Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Love Horoscope 30 June to 06 July 2024: जीवन में आएगी प्यार की बहार, मिल सकता है शादी का प्रपोजल

नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। यह सप्ताह सभी राशियों (Weekly Love Horoscope 30 June to 06 July 2024 ) के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में प्रेम के क्षेत्र में कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि प्रेम की दृष्टि से सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 29 Jun 2024 04:33 PM (IST)
Hero Image
Weekly Love Horoscope 30 June to 06 July 2024 -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  Weekly Love Horoscope 30 June to 06 July 2024: राशिफल के अनुसार, 30 जून से 06 जुलाई, 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए शानदार माना जा रहा है। प्रेम की दृष्टि से यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए जबरदस्त रहेगा। तो वहीं, कुछ राशियों की अपने पार्टनर नोकझोंक भी हो सकती है। आइए ''पंडित हर्षित शर्मा जी'' से जानते हैं कि प्रेम की दृष्टि से सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष साप्ताहिक लव राशिफल (Aries Weekly Love Horoscope)

लव लाइफ वालों के लिए यह सप्ताह आपका प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय उपयुक्त है। आपका साथी आपको अपने मन की बात कह सकता है। पार्टनर के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आपका साथी आपकी बातों को महत्व देगा।

वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल (Taurus Weekly Love Horoscope)

आप अपने लव पार्टनर के साथ इस सप्ताह कहीं बाहर जा सकते हैं। इस सप्ताह आपका पार्टनर आपसे अपनी लव लाइफ के बारे में कोई डिसीजन लेने के लिए बोल सकता है, जिससे आप अपनी लाइफ के बारे में कोई बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। आपका साथी आपकी हर परिस्थिति में साथ देगा।

मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल (Gemini Weekly Love Horoscope)

इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कुछ बातों के चलते आपका पार्टनर आपके विरोध में जा सकता है, जिस कारण उनके प्रति आपका मन परिवर्तित हो सकता है। इससे लव लाइफ में प्रॉब्लम क्रिएट होंगी। साथ ही यह सप्ताह संभल कर चलें। विवाद से दूर रहें।

कर्क साप्ताहिक लव राशिफल (Cancer Weekly Love Horoscope)

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। अपने साथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते है। पार्टनर के साथ यह पल आनंद से भरा रहेगा।  साथ ही आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है।

सिंह साप्ताहिक लव राशिफल (Leo Weekly Love Horoscope)

यह सप्ताह लव लाइफ वालों के लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ चल रही दूरियां इस सप्ताह समाप्त होंगी। साथ ही कई भ्रमों से आपको मुक्ति मिलेगी। इस सप्ताह आप और आपका पार्टनर पुरानी बातों को भूल कर अपने संबंध को और मजबूत करेंगे।

कन्या साप्ताहिक लव राशिफल (Virgo Weekly Love Horoscope)

इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आप जिस समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वह समय आप अपने साथी के साथ बिताएंगे। आपका साथी  प्यार का इजहार कर सकता है। इसके साथ ही वह आपको पूरे मन से एक्सेप्ट करेगा।

तुला साप्ताहिक लव राशिफल (Libra Weekly Love Horoscope)

इस सप्ताह आप अपने पार्टनर से कोई भी मन की बात शेयर करें, तो सोच-समझ कर करें, क्योंकि एक तरफा अपने मन की बात कहना आपके साथी को नापसंद आएगा। अच्छा होगा पहले जांच लें, फिर अपने मन की बात पार्टनर को बोलें। साथ ही पार्टनर आपकी रिक्वेस्ट को मान सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल (Scorpio Weekly Love Horoscope)

इस सप्ताह पार्टनर के साथ आप अपने जीवन के विषय में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बन सकता है। अपने साथी के द्वारा आपका प्यार एक्सेप्ट करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु साप्ताहिक लव राशिफल ( Sagittarius Weekly Love Horoscope)

लव लाइफ वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। अपने साथी के साथ आगामी जीवन के लिए नई प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही फैमिली प्लानिंग का विचार मन में आ सकता है। आपका पार्टनर आपके प्रति समर्पित रहेगा। यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। आपका साथी अपने मन के भाव आपके समक्ष प्रकट कर सकता है।

मकर साप्ताहिक लव राशिफल (Capricorn Weekly Love Horoscope)

इस सप्ताह पार्टनर के साथ आप अपनी फैमिली को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। घर में किसी नए मेहमान के आने की योजना बन सकती है। साथ ही इस सप्ताह पार्टनर के साथ समय एंजॉय फुल रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक लव राशिफल (Aquarius Weekly Love Horoscope)

लव लाइफ वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से भरा रहेगा। आपका पार्टनर आपके प्रति दूसरों के भड़काने पर आप पर शंका कर सकता है, जिस कारण संबंध विच्छेद के योग निर्मित हो सकते हैं। अच्छा होगा आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर उनके मन में चल रही शंका को दूर करें। साथ ही उनके साथ समय बिताएं।

मीन साप्ताहिक लव राशिफल (Pisces Weekly Love Horoscope)

इस सप्ताह अपनी लव लाइफ में आप भरपूर एंजॉय करने वाले हैं। मौसम के हिसाब से आप पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी होटल में खाना-पीना, मनोरंजन आदि के साथ यह सप्ताह अच्छा बीतने वाला है।

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।