Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Numerology Horoscope 12 to 18 May 2024: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 12 to 18 May 2024 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर किया जाता है। आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर स्वास्थ्य शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 12 May 2024 07:20 PM (IST)
Hero Image
Weekly Numerology Horoscope 12 to 18 May 2024: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Numerology Horoscope 12 to 18 May 2024: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर किया जाता है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है, तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: इस सप्ताह आप कर्म क्षेत्र में उद्धत रहेंगे। अपने कार्यों को सही समय पर करने से लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग मिलेगा। रोजगार करने वाले लोग अपनी योजनाओं पर अधिक समय व्यतीत करेंगे। हालांकि, मेहनत के अनुरूप फल नहीं प्राप्त होगा। कारोबार से जुड़े लोग नए एजेंडे और योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

सेहत:  यह सप्ताह जोड़ों के दर्द और नसों से संबंधित बीमारी से परेशान लोगों के लिए कठिन है। सही दिनचर्या का पालन करें और उचित खानपान लें। बातों को ज्यादा दिल पर लेने से बचें। घर में उपस्थित नकारात्मक शक्ति को दूर करने हेतु रोजाना पूजा-पाठ करें। घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें।

शिक्षा: इस सप्ताह सतत प्रयास करने से आपको लक्ष्य हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। गुरुजनों की मदद लाभकारी सिद्ध होगी। इस सप्ताह सम्मान मिलने से थकान दूर होगी।

रिलेशनशिप: मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है ? कि भावनाएं मन में रहेंगी। यथार्थवादी बन जमीन से जुड़े रहने की कोशिश करें। किसी से अधिक उम्मीद निराशाजनक हो सकती है। साथियों और दोस्तों के साथ संबंध चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। इस समय जवाब न देना ही अच्छा रहेगा।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: इस सप्ताह कार्य को सही समय पर करने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके सहयोगी आपको बेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आपके स्वभाव की लोगों द्वारा सराहना की जाएगी। नए अवसर आपको उत्साहित रख सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोग इस सप्ताह आक्रामक रहेंगे। अत्यधिक खर्च से बचें।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आप सेहतमंद रहेंगे। साथ ही सकारात्मकता आपको मोटिवेट करेगी। अपनी मां के साथ बेहतर समय बिताएं और उन्हें गिफ्ट दें। फिटनेस रूटीन पर पैसा खर्च होगा। बड़े-बुजर्गों के सलाह की आवश्यकता पड़ेगी।

शिक्षा: इस सप्ताह आप अपने कार्यों को सही समय पर करने में कामयाब होंगे। इस उपलब्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। वॉर्डरोब अपग्रेड पर पैसा खर्च हो सकता है। नए दोस्त के मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उत्साहित रहेंगे।

रिलेशनशिप: जीवनसाथी को लाड़-प्यार देने में अत्यधिक व्यय हो सकता है। भावनाओं में बहकर और अधिक उम्मीद रखने से आप उदास महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आपके आसपास के लोग आपको प्रसन्न रखने की कोशिश करेंगे।

 

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: यह सप्ताह भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण है, लेकिन किसी को तो जिम्मेदारी संभालनी होगी। इस सप्ताह परिवार और काम दोनों ही आपकी प्राथमिकता होगी। कामकाज से छुट्टी लेकर अपने सहयोगी को जिम्मेदारियां सौंपें। कारोबार से जुड़े लोग हॉलिडे पर व्यय कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक पारिवारिक स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं का ध्यान रखें। सेहत के प्रति सावधान रहें। सही दिनचर्या का पालन करें। साथ ही उचित खानपान करें। घर के बच्चे स्वस्थ दिनचर्या की आदतें सीखेंगे।

शिक्षा: इस वीक बच्चों के भविष्य के लिए परिवार के मध्य वार्तालाप हो सकती है। साथ ही निर्णय भी ले सकते हैं। परिवार से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले घर के लोगों को मिस कर सकते हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक पारिवारिक यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताएं। पार्टनर के साथ जिम्मेदारी साझा करें। ऐसा करना दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस सप्ताह पारिवारिक निवेश करना अच्छा फैसला हो सकता है।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: इस वीक काम और पारिवारिक जिम्मेवारियों के चलते व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोग पिकनिक पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। नए निवेश के लिए अच्छा समय है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने परिवार के साथ बिजनेस में सफलता मिलने का जश्न मनाएंगे।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत संबंधी परेशानी को दूर करने में परिवार के लोग मददगार साबित हो सकते हैं। पार्टनर के प्रति प्यार और देखभाल का भाव रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। साथ ही मन में चल रहे द्वेष भाव भी समाप्त होगा। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

शिक्षा: यह सप्ताह पढ़ाई की नई संभावनाएं तलाशने के लिए बेहतरीन है। परिवार के साथ जुड़े रहने का आनंद लें। व्यावसायिक पाठ्यक्रम लेने की प्लानिंग कर सकते हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। इस सप्ताह आप जो भी करेंगे उसमें परिवार पहली प्राथमिकता रहेगी। बाहर घूमने या निवेश की योजना बन सकती है।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: इस वीक आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। यह समय उत्सव और आनंद के लिए उत्तम है। इस सप्ताह आप जो भी करेंगे उसमें परिवार पहली प्राथमिकता रहेगी। बाहर घूमने या निवेश की योजना बन सकती है।

