Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 23 July 2024: इन राशियों को मिलेगा सच्चा जीवनसाथी, रिश्ते की भी होगी बात, पढ़ें लव राशिफल

मंगलवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ (Aaj Ka Love Rashifal 23 July 2024) के लिए बेहद खास रहने वाला है। मन के कारक चंद्र देव के मकर राशि परिवर्तन में गोचर करने से कई राशि के जातकों को आज पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा। साथ ही रिश्ते की भी बात हो सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से दैनिक लव राशिफल जानते हैं।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 23 Jul 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 23 July 2024: पढ़ें लव राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 23 July 2024: मंगलवार 23 जुलाई का दिन सभी राशि के जातकों के लिए विशेष रहने वाला है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो प्रेम के कारक शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में आज विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातक को अपने पार्टनर से भरपूर प्यार मिल सकता है। आइए, आज का लव राशिफल जानते हैं-

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज का दिन आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा बिताने वाले हैं। यदि अभी तक अपने मन की बात नहीं कही है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने पार्टनर से मन की बात बोल सकते हैं। आपका पार्टनर आप के प्रस्ताव को एक्सेप्ट करेगा।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

अपने पार्टनर के साथ कोई भी प्राइवेट बात शेयर न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपका साथी आप से संबंध खराब कर सकता है। अच्छा होगा कोई भी बात विचार कर करें।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आप और आपका पार्टनर दोनों स्वास्थ्य के चलते परेशान रह सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका बाहर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ऑफ रहेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। उनका ख्याल रखें।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती की माफी मांग सकता है। प्रेम के लिए यह समय बहुत अच्छा है। पुरानी बातों को इग्नोर कर अपने साथी की गलती को माफ करें, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा। आज आपका साथी आपको भरपूर प्यार देगा।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर समय न देने के कारण आपसे नाराज हो सकता है। वह अपनी जरूरतों को आप से छुपा सकता है, जिस कारण झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। साथी के साथ समय बिताएं। उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपका साथी आपकी बातों को नजरअंदाज करेगा, जिस कारण आपकी लड़ाई हो सकती है। अच्छा होगा अपने संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला है, जिस पल का आप इंतजार कर रहे हैं। शायद वह पल आपके जीवन में आने वाला है। अपने साथी के साथ समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर उलझ सकते हैं। हो सकता है कोई तीसरा आदमी आपकी लव लाइफ को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। अच्छा होगा कुछ बातों को इग्नोर करें या अपने साथी के साथ बैठकर उन विषयों पर बात करें।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है। वह आज आपसे शेयर कर सकती है, जिससे आपको कोई बड़ा डिसीजन आज लेना पड़ सकता है ।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आप अपने पार्टनर के साथ आज फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। कुछ मौसमी बीमारियों के चलते आपका पार्टनर बीमार रह सकता है, लेकिन आज का समय आपका साथी के साथ अच्छा बिताने वाला है और आप अपनी भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आपका दिन आज आपके साथी के साथ अच्छा बीतने वाला है। आपका साथी आपके साथ खुश रहेगा। उनके व्यवहार से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने फैमिली के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही मन की बात कहने का आज अच्छा समय है, जो मन में है, साथी को बोल सकते हैं।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आप अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद के शिकार हो सकते हैं। अच्छा होगा साथी की बातों को महत्व दें। उनकी मन की बातों को समझने का प्रयास करें। उनके साथ समय बिताएं। अपने संबंध को बचाने के लिए प्रयास करें।