Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 17 December 2023: आज कुछ राशियों को मिलेगा लव लाइफ में धोखा, तो कुछ को मिलेगा विवाह का प्रस्ताव, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 17 December 2023 Today Love Horoscope राशिफल के अनुसार आज 17 दिसंबर 2023 रविवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ राशियों को आज अपने साथी का सपोर्ट मिलेगा वहीं कुछ राशियों का समय अपने पार्टनर से लड़ाई-झगड़े में बीतने वाला है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक लव राशिफल।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sun, 17 Dec 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 17 December 2023 Today Love Horoscope

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 17 December 2023: लव राशिफल के अनुसार, 17 दिसंबर 2023 रविवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए खास रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों के जातक अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, वहीं कुछ राशियों की अपने पार्टनर से थोड़ी बहुत लड़ाई हो सकती है। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। मतभेद बढ़ने की स्थिति बन सकती है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के भाव को समझने का प्रयास करें और उनकी बातों को महत्व दें, जिससे आपका संबंध बना रहे।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। आपका पार्टनर आज आपसे खुश रहेगा। साथ ही अपने मन के भाव को आपके सामने प्रकट कर सकता है।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद लेंगे। हालांकि बारिश में भीगने के कारण स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। साथी के साथ आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आपका लव वन आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। साथ ही आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला है, जिसका समाचार सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आप अपने साथी को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। परिवार के लोगों का आपके साथी के प्रति व्यवहार ठीक न होने के कारण आपका मन उदास रहेगा, लेकिन आपके डिसीजन में आपका साथी आपके साथ खड़ा रहेगा। साथी का भरपूर प्यार आपको मिलेगा।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज आप अपने साथी के साथ परिवार को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं। हो सकता है आपका साथी आपके साथ मिलकर फैमिली प्लानिंग कर सकता है। आपके और आपके परिवार के लिए यह एक सुखद एहसास होगा।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। दरअसल, वह कुछ समय से आपके साथ समय बिताना चाहता है, लेकिन काम के चलते ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे आपका पार्टनर आज आपसे कुछ शिकायतें कर सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताएं। उन्हें कहीं लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएं।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आपका पार्टनर आज आपसे अपनी कोई पर्सनल बात शेयर कर सकता है। अपने साथी की बात को समझने का प्रयास करें, जिससे उसकी नजर में आपका सम्मान बढ़ेगा।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका लव पार्टनर आपसे दूर जा सकता है। हो सकता है आपकी कुछ बातें उनके मन पर लगी हो। अच्छा होगा अपने साथी के साथ बैठकर आपसी मतभेद को दूर करने का प्रयास करें। साथ ही संबंध को बचाने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने साथी का भरपूर प्यार मिलेगा। साथ ही आप अपने आगामी जीवन के लिए कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही अपने पार्टनर के साथ आज आप समय बिताएंगे, घर के कार्यों में उनका सहयोग करेंगे। आज का दिन आपका अच्छा बीतने वाला है।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज का दिन मौसम के हिसाब से आपका अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ घर पर ही आज का दिन फुल एंजॉय करेंगे। परिवार और बच्चों के साथ आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।