Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Numerology Horoscope 07 to 13 July 2024: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

अंक ज्योतिष (Weekly Numerology Horoscope 07 to 13 July 2024) को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर स्वास्थ्य शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 07 Jul 2024 07:40 PM (IST)
Hero Image
Weekly Numerology Horoscope 07 to 13 July 2024: पढ़िए राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Numerology Horoscope 07 to 13 July 2024: ज्योतिष में अंक शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर इनका आकलन करते हैं। इससे व्यक्ति के रोजगार, कारोबार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य की पूरी जानकारी मिलती है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है, तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: इस वीक आय के नवीन साधन बनेंगे। इससे धन लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। अपने कार्य पर ध्यान दें। साथ ही कार्य के सकारात्मक पहलुओं पर फोकस करें। विश्वस्त सूत्रों से नए अवसर मिलेंगे। कारोबार से जुड़े लोग निवेश करने से बचें।

सेहत: इस वीक नकारात्मक विचार से मन अशांत रहेगा। साथ ही मन में चिंता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

शिक्षा: इस वीक अपने कार्य को सही समय पर करें। साथ ही कार्यसूची बनाकर रखें। अपने कामों को समय पर पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। अगर आप टीम लीडर हैं, तो लीडर होने का आनंद लें। काम के प्रति आलस बिल्कुल न रखें और अपनी जिम्मेवारी को पूरा करें।

रिलेशनशिप: इस वीक पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर बहस करना और एक-दूसरे को परेशान करना रिश्ते के लिए सही साबित नहीं होगा। इससे आप दोनों के मध्य दूरियां बढ़ सकती हैं। अपने पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: इस वीक आप अपने में व्यस्त रहेंगे। अपने काम को एन्जॉय करें। नए बिजनेस पर चर्चा हो सकती है। साथ ही डील को नया आयाम दिया जा सकता है। अपने टीम मेंबर से वित्तीय मामलों पर बातचीत करें। कारोबार से जुड़े लोग नए प्रस्तावों पर धन और समय खर्च करेंगे।

स्वास्थ्य: इस वीक आपको लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। इसके लिए आप नवीन डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। नए डॉक्टर से मिलना लाभकारी साबित हो सकता है। त्वचा संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को अभी कष्ट झेलना पड़ सकता है। सुबह के समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

शिक्षा: इस वीक आप अपने दोस्तों के साथ दिल से स्टडी करेंगे। पाठ्यक्रम के लिए नवीन कोर्स का चयन कर सकते हैं। अपने काम पर फोकस करें। इससे आपको लाभ मिलेग। कई लोग ऑनलाइन स्टडी की प्लानिंग कर सकते हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक कई लोग अपने रिश्ते को नया आयाम दे सकते हैं। वहीं, कई लोग अपने रिश्ते को विवाह में बदल सकते हैं। आप जो वादा करते हैं, उसे निभाएं। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: इस वीक अवार्ड विनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है। आपके टाइम मैनेजमेंट की सराहना की जाएगी। कारोबार से जुड़े लोग अपनी सफलता से खुश हो सकते हैं। इस अवसर पर अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक मेडिकल रिपोर्ट अच्छी आएगी। इससे दवा कम हो सकती है। आपके शरीर में आवश्यक पोषक तत्व भरपूर हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और तीर्थयात्रा की प्लानिंग करें। अपने परिजनों से मिलें। उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश करें और उनकी मदद भी करें।

शिक्षा: इस वीक आपको आपके प्रयासों के चलते सफलता प्राप्त होगी। खुश रहने की कोशिश करें। इससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रकृति से कनेक्ट रहें। साथ ही प्राकृतिक नियमों का पालन करें। स्टडी में आप नवीन स्टडी मटेरियल को जोड़ सकते हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक रिश्ता फिक्स हो सकता है। साथ ही कई जातकों का विवाह भी हो सकता है। ऐसे जातक जो जीवनसाथी की तलाश में है, उन्हें सच्चा पार्टनर मिल सकता है। घर पर मेहमानों के आगमन से बजट पर बोझ बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ हॉलिडे सेलिब्रेट करें।  

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: इस वीक विषम परिस्थिति से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके लिए आप दूसरे गंतव्य का चयन कर सकते हैं। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें। कारोबार से जुड़े लोग व्यापार के विस्तार के लिए यात्रा कर सकते हैं।  

स्वास्थ्य: इस वीक दवाइयों का सेवन उचित तरीके से करें। अनदेखी करने से सेहत पर असर पड़ सकता है। भावनाओं में बहकर स्वास्थ्य संबंधी फैसले न लें।  वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। वैकल्पिक उपचार सहायक हो सकते हैं।

शिक्षा: इस वीक बहुत अधिक कॉम्पिटिशन के चलते मानसिक तनाव की समस्या से गुजर सकते हैं। आप अपने जीवन में जो प्राप्त करना चाहते हैं, उसके लिए पॉजिटिव रहें। अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ अपनी फीलिंग शेयर करें। दूसरों की राय से विचलित न हो।

रिलेशनशिप: अपने पार्टनर के साथ लॉयल और प्रैक्टिकल रहें। अपने रिश्ते के लिए निर्धारित चीजों को प्राप्त करने के लिए रिस्क लेने से बचें। साथ ही जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: इस वीक अपने स्वभाव में बदलाव करें। अपने जिद्दीपन, अड़ियलपन और कठोर व्यवहार के परित्याग करें। आपके टाइम मैनेजमेंट की सराहना की जाएगी। साथ ही आपको पुरुस्कृत भी किया जाएगा। कारोबार से जुड़े लोग निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक आप भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस बात को समझने की कोशिश करें कि आप जो सोचते हैं, वहीं आप बनते हैं। इसके लिए समझदारी से विचार करें और उन पर अमल करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शिक्षा: इस वीक जरूरी काम को पूरा करना कठिन और चुनौतीपूर्ण हो सकता है।  इस वीक छोटी-छोटी बातों को लेकर लापरवाही न करें। ऐसा करने से परेशानी पैदा हो सकती है। सरकारी नौकरियों के प्रवेश परीक्षाओं के लिए समय निकालें। बैंकिंग छात्रों को अपने कामों में राहत मिल सकती है।