स्वास्थ्य: इस वीक काम का दबाव बहुत अधिक रहेगा। इसके बावजूद आप अपने काम को निपटाने की कोशिश करेंगे। इस वीक अधिक व्यय हो सकते हैं। कुछ लोग आध्यात्मिक उत्थान के पाठ्यक्रमों से जुड़ने के बारे में सोच सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोग बेकार निवेश में फंसा हुआ महसूस करेंगे।

शिक्षा: इस वीक सेहत पहले से बेहतर होगी। अपनी जिम्मेदारी लेने का प्रयास कर सकते हैं। साथ ही अपने कार्य को उत्साहपूर्वक करने की कोशिश कर सकते हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक नई शुरुआत करने और जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार रहें। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। हालांकि, दिशाहीन होने का अहसास हो सकता है।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य: अगर आप डेडिकेटेड होकर काम करते हैं, तो आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। यह सप्ताह आपके लिए खूबसूरत हो सकता है। इसके लिए आपको अपने कॉन्फिडेंस लेवल को हाई रखना है। कार्यालय की राजनीति कष्टकारी हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग नए निवेश और खाते के मूल्यांकन की योजना बनाने में समय और पैसा खर्च करेंगे।

स्वास्थ्य: इस वीक पुरानी पारंपरिक दवा का पालन करना मददगार हो सकता है। जैसे-जैसे आप पुराने दोस्तों से जुड़ेंगे, आपके भावनात्मक सेहत में सुधार होगा। आसान शब्दों में कहें तो मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। अपने साथी और प्रियजनों के साथ खुशहाल समय बिताएं।

शिक्षा: आप अपने सहपाठियों के साथ अधिक सहज महसूस करेंगे। वरिष्ठों से जुड़कर अपने विषयों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे। स्कूल या कॉलेज के समय के दोस्तों से मिलना सुखद हो सकता है।

रिलेशनशिप: पार्टनर के साथ रिश्ता गहरा होगा। विवाहित लोग वैवाहिक जीवन में अच्छा फील करेंगे। दैनिक जीवन में दोनों एक दूसरे के सहयोग करेंगे।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य: इस वीक जॉब में प्रशिक्षण लेना मददगार साबित होगा। रोजाना के काम में आप बेहतर और सहज महसूस करेंगे। कुछ लोग अपनी आय में वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोग स्टाफ को काम संभालने हेतु और उन्हें प्रशिक्षित करने हेतु नए लोगों को नियुक्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक डॉक्टर आपकी सेहत में सुधार या सेहत की स्थिति देख प्रोत्साहित हो सकते हैं। जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। सेहत पर धन और समय दोनों खर्च होगा।

शिक्षा: शिक्षकों द्वारा प्रोत्साहन और समर्थन करना मददगार साबित होगा। सही दिनचर्या का पालन करने से सभी कार्यों को सही से करने में सफल होंगे। नए पाठ्यक्रमों में नामांकन की नई संभावनाओं से आप उत्साहित हो सकते हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक किसी थेरेपिस्ट से मिलना फायदेमंद साबित हो सकता है। पार्टनर के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करना जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है। भावनाओं को प्रकट करने के लिए नए तरीके तलाशना या उसके लिए समय निकालना प्रेरक हो सकता है।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

कार्य: इस वीक अपने आप को नियमित काम में व्यस्त रखें। पॉजिटिव होकर काम करें। अनदेखी करने से समय सीमा चूक सकते हैं। दफ्तर की राजनीति से आप उदास महसूस कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को धन की कमी महसूस हो सकती है।

स्वास्थ्य: यह सप्ताह भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। इमोशनली टकराव से बचें। बच्चों का स्वास्थ्य आपको थोड़ा व्यस्त रख सकता है।

शिक्षा: पढ़ाई की चीजों पर निवेश जेब पर भारी पड़ सकता है। नकारात्मक विचार के चलते आप अपने पढ़ाई में 100% नहीं दे पाएंगे। यूट्यूब पर बहुत अधिक समय बर्बाद करने से बचें। फोकस बनाए रखने के लिए वरिष्ठों या भाई-बहनों की सहायता लेना फायदेमंद रहेगा।

रिलेशनशिप: इस वीक फैमिली प्लानिंग करने वालों के लिए समय थोड़ा भावनात्मक हो सकता है। बातों को दिल पर लेकर व्यावहारिक पहलू देखें। अधिक खर्च करने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य: इस सप्ताह परिवार और काम दोनों ही आपकी प्राथमिकता रहेंगी। काम से छुट्टी लेकर अपने सहयोगी को जिम्मेदारियां सौंपें। व्यवसाय से जुड़े लोग निजी छुट्टियों और मनोरंजन पर पैसा खर्च करेंगे।

स्वास्थ्य: इस वीक पारिवारिक सेहत के देखभाल हेतु हेल्थ प्लान ले सकते हैं । सेहत का ख्याल रखें। अनदेखी बिलकुल न करें। बच्चे स्वस्थ दिनचर्या की आदतें सीखेंगे।

शिक्षा: इस वीक बच्चों के भविष्य के लिए परिवार के मध्य वार्तालाप हो सकती है। साथ ही निर्णय भी ले सकते हैं। परिवार से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले घर के लोगों को मिस कर सकते हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक परिवार के साथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। पार्टनर के साथ जिम्मेदारी साझा करना दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस सप्ताह फैमिली पर इन्वेस्ट करने की प्लानिंग करना लाभकारी सिद्ध होगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।