Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 25 Feb 2024: पार्टनर के साथ घूमने की बनेगी प्लानिंग, मौसम का लेंगे आनंद, पढ़िए राशिफल

राशिफल के अनुसार आज यानी 25 फरवरी 2024 रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज कुछ राशि के जातक अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं तो वहीं कुछ राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं लव राशिफल।

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik SharmaUpdated: Sun, 25 Feb 2024 04:32 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का लव राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 25 February 2024: राशिफल के अनुसार, आज यानी 25 फरवरी 2024, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज कुछ राशि के जातक अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं, तो वहीं कुछ राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके साथ कुछ हंसी मजाक के मूड में रहेगा। वह आपको परेशान कर सकता है और छेड़ सकता है। आज का दिन अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा बिताने वाले हैं। साथ ही पार्टनर अपनी भावनाओं को आपसे व्यक्त कर सकता है।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपका साथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। जिनको मनाना आज बड़ा कठिन होगा, जिस कारण आपका मन उदास हो सकता है। अच्छा होगा अपने साथी को मनाने का प्रयास करें।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद लेंगे। बारिश में भीगने के कारण कुछ स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आप अपने साथी के साथ आज का दिन बहुत अच्छा बिताने वाले हैं।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी देने वाला है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो। सुखद समाचार को सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण वह कुछ परेशान रहेंगे। अच्छा होगा इस समय अपने साथी के साथ रहे। मौसमी बीमारियों से स्वयं और अपने पार्टनर को बचाएं और खान-पान का ध्यान रखें।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो। जिस पल का आप इंतजार कर रहे हैं। शायद वह पल आपके जीवन में आने वाला है। अपने साथी के साथ समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज आपके पार्टनर का मिजाज आपके वितरित दिखाई देगा। उनके मन में चल रही कुछ बातों को आप समझने का प्रयास करें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। आपका पार्टनर किसी दूसरे के संपर्क में आ सकता है।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की डिमांड कर सकता है। मौसम के हिसाब से यह आपके लिए ठीक भी रहेगा। कुछ समय अपने साथी के साथ बिताएं। परिवार और संबंधों को बनाए रखने के लिए ऐसा डिसीजन आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, जिस कारण बाहर जाने का आपका कोई प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है, जिससे मूड ऑफ रहेगा। साथ ही आपकी प्लानिंग फेल हो सकती है।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग करने आदि के लिए बाहर जा सकते हैं, जिससे आपका साथी प्रसन्न रहेगा। साथी के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने पार्टनर की मन की बातों को आज आप महसूस करेंगे। मौसम के हिसाब से प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है, जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हो सकता है अभी तक जो बात उन्होंने आप से नहीं की है। वह अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।