Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Love Horoscope September 2024: इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात, पढ़ें राशिफल

ज्योतिष दृष्टिकोण से सितंबर का महीना लव लाइफ के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रेम और विवाह के कारक शुक्र देव के कन्या राशि में गोचर करने से (Monthly Love Horoscope September 2024) इस महीने कई राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों को खोया हुआ प्यार मिल सकता है। आइए सितंबर माह का लव राशिफल जानते हैं।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Fri, 30 Aug 2024 07:09 PM (IST)
Hero Image
Monthly Love Horoscope September 2024: सितंबर माह लव राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Love Horoscope September 2024: सितंबर महीने की शुरुआत होने वाली है। यह महीना लव लाइफ के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। मासिक लव राशिफल के अनुसार, इस महीने कई राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। वहीं, कई राशि के जातकों को पार्टनर से सच्चा प्यार मिलेगा। आइए, सितंबर माह का लव राशिफल जानते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मासिक लव राशिफल।

मेष मासिक लव राशिफल (Aries Monthly Love Horoscope September 2024)

इस महीने कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यदि आपके परिवार वाले अभी तक आपके संबंध को एक्सेप्ट करने को तैयार नहीं है, तो यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पुरानी बातों को भूल कर परिवार के लोग आपके संबंधों को स्वीकार करेंगे। आपका पार्टनर आपके साथ सुखद महसूस करेगा।

वृषभ मासिक लव राशिफल (Taurus Monthly Love Horoscope September 2024)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपके साथ इस महीने काफी खुश दिखाई देगा। वह अपनी मां की बात आपको बोल सकता है। साथ ही इस महीने आप अपने साथी के साथ कहीं विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए भरपूर समय मिलेगा।

मिथुन मासिक लव राशिफल (Gemini Monthly Love Horoscope September 2024)

इस महीने लव लाइफ में कुछ चेंज होने वाला है। आपका साथी आपके व्यवहार के कारण आपसे दूरियां बढ़ा सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ चाहता है। आपके साथ समय व्यतीत करना उसे अच्छा लगता है। अतः अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं उनका ख्याल रखें।

कर्क मासिक लव राशिफल (Cancer Monthly Love Horoscope September 2024)

इस महीने पार्टनर के साथ आपकी कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है, जिस कारण आप दोनों में दूरियां बढ़ सकती हैं। आपके इस व्यवहार के चलते कोई दूसरा व्यक्ति बड़ा लाभ उठा सकता है। अच्छा होगा अपने दोनों के बीच की बातों को बैठकर हल करें। समस्या का निदान निकालें। वाणी पर संयम रखें। यदि गलती एक्सेप्ट करने से रिश्ते सुधरते हैं, तो गलती को एक्सेप्ट करें। अपने संबंध को सुधार अपने पार्टनर का ख्याल रखें।

सिंह मासिक लव राशिफल (Leo Monthly Love Horoscope September 2024)

इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा। यदि आप अभी तक अपने मन की बात अपने साथी से नहीं की है, तो यह समय आपके लिए उपयुक्त है। आप मन की बात बोल सकते हैं। इससे पहले अपने पार्टनर के मन को टटोल लें, नहीं नहीं तो एकतरफा प्रेम आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। मौसम के हिसाब से यह महीना प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है।

कन्या मासिक लव राशिफल (Virgo Monthly Love Horoscope September 2024)

लव लाइफ वालों के लिए यह महीना खुशखबरी से भरा रहेगा। यदि आपका एकतरफा प्रेम है, तो इस महीने आपका पार्टनर अपने विचार आपके सामने रख सकता है। आपका पार्टनर आपके प्रपोजल को स्वीकार कर सकता है, जिससे लव लाइफ में आपको सुखद आनंद की अनुभूति होगी। आप अपने साथी के साथ यह महीना आनंद से गुजारेंगे।

तुला मासिक लव राशिफल (Libra Monthly Love Horoscope September 2024)

इस महीने आपको अपनी लाइफ में अपने पार्टनर के साथ कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। हो सकता है आपके परिवार के लोग आप दोनों के संबंध को एक्सेप्ट ना करें, जिस कारण आप दोनों को अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति के चलते आपको कई चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।

वृश्चिक मासिक लव राशिफल (Scorpio Monthly Love Horoscope September 2024)

इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा। यदि आप आज तक अपने मन की बात अपने साथी से नहीं की है, तो यह समय आपके लिए उपयुक्त है। आप अपने मन की बात बोल सकते हैं। इससे पहले अपने पार्टनर के मन को टटोल लें, नही नहीं तो एकतरफा प्रेम आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। मौसम के हिसाब से यह महीना प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है।

धनु मासिक लव राशिफल ( Sagittarius Monthly Love Horoscope September 2024)

यह महीना लव लाइफ वालों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ बातों को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आपकी कुछ बातों को जानकर वह आपसे दूरी बना सकता है। इस महीने आप दोनों में समझ की कमी दिखाई पड़ेगी। आपसी सामंजस्य बनाने में आपको बड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर घूमने जाएं। अपने संबंध के बारे में खुलकर चर्चा करें, जिससे आपके संबंध में मधुरता बनी रहे। साथ ही वियोग नहीं होगा।

मकर मासिक लव राशिफल (Capricorn Monthly Love Horoscope September 2024)

इस महीने पार्टनर के साथ आप अपनी लाइफ के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका अच्छा असर आगामी समय में आपको दिखाई पड़ेगा। इस महीने आपका पार्टनर आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है, जिससे आप दोनों में आपसी प्रेम बढ़ेगा।

कुंभ मासिक लव राशिफल (Aquarius Monthly Love Horoscope September 2024)

इस महीने आपको अपनी लाइफ में अपने पार्टनर के साथ कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। हो सकता है आपके परिवार के लोग आप दोनों के संबंध को एक्सेप्ट न करें, जिस कारण आप दोनों को अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति के चलते आपको कई चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।

मीन मासिक लव राशिफल (Pisces Monthly Love Horoscope September 2024)

लव लाइव वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ मौसम का मजा लेंगे। आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा। इस महीने अपने साथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर आप जा सकते हैं। यह समय आपका शानदार बीतने वाला है। यदि अभी तक आपने साथी से अपने मन की बात नहीं की है, तो यह समय आपके लिए उपयुक्त है। आपका साथी भी आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट करेगा।