Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 22 July 2024: पार्टनर से मिलेगी कोई खुशखबरी, रिश्ते होंगे मजबूत, पढ़ें राशिफल

लव राशिफल ( Aaj Ka Love Rashifal) के अनुसार 22 जुलाई 2024 सोमवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशियों के पार्टनर कुछ हंसी मजाक के मूड में रहेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। वहीं कुछ राशियों को पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा। आइए आइए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 22 Jul 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 22 July 2024 पढ़िए दैनिक लव राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 22 July 2024: लव राशिफल के अनुसार, 22 जुलाई, 2024 सोमवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों के पार्टनर कुछ हंसी मजाक के मूड में रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। वहीं, कुछ राशियों को पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज आपका लव पार्टनर आपके साथ कुछ हंसी मजाक के मूड में रहेगा। वह आपको परेशान कर सकता है। आज का दिन अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा बिताने वाले हैं। साथ ही पार्टनर अपनी भावनाओं को आपसे व्यक्त कर सकता है।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपका साथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है जिनको मनाना आज बड़ा कठिन होगा, जिस कारण आपका मन उदास हो सकता है। अच्छा होगा अपने साथी मनाने का प्रयास करें।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने समय जा सकते हैं। बहुत दिनों के बाद अपने साथी के साथ बाहर जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहे तनाव के वातावरण से कुछ हद तक आराम मिलेगा।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के बारे में कुछ बातों को सुनकर उन पर बेवजह ही आरोप-प्रत्यारोप लगा सकते हैं, जिस कारण आपका पार्टनर दुखी हो सकता है।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके किसी व्यवहार के कारण आपसे चिड़ सकता है। किसी बात को बार-बार दोहराना आपके पार्टनर के लिए अच्छा नहीं हो सकता है। इसलिए पार्टनर के मूड को देखकर ही बातचीत करें। नहीं तो विवाद खड़ा हो सकता है।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके प्रति बहुत सरल सहज रहेगा। आपके पार्टनर के मन में कोई बात चल रही है जो वह आपके सामने कहना चाहता है। आप अपने पार्टनर के मिजाज को समझने का प्रयास करें। हो सकता है आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने के बारे में सोच रहा हो।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साथी अपने मन की दबी बात आप से बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर से कुछ बातों पर लड़ झगड़ सकते हैं। आपके पार्टनर की कुछ बातें आपको पसंद नहीं होंगी, जिस कारण कुछ न कुछ वाद विवाद की स्थिति बन जाती है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका पार्टनर आपको बहुत पसंद करता है। संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ चीजों को इग्नोर करना सीखें।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आप अपने साथी के साथ फुल एंजॉय करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका साथी आपके साथ अच्छा समय व्यतीत करेगा। आज मौसम के हिसाब से आप अपने साथी के साथ प्रेम प्रसंग में लिप्त रहेंगे।

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।