Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 24 September 2024: पार्टनर से मिलेगी खुशखबरी, मन होगा बेहद प्रसन्न, पढ़ें राशिफल

लव राशिफल के अनुसार 24 सितंबर का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। मंगलवार को कुछ राशि के जातकों के संबंध मजबूत होंगे। वहीं कुछ राशि के जातक पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 24 Sep 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 24 September 2024 पढ़िए दैनिक लव राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 24 September 2024: लव राशिफल के अनुसार, मंगलवार 24 सितंबर का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातक एक दूसरे के साथ प्यार भरा पल बिताएंगे। वहीं, कुछ राशि के जातकों का घूमने का प्लान कैंसिल हो सकता है। चलिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

अपने पार्टनर के साथ आप आज का दिन अच्छा बिताने वाले हैं। यदि अभी तक आपने अपने मन की बात नहीं कही है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने पार्टनर से मन की बात बोल सकते हैं। आपका पार्टनर आपके प्रस्ताव को एक्सेप्ट करेगा।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

अपने पार्टनर के साथ कोई भी प्राइवेट बात को शेयर न करें। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपका साथी आपसे संबंध खराब कर सकता है। अच्छा होगा कोई भी बात विचार कर करें।

यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 22 to 28 September 2024: सितंबर के नए सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आप और आपका पार्टनर दोनों स्वास्थ्य के चलते परेशान रह सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका बाहर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ऑफ रहेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। उनका ख्याल रखें।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती की माफी मांग सकता है। प्रेम के लिए यह समय बहुत अच्छा है। पुरानी बातों को इग्नोर कर अपने साथी की गलती को माफ करें, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा। आज आपका साथी आपको भरपूर प्यार देगा।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर समय न देने के कारण आपसे नाराज हो सकता है। वह अपनी जरूरतों को आप से छुपा सकता है, जिस कारण आपसी झगड़े का योग बन सकता है। वाणी पर संयम रखें। साथी के साथ समय बिताएं। उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपका साथी आपकी बातों को नजरअंदाज करेगा, जिस कारण आप झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है। अच्छा होगा अपने संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला है, जिस पल का आप इंतजार कर रहे हैं। शायद वह पल आपके जीवन में आने वाला है। अपने साथी के साथ समय अच्छा बीतने वाला है।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर उलझ सकते हैं। हो सकता है कोई तीसरा आदमी आपकी लव लाइफ को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। अच्छा होगा कुछ बातों को इग्नोर करें या अपने साथी के साथ बैठकर उन विषयों पर बात करें।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है। वह आज आपसे शेयर कर सकती हैं, जिससे आपको कोई बड़ा डिसीजन आज लेना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आपका दिन आज आपके साथी के साथ अच्छा बीतने वाला है। आपका साथी आपके साथ खुश रहेगा। उनके व्यवहार से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपनी फैमिली के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही मन की बात कहने का आज अच्छा समय है।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आप अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद का शिकार हो सकते हैं। अच्छा होगा साथी की बातों को महत्व दें। उनकी मन की बातों को समझने का प्रयास करें। उनके साथ समय बिताएं। आपके संबंध को बचाने के लिए प्रयास करें।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 22 to 28 September 2024: दोस्तों के साथ बनेगा टूर का प्लान, वीकेंड को करेंगे एंजाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।