर से अपनी पर्सनल बातों को आप शेयर कर सकते हैं। साथ ही अपनी तकलीफ अपने साथी को बता सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच में चल रही भ्रम की स्थिति दूर होगी। आप दोनों के बीच में एक नया संबंध स्थापित होगा जो काफी मजबूत होगा।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर से चल रही दूरियों के चलते आप डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। एकांत में रहना व अपने दुख को अकेले सहना आज आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अच्छा होगा अपने किसी परिचित के साथ बैठकर अपने मन की बात को कहकर मन को हल्का और शांत करें।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आप पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं, जिस कारण आप मानसिक तनाव में दिखाई देंगे। आज आपका पार्टनर समस्याओं से जूझता दिखाई देगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। आज उन्हें आपकी सख्त जरूरत है।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर से अपने संबंध में चल रही दूरियों के चलते आप बातचीत कर सकते हैं। आज आपसी सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। अपने साथी के साथ कहीं एकांत में जाएं और बैठकर अपने संबंध के बारे में खुलकर चर्चा करें, जिससे आपको लाभ होगा।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा झगड़ा हो सकता है, जिसका कारण आपका अपने पार्टनर पर शक करना होगा। बेवजह किसी बात को तूल देना ठीक नहीं है। पहले बात को सही तरीके से जान लें। कोई विवाद न खड़ा करें, नहीं तो आप दोनों का संबंध बिगड़ सकता है।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर से आप अपने मन की बात बोल सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए बहुत अच्छा साबित होने वाला है। आप दोनों के बीच चल रही दूरियां खत्म होगी। साथ ही कहीं बाहर जाने का प्लान आप दोनों का बन सकता है। आज का दिन आपके और आपके संबंध के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से कुछ बुरा फील कर सकते हैं। आज आपके पार्टनर की तल्ख टिप्पणी आपके मन को भारी पीड़ा पहुंचा सकती हैं, जिससे आपका मन अपने पार्टनर से दूरी बनाने का हो सकता है। अच्छा होगा पहले कुछ बातों को समझें। फिर कोई बड़ा डिसीजन लें।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर के साथ आपका बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। साथ ही आज आप अपने पार्टनर को कोई बड़ा गिफ्ट उपहार दे सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच में चल रही दूरियां खत्म होगी। आपका पार्टनर आपको लाइक करेगा। आज का दिन आपका पार्टनर के साथ अच्छा रहने वाला है।।