Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Love Horoscope October 2024: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

लव लाइफ (Monthly Love Horoscope October 2024) के लिए अक्टूबर का महीना सभी राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। लव राशिफल के अनुसार इस महीने कुछ राशि के जातकों को पार्टनर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। वहीं कुछ राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ सुखद महसूस करेंगे। आइए पढ़ते हैं मासिक लव राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 30 Sep 2024 05:35 PM (IST)
Hero Image
Monthly Love Horoscope October 2024: पढ़ें अक्टूबर माह का लव राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Love Horoscope October 2024: अक्टूबर महीने की शुरुआत होने वाली है। लव लाइफ के लिए यह महीना सभी राशि के जातकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने कुछ राशि जातक अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए यह महीना लव लाइफ के हिसाब से उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मासिक लव राशिफल।

मेष मासिक लव राशिफल (Aries Monthly Love Horoscope October 2024)

इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा। आप अपने मन की बात पार्टनर को बोल सकते हैं। ध्यान रखें इससे पहले अपने पार्टनर के मन को टटोल लें। नही तो एक तरफा आपका प्रेम आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। मौसम के हिसाब से यह महीना प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है।

वृषभ मासिक लव राशिफल (Taurus Monthly Love Horoscope October 2024)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ बातों को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आपकी कुछ बातों को जानकर वह आपसे दूरी बना सकता है। इस महीने आप दोनों में समझ की कमी दिखाई पड़ेगी। आपसी सामंजस्य बनाने में आपको बड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर घूमने जाएं। बैठकर अपने संबंध के बारे में खुलकर चर्चा करें।

मिथुन मासिक लव राशिफल (Gemini Monthly Love Horoscope October 2024)

इस महीने लव लाइफ वालों के लिए कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यदि आपके परिवार वाले अभी तक आपके संबंध को एक्सेप्ट करने को तैयार नहीं है, तो यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पुरानी बातों को भूलकर परिवार के लोग आपके संबंधों को स्वीकार करेंगे। आपके पार्टनर आपके साथ सुखद महसूस करेगा।

कर्क मासिक लव राशिफल (Cancer Monthly Love Horoscope October 2024)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना सुखद आनंद से भरा रहेगा। आपका पार्टनर और आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। कुछ समय इस महीने आप अपने साथी के साथ बिताएंगे, जिससे आपके संबंध में नवीनता दिखाई पड़ेगी। आपका साथी बहुत दिन से अपने मन की बात आपको बोलना चाहता है। हो सकता है इस महीने वह अपने मन की बात आपसे शेयर करें।

सिंह मासिक लव राशिफल (Leo Monthly Love Horoscope September 2024)

लव लाइव वालों के लिए यह महीना संबंध की दृष्टि से आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा आपके संबंध को बिगाड़ने के लिए कोई षड्यंत्र बनाया जा सकता है, जिसका शिकार आपका साथी होगा, जिस कारण संबंध विच्छेद की स्थिति बन सकती है। अच्छा होगा कुछ बातों को समझने का प्रयास करें।

कन्या मासिक लव राशिफल (Virgo Monthly Love Horoscope October 2024)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर आपके साथ रोमांस से भरपूर रहेगा। साथ ही आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद इस महीने आप लेंगे। आपकी लव लाइफ में यह सुखद क्षण होंगे। आपको कोई खुशखबरी आपका पार्टनर इस महीने दे सकता है।

तुला मासिक लव राशिफल (Libra Monthly Love Horoscope October 2024)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना खुशखबरी से भरा रहेगा। यदि आपका एक तरफा प्रेम है, तो इस महीने आपका पार्टनर अपने विचार आपके सामने रख सकता है। आपका पार्टनर आपके प्रपोजल को स्वीकार कर सकता है, जिससे लव लाइफ में आपको सुखद आनंद की अनुभूति होगी।

यह भी पढ़ें: Monthly Career Horoscope October 2024: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

वृश्चिक मासिक लव राशिफल (Scorpio Monthly Love Horoscope October 2024)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना कुछ परेशानियों वाला हो सकता है। इस महीने आप दोनों में आपसी समझ की कमी दिखाई पड़ेगी। कुछ बातों को लेकर बेवजह वाद विवाद की स्थिति आप दोनों की तरफ से हो सकती है, जिस कारण आपके निजी लाइफ में समस्या खड़ी हो सकती है। अच्छा होगा विवाद से दूर रहें। अपने साथी के भाव को समझने का प्रयास करें। यदि कोई स्थिति बनती है, तो बैठकर समस्या का समाधान निकालें।  

धनु मासिक लव राशिफल ( Sagittarius Monthly Love Horoscope October 2024)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना शानदार रहेगा। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। यह सुखद समाचार आपके लिए प्रसन्नता से भर देने वाला होगा। आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात साझा कर सकता है। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर मनोरंजन के लिए जा सकते हैं।

मकर मासिक लव राशिफल (Capricorn Monthly Love Horoscope October 2024)

अब लव लाइफ वालों के लिए यह महीना कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ में अपने परिवार का विरोध का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आपका साथी आपके अनुकूल रहेगा। इस महीने आप लव लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ मासिक लव राशिफल (Aquarius Monthly Love Horoscope October 2024)

लव लाइव वालों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। साथ ही आपको अपने परिवार का विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। इस कारण यह महीना परेशानियों से भरा रहेगा।  अच्छा होगा अपने लव पार्टनर की मन की बातों को समझने का प्रयास करें। उनके साथ कहीं बाहर लॉन्ग ड्राइव पर जाएं, जिससे संबंध मजबूत हो। अपने साथी के साथ सहज रहें, जिससे वह अपने मन की बात आपसे कह सकें।

मीन मासिक लव राशिफल (Pisces Monthly Love Horoscope October  2024)

लव लाइव वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ फुल इंजॉय करेंगे। आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा। इस महीने अपने साथी के साथ किसी हिल स्टेशन आदि पर आप जा सकते हैं। यह समय आपका शानदार बीतने वाला है। यदि अभी तक आपने अपने साथी से अपने मन की बात नहीं की है, तो यह समय आपके लिए उपयुक्त है। आपका साथी भी आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट करेगा।

यह भी पढ़ें: Monthly Finance Horoscope October 2024: कार्यक्षेत्र का होगा विस्तार, दूर होगी आर्थिक तंगी, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'