Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Love Rashifal 28 September 2024: लव लाइफ में आएंगी खुशियां, मिलेगा पार्टनर का साथ, पढ़ें लव राशिफल

राशिफल के अनुसार आज (Aaj Ka Love Rashifal 28 September 2024 Today Love Horoscope) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए काफी हद तक विशेष रहने वाला है। कुछ राशियों को आज अपने साथी का पूरा अटेंशन मिल सकता है वहीं कुछ राशियों का समय अपने पार्टनर से साथ बहस में बीतने वाला है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक लव राशिफल।

By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 28 Sep 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Love Rashifal 28 September 2024: लव राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 28 September 2024: लव राशिफल के अनुसार, 28 सितंबर, 2024 शनिवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों के जातक अपने लव वन के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, तो वहीं कुछ राशियों की अपने पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है। तो आइए 'पंडित हर्षित शर्मा जी' से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपसे कुछ पर्सनल बातें शेयर कर सकता है। हो सकता है उनके मन में कोई बात चल रही है, जिसे वो आपको बताना चाह रहे हैं। अपने पार्टनर की बातों को स्वीकार करें और हर परिस्थिति में उनका साथ दें।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

पार्टनर के साथ आज आपका मिलन हो सकता है। बहुत दिनों बाद आप दोनों एक साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। आपका पार्टनर आपको भरपूर प्यार और सम्मान देगा। वह आपके साथ कहीं बाहर जाने की जिद कर सकता है।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर की कुछ बातों को जानकर आप दोनों में विवाद हो सकता है, जिससे आपका पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है। अच्छा होगा अपने पार्टनर से विवाद न करें। उनके साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालें।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर के साथ आपका दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है। मौसम के हिसाब से आप बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आपका साथी अच्छे मूड में होगा। साथ ही पार्टनर का भरपूर प्यार आपको मिलने वाला है।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकता है। अच्छा होगा अपने साथी का ख्याल रखें। इस समय उनको आपकी आवश्यकता है। उनके साथ समय बिताएं। उन्हें इस समय सहारा दें।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आज पार्टनर के साथ आपका किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। किसी कारण आप दोनों में मतभेद ज्यादा बढ़ सकता है। हो सकता है आपका पार्टनर किसी दूसरे की बातों में आकर आप पर शक करे। अच्छा होगा बैठकर समस्या का समाधान निकालें।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर के स्वभाव के कारण आप परेशान रह सकते हैं। उनकी कुछ बातें आपको चुभ सकती हैं, जिस कारण आप दोनों में दूरियां बढ़ सकती है। अच्छा होगा अपने साथी के साथ कुछ दिनों के लिए दूरी रखें।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

आज आपकी लव लाइफ में कुछ बड़ा उलटफेर होने वाला है। हो सकता है आप जिस पार्टनर पर इतना विश्वास कर रहे हैं, वह आपके साथ धोखा कर जाए। अपने पार्टनर के स्वभाव पर ध्यान रखें, शायद वह किसी दूसरे के संपर्क में है।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आज आपकी लव लाइफ में कुछ बड़ा उलटफेर होने वाला है। हो सकता है आप जिस पार्टनर पर इतना विश्वास कर रहे हैं, वह आपके साथ धोखा कर जाए। अपने पार्टनर के स्वभाव पर नजर रखें। साथ ही उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करें।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। अपने आगामी जीवन के लिए आप दोनों कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। इससे आप दोनों की लाइफ में अच्छा परिवर्तन होगा।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

आज आप पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम को भरपूर एंजॉय करेंगे। साथ ही पार्टनर के साथ फिल्म आदि देखने जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका साथी आपको पाकर बहुत खुश दिखाई देगा।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

आज आपका पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय बीतने वाला है। आपने यदी पार्टनर से अपने मन की बात नहीं बोली है, तो आज बोल सकते हैं। आपका पार्टनर आपके प्यार को एक्सेप्ट करेगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।