Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 28 July 2024: पार्टनर के साथ पिकनिक की बनेगी प्लानिंग, मनमुटाव की स्थिति होगी दूर, पढ़ें राशिफल

लव राशिफल के अनुसार 28 जुलाई 2024 रविवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशि जातक पार्टनर के साथ शानदार समय बिताएंगे। वहीं कुछ राशि जातक पार्टनर के साथ मौसम के हिसाब से कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं जिससे का आपका मन प्रसन्न होगा। आइए आइए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 28 Jul 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 28 July 2024 पढ़िए दैनिक लव राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 28 July 2024: लव राशिफल के अनुसार, 28 जुलाई, 2024 रविवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों का पार्टनर की कुछ बातों के चलते विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ऑफ रहेगा। वहीं, कुछ राशियों की पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति दूर होगी, जिससे पार्टनर आपके साथ सहज और सुखद महसूस करेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2024: भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं ये भोग, चढ़ाने से मिलेगा मनचाहा फल!

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं, जिस कारण कुछ दिन से चल रही आपसी मनमुटाव की स्थिति दूर होगी। आपका पार्टनर आपके साथ सहज और सुखद महसूस करेगा।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है, जिसका आप इंतजार कर रहे हैं। वह बात आज आपका पार्टनर आपसे बोल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए आज का समय आपके लिए अनुकूल है।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर कुछ बातों के चलते आपसे विवाद कर सकता है, जिस कारण आपका मूड ऑफ रहेगा। साथी के इस व्यवहार से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अच्छा होगा बैठकर समस्या का समाधान निकालें।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर पिकनिक आदि पर जा सकते हैं। मौसम के मिजाज से समय अच्छा रहेगा, परंतु आपके साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए संभल कर रहें। आज का दिन आपका अच्छा निकलने वाला है।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ शानदार समय बिताएंगे। मौसम के हिसाब से कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आज अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आपका पार्टनर आज कुछ पारिवारिक बातों को लेकर परेशान रह सकता है। वह आपसे अपने मन की बात कह सकते हैं। अपने पार्टनर की बातों को सुने यह समय उनके साथ बिताने का और उन्हें सहयोग करने का है। आपका पार्टनर आपसे कुछ अपेक्षाएं रख सकता है।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा। आज का दिन आप फुल इंजॉय में व्यतीत करेंगे। आपका साथी आपके मन के भाव को समझेगा। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपका है।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज कुछ छोटी-छोटी बातों पर आप दोनों में विवाद की स्थिति बन सकती है। आज अपने साथी की बात को इग्नोर करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है, जिस कारण विवाद की स्थिति खड़ी होगी। अच्छा होगा अपनी गलती एक्सेप्ट कर लें, जिससे मामला सुलझ जाए।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की डिमांड कर सकता है। मौसम के हिसाब से यह आपके लिए ठीक भी रहेगा। कुछ समय अपने साथी के साथ बिताएं। परिवार और संबंधों को बनाए रखने के लिए ऐसा डिसीजन आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर से कुछ बातों पर लड़ झगड़ सकते हैं। आपके पार्टनर की कुछ बातें आपको पसंद नहीं होंगी, जिस कारण कुछ न कुछ वाद विवाद की स्थिति बन जाती है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका पार्टनर आपको बहुत पसंद करता है। संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ चीजों को इग्नोर करना सीखें।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आप अपने लव पार्टनर के बारे में गलत धारणा मन में बना सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में शंका उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। कुछ बड़ा डिसीजन करने से पहले बात की अच्छी तरह से छानबीन कर लें।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपके ऊपर बड़ा मेहरबान रहेगा। आज साथी के साथ घर पर आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। साथ बैठकर खाना और मूवी देखना आदि आज का दिन आपका अपने साथी के साथ बहुत अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी पर इस सरल विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, बिगड़े काम होंगे पूरे


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।