रिलेशनशिप: इस वीक पार्टनर को कंट्रोल में रखने की आदत से आपको परेशानी हो सकती है। इससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। साथ ही दूरियां भी बढ़ सकती हैं। विषम परिस्थिति से निजात पाने के लिए परिवार के लोगों की मदद लें। अपने पार्टनर की पसंद के बारे में नेगेटिव बात करने से बचें।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य: इस वीक आपको कोई बुरा समाचार मिल सकता है। ये खबर जॉब से रिलेटेड हो सकती है। हालांकि, आप निराश और हताश न हो। एक दरवाजे बंद होने की स्थिति में दूसरा दरवाजा अवश्य ही खुलता है। नौकरी में बदलाव की सोच से आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग नए निवेश करने के लिए बही खाते की समीक्षा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इससे आप निराश हो सकते हैं। मोटिवेशनल वीडियो जरूर देखें। ट्री प्लांटिंग करें। साथ ही बड़े-बुजुर्गों की मदद लें।

शिक्षा: इस वीक कोर्स का गहन रिसर्च करने से विषयों को समझने में मदद मिल सकती है। साथ ही आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। पढाई से हटकर किसी अन्य विषय की स्टडी करने का प्लानिंग कर सकते हैं। दिमाग में बहुत ऐसी चीजें हैं, जिनसे आप डिस्टर्ब हो सकते हैं।  

रिलेशनशिप: इस वीक आपको पुरानी सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। आप अपने वीक की शुरुआत नए सिरे से कर सकते हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। दान-पुण्य पर भी धन खर्च करेंगे।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य: इस वीक काम का बहुत अधिक बोझ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपने बही खाते पर अत्यधिक समय व्यय करना पड़ सकता है। न पसंद करने वाले या न चाहने वाले लोगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। कारोबार से जुड़े लोग ठगा हुआ महसूस कर सकते हैं। शो ऑफ न करें।

स्वास्थ्य: इस वीक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसके लिए आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि नियमित रूप से दवाइयां लें और एक्सरसाइज करें। एक्सपर्ट्स से मिलकर राय लें।

शिक्षा: इस वीक पढ़ाई को मैनेज करना मुश्किल हो सकता है। समय के साथ प्रतिस्पर्धा कठिन होती जा रही है। हालांकि, कड़ी मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है। सीनियर्स स्टूडेंट्स अपने टीचर से मिलकर पढ़ाई हेतु सलाह अवश्य लें। पढ़ाई को हल्के में न लें और अपना पूरा ध्यान पढाई पर दें।

रिलेशनशिप: इस वीक पार्टनर से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इसके लिए आपका वाचाल और बेबाकी व्यवहार है। कोशिश करें कि अपने पार्टनर को कड़ी प्रतिक्रिया न दें। बिगड़ी हुई चीजों को सुधारने में धन खर्च होगा।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

कार्य: इस वीक काम और परिवार की जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रख सकती हैं। परिवार का सहयोग आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। नौकरी कर रहे लोग फैमिली हॉलिडे की प्लानिंग कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोग अपने परिवार के साथ कारोबार में सफलता का जश्न मनाएंगे।

स्वास्थ्य: इस वीक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। इसमें आपको परिवार के लोगों की मदद मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का प्यार मिलने से नेगेटिव विचार दूर होगा। साथ ही आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

शिक्षा: यह सप्ताह स्टडी के साथ नई संभावनाओं को तलाशने के लिए बेहतरीन है। परिवार के साथ जुड़कर रहें। वाणिज्य पाठ्यक्रम लेने की योजना बना सकते हैं। सफलता पाने के लिए अंबिका मंत्र का जप करें।

रिलेशनशिप: इस सप्ताह आप परिवार के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। इस पल को आप एन्जॉय करेंगे। साथ ही आपके सभी कार्य में परिवार पहली प्राथमिकता होगी। पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य: इस वीक कार्यस्थल पर अव्यवस्था के चलते आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। बहुत अधिक तनाव से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। मशीन की तरह काम करने से आप खुद को जैक की तरह पाएंगे। अतः काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें। कारोबार से जुड़े लोग कार्यरत स्टॉफ से परेशान हो सकते हैं। प्रोजेक्ट पूरे करने में परेशानी हो सकती है।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत पर गंभीर विचार करेंगे। इसके लिए आप परिवार के सदस्यों से भी बातचीत कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें और रिस्क लेने से बचें। घरेलू नुस्खे का पालन करना कठिन हो सकता है।

शिक्षा:  इस वीक मीटिंग या कॉन्फ्रेंस में लोगों को संबोधित करना प्रभावशाली हो सकता है। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। इसके लिए आपकी तारीफ हो सकती है। यह सप्ताह ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के लिए फायदेमंद रहने वाला है।

रिलेशनशिप: इस वीक आप किसी अनावश्यक विषय पर चर्चा करने से परेशान हो सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि व्यर्थ की बातों के लिए किसी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। काम के बीच में ब्रेक लें। इससे रिश्ते मधुर होंगे। खुद से प्यार करना सीखें।