Move to Jagran APP

Monthly Love Horoscope August 2024: इन राशियों को मिलेगा खोया हुआ प्यार, प्राप्त होगी कोई खुशखबरी

ज्योतिष दृष्टिकोण से अगस्त का महीना लव लाइफ के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। मासिक लव राशिफल (Monthly Love Horoscope August 2024) के अनुसार इस महीने कुछ राशियों को पार्टनर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों की पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मासिक लव राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 30 Jul 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
Monthly Love Horoscope August 2024 मासिक लव राशिफल अगस्त 2024
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Love Horoscope August 2024: कुछ ही दिनों में अगस्त का महीना शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष दृष्टिकोण से यह महीना लव लाइफ के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। मासिक लव राशिफल के अनुसार, इस महीने कुछ राशि जातक पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। वहीं, कुछ राशि जातकों को पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं वर्ष 2024 में अगस्त माह का मासिक लव राशिफल।

मेष मासिक लव राशिफल (Aries Monthly Love Horoscope August 2024)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना सुखद आनंद से भरा रहेगा। आपका पार्टनर और आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। कुछ समय इस महीने आप अपने साथी के साथ बिताएंगे, जिससे आपके संबंध में नवीनता दिखाई पड़ेगी। आपका साथी बहुत दिन से अपने मन की बात आपको बोलना चाहता है। हो सकता है इस महीने वह अपने मन की बात आपसे शेयर करें।

वृषभ मासिक लव राशिफल (Taurus Monthly Love Horoscope August 2024)

इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।  आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा। यदि आप आपने अपने मन की बात अपने साथी से नहीं की है, तो यह समय आपके लिए उपयुक्त है। आप अपनी मन की बात बोल सकते हैं। ध्यान रखें इससे पहले अपने पार्टनर के मन को टटोल ले। नही नहीं तो एक तरफा आपका प्रेम आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Monthly Career Horoscope August 2024: अगस्त में करियर के मामले में किन-किन राशियों को मिलेगी सफलता?

मिथुन मासिक लव राशिफल (Gemini Monthly Love Horoscope August 2024)

इस महीने लव लाइफ वालों के लिए कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यदि आपके परिवार वाले अभी तक आपके संबंध को एक्सेप्ट करने को तैयार नहीं है, तो यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पुरानी बातों को भूलकर परिवार के लोग आपके संबंधों को स्वीकार करेंगे। आपके पार्टनर आपके साथ सुखद महसूस करेगा।

कर्क मासिक लव राशिफल (Cancer Monthly Love Horoscope August 2024)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ बातों को लेकर आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आपकी कुछ बातों को जानकर वह आपसे दूरी बना सकता है। इस महीने आप दोनों में समझ की कमी दिखाई पड़ेगी। आपसी सामंजस्य बनाने में आपको बड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर घूमने जाएं। बैठकर अपने संबंध के बारे में खुलकर चर्चा करें, जिससे आपके संबंध में बन रही विच्छेद की स्थिति दूर हो।

सिंह मासिक लव राशिफल (Leo Monthly Love Horoscope August 2024)

लव लाइव वालों के लिए यह महीना संबंध की दृष्टि से आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा आपके संबंध को बिगाड़ने के लिए कोई षड्यंत्र बनाया जा सकता है, जिसका शिकार आपका साथी होगा, जिस कारण संबंध विच्छेद की स्थिति बन सकती है। अच्छा होगा कुछ बातों को समझने का प्रयास करें।  

कन्या मासिक लव राशिफल (Virgo Monthly Love Horoscope August 2024)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपका लव पार्टनर आपके साथ रोमांस से भरपूर रहेगा। साथ ही आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद इस महीने आप लेंगे। आपकी लव लाइफ में यह सुखद क्षण होंगे। आपको कोई खुशखबरी आपका पार्टनर इस महीने दे सकता है।

तुला मासिक लव राशिफल (Libra Monthly Love Horoscope August 2024 )

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना शानदार रहेगा। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। यह सुखद समाचार आपके लिए प्रसन्नता से भर देने वाला होगा। आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात साझा कर सकता है। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर मनोरंजन के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक मासिक लव राशिफल (Scorpio Monthly Love Horoscope August 2024)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ बातों को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आपकी कुछ बातों को जानकर वह आपसे दूरी बना सकता है। इस महीने आप दोनों में समझ की कमी दिखाई पड़ेगी।  आपसी सामंजस्य बनाने में आपको बड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर घूमने जाएं। बैठकर अपने संबंध के बारे में खुलकर चर्चा करें, जिससे आपके संबंध में बन रही विच्छेद की स्थिति दूर हो।

धनु मासिक लव राशिफल ( Sagittarius Monthly Love Horoscope August 2024)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना खुशखबरी से भरा रहेगा। यदि आपका एक तरफा प्रेम है, तो इस महीने आपका लव पार्टनर अपने विचार आपके सामने रख सकता है। मतलब आपका लव पार्टनर आपके प्रपोजल को स्वीकार कर सकता है, जिससे लव लाइफ में आपको सुखद आनंद की अनुभूति होगी। आप अपने साथी के साथ यह महीना इंजॉय से भरपूर रहेगा।

 

मकर मासिक लव राशिफल (Capricorn Monthly Love Horoscope August 2024)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना कुछ परेशानियों वाला हो सकता है। इस महीने आप दोनों में आपसी समझ की कमी दिखाई पड़ेगी। कुछ बातों को लेकर बेवजह वाद विवाद की स्थिति आप दोनों की तरफ से हो सकती है, जिस कारण आपकी निजी लाइफ में प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है। अच्छा होगा वाद विवाद से दूर रहें। अपने साथी के भाव को समझने का प्रयास करें। यदि कोई स्थिति बनती है, तो बैठकर समस्या का समाधान निकालें।

कुंभ मासिक लव राशिफल (Aquarius Monthly Love Horoscope August 2024)

इस महीने अपने पार्टनर के साथ आप अपनी लाइफ के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका अच्छा असर आगामी समय में आपको दिखाई पड़ेगा। इस महीने आपका पार्टनर आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है, जिससे आप दोनों में आपसी प्रेम बढ़ेगा।

मीन मासिक लव राशिफल (Pisces Monthly Love Horoscope August 2024)

लव लाइव वालों के लिए यह महीना खासा अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ फुल मस्ती करेंगे। आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा। इस महीने अपने साथी के साथ किसी हिल स्टेशन आदि पर आप जा सकते हैं। यह समय आपका शानदार बीतने वाला है। यदि अभी तक आपने अपने साथी से अपने मन की बात नहीं की है, तो यह समय आपके लिए उपयुक्त है। आपका साथी भी आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट करेगा।

यह भी पढ़ें: Monthly Health Horoscope August 2024: इन राशियों को किसी बीमारी से मिलेगा छुटकारा, खानपान पर रखें नियंत्रण

 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।