Move to Jagran APP

Weekly Numerology Horoscope 23 to 29 June 2024: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 23 to 29 June 2024 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर स्वास्थ्य शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 23 Jun 2024 08:10 PM (IST)
Hero Image
Weekly Numerology Horoscope 23 to 29 June 2024: पढ़िए राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Numerology Horoscope 23 to 29 June 2024: ज्योतिष शास्त्र में अंक शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर इनका आकलन करते हैं। इससे व्यक्ति के रोजगार, कारोबार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य की पूरी जानकारी मिलती है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है, तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: इस वीक सभी कार्यों को खुद से करने के चलते मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है। अपने कार्य प्रणाली में बदलाव करें और उसके अनुसार काम करें। ऐसे कार्य जो आपके हिसाब से नहीं हो रहे हैं। उसके लिए शिकायत करने के बजाय सही से करने की कोशिश करें। हमेशा याद रखें कि ईश्वर के पास सबके लिए बेहतरीन विकल्प है। व्यवसाय से जुड़े लोग कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं।

सेहत: नकारात्मक विचारों से दूर रहें। इससे शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अपना ख्याल रखें। बुरी चीजों के बारे में न सोचें। पॉजिटिव सोच रखने से आप खुश रह सकते हैं। ध्यान और योग के लिए समय निकालें।

शिक्षा: इस वीक ऐसी चीजों से दूर रहें, जो आपकी पहुंच से दूर है। इसके लिए तनाव लेने से बचें। इससे आपके कार्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कार्य को पूरा करने के लिए रूटीन तैयार करें और समय सारिणी का अनुसरण करें। द्विस्वभावी होने से बचें।

रिलेशनशिप: पार्टनर से संबंध मधुर रखें। इसके लिए उन चीजों को इग्नोर करें, जिनसे आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ती हैं। रोजाना होने वाले विवाद से बचाव के लिए पार्टनर पर कोई आलोचनात्मक कमेंट करने से बचें। अपने पार्टनर का सम्मान करें।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: इस वीक काम के प्रति समर्पण और जूनून आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। ऑफिस में बेहतर कार्य करने या स्टॉफ को सम्मानित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है। कारोबार से जुड़े लोग अपनी सफलता से खुश हो सकते हैं। साथ ही कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत की दृष्टि से रिपोर्ट अच्छी रहेगी। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। इसके चलते दवाइयों में कमी की जा सकती है। सही दिनचर्या और उचित खानपान के चलते सेहत में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए समय निकालें। इसके लिए आप अपने मित्रों के साथ योजना बना सकते हैं। इससे जीवन में खुशियों का आगमन होगा। परिजनों से मिलने, समस्याओं को समझने और उनकी देखभाल करने से आत्मिक उत्थान हो सकता है।

शिक्षा: इस वीक एक चीज का ध्यान रखें कि सफल होने के लिए सभी स्तरों पर आपको प्रयासरत होना जरूरी है। अतः कड़ी मेहनत करें। हमेशा प्रसन्न रहने की कोशिश करें। इससे मूड अच्छा रहेगा। नेचर के साथ समय बिताएं। दैनिक स्टडी में नए विचारों को शामिल किया जा सकता है।

रिलेशनशिप: इस वीक आपकी शादी तय हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि इस वीