Move to Jagran APP

Weekly Finance Horoscope 16 to 22 June 2024: इन राशियों के जातक को मिलेगा मनचाहा रोजगार, यहां पढ़ें राशिफल

राशिफल के अनुसार आने वाला यह नया सप्ताह (Weekly Finance Horoscope 16 to 22 June 2024) सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिलने वाली है तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रेशर का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।

By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 15 Jun 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
Weekly Finance Horoscope 16 to 22 June 2024:साप्ताहिक वित्त राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Finance Horoscope 16 to 22 June 2024: 16 जून से 22 जून 2024 का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं, कुछ राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा। आइए 'पंडित हर्षित शर्मा जी' से जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।

मेष साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aries Weekly Finance Horoscope 2024)

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपको कुछ नुकसान पहुंचा सकता है। आपकी कोई पुरानी डील टूट सकती है, जिस कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें नहीं, तो आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति तौर से इस सप्ताह आप परेशान रहेंगे।

वृषभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Taurus Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं। किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आप अपना निजी कोई कार्य भी शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आमदनी के मार्ग खुलेंगे और आर्थिक स्थिति में लाभ होगा।

मिथुन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Gemini Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में लाभ का योग बन रहा है। साथ ही कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। शेयर मार्केट में यदि आप निवेश करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

कर्क साप्ताहिक वित्त राशिफल (Cancer Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा लॉस दिखाई पड़ेगा। बड़ी डील करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। अगर आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार मन में बना रहे हैं, तो सप्ताह का अंत अच्छा होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें।

सिंह साप्ताहिक वित्त राशिफल (Leo Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर अपने मित्र के साथ बड़ी डील कर सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ दिखाई पड़ेगा। पार्टनरशिप में कागजी कार्रवाई संभाल कर पूर्ण करें नहीं, तो नुकसान की संभावना है। साथ ही रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

कन्या साप्ताहिक वित्त राशिफल (Virgo Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी कमजोर रहेगी, लेकिन किसी विशेष व्यक्ति या मित्र से व्यापार में आपको आर्थिक मदद मिल सकती है, जिस कारण आपका कार्य बन जाएगा। इस सप्ताह बिना विचार किए कोई बड़ी लेनदेन न करें। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से संबंध मधुर रखें।

तुला साप्ताहिक वित्त राशिफल (Libra Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह की शुरुआत में कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपका रुका हुआ कार्य फिर से बन सकता है। नए काम का ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक वित्त राशिफल (Scorpio Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी कमजोर रहेगी। परंतु किसी विशेष व्यक्ति की मदद मिल सकती है, जिस कारण आपका कार्य बन जाएगा। इस सप्ताह बिना विचार किए कोई कार्य न करें। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

धनु साप्ताहिक वित्त राशिफल (Sagittarius Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आप अपने पुराने कार्य में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं। इसमें आपको अपने परिवार और मित्रों से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। साथ ही इस सप्ताह परिवार में बच्चों आदि की नौकरी का योग बन सकता है। इससे घर में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर साप्ताहिक वित्त राशिफल (Capricorn Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको कारोबार में सफलता प्राप्त होती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। इससे आपको आर्थिक लाभ होगा, साथ ही इस सप्ताह परिवार में बच्चों आदि की नौकरी का योग बन सकता है। इससे घर में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aquarius Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं। कोई बड़ी पार्टनरशिप डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आप अपना निजी कार्य भी शुरू कर सकते हैं। आमदनी के मार्ग खुलेंगे।

मीन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Pisces Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा मुनाफा होने वाला है। आपका पुराना कोई कॉन्ट्रैक्ट शुरू होने से आपको बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है। पहले किए गए समझौते से आपको लाभ होगा। साथ ही मित्रों संबंधियों से आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।