Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 26 July 2024: पार्टनर करेगा प्यार का इजहार, मिलेगा महंगा उपहार, पढ़ें लव राशिफल

शुक्रवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ (Aaj Ka Love Rashifal 26 July 2024) के लिए शानदार रहने वाला है। मन के कारक चंद्र देव के मीन राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को आज पार्टनर का साथ मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से दैनिक लव राशिफल जानते हैं।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Fri, 26 Jul 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 26 July 2024: पढ़ें लव राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 26 July 2024: शुक्रवार 26 जुलाई का दिन सभी राशि के जातकों के लिए विशेष रहने वाला है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो प्रेम के कारक शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों को आज अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। वहीं, कई राशि के जातक अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आइए, आज का लव राशिफल जानते हैं-

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद कर सकते हैं, लेकिन हालात को जान लेने के बाद आपको पछतावा होगा। अच्छा होगा अपने पार्टनर को सॉरी बोल कर इस मैटर को खत्म करें। संबंध को बनाए रखें।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज आपका साथी आपके साथ बाहर घूमने की जिद कर सकता है। आपका साथी कोई विशेष प्रयोजन से आज आपके करीब आएगा। अच्छा होगा अपने साथी की बातों को महत्व दें। उनके साथ समय बिताएं।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर बहुत रोमांटिक मूड में रहेगा। आज भी आपके साथ कहीं बाहर जाने के लिए आपको बोल सकता है। मौसम के हिसाब से यह समय आपके लिए अनुकूल है। अपने साथी का भरपूर प्यार आज आपको मिलेगा।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आपका पाटनर आपको कोई खुशखबरी देने वाला है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला है। सुखद समाचार को सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं,जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आपका पार्टनर आपसे अत्यधिक महत्वकांक्षी रखता है, जिसके पूरे न होने के कारण वह आपसे नाराज हो सकता है। उसके व्यवहार के कारण आपका मन परेशान रह सकता है। अच्छा होगा अपने साथी के साथ समय बिताएं।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे कुछ बातें छुपा सकता है। उनके व्यवहार में आपको परिवर्तन देखने को मिलेगा। हो सकता है वह आपसे दूरी बना रहा है, जिस कारण आप कुछ परेशान और चिंतित रह सकते हैं। अच्छा होगा बैठकर बात को समझने का प्रयास करें।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहने वाला है। मौसम का मिजाज देखते हुए आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि अभी तक आपने मन की बात अपने साथी को नहीं बोली है, तो यह समय बहुत अच्छा है।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर किसी विरोधी की बातों में आकर आप के साथ दुर्व्यवहार कर सकता है, जिस कारण आपका मन खिन्न रहेगा। साथ ही आपके संबंध विच्छेद होने की स्थिति निर्मित हो सकती है। अच्छा होगा बात को न बढ़ाएं। अपने पार्टनर के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालें।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके प्रति पूर्ण समर्पित रहेगा। आज भी आपकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका पार्टनर आपको कोई गिफ्ट भी दे सकता है। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथी के साथ आप आज के दिन को लुत्फ उठाएंगे।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है, जिस बात का आप इंतजार कर रहे हैं। आज आपका पार्टनर आपसे अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। वह आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए हां बोल सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर को कोई नया गिफ्ट आप दे सकते हैं, जिस कारण आपका बिगड़ा हुआ संबंध ठीक होगा। आपका साथी आपके साथ खुश रहेगा और आपको भरपूर प्यार देगा। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है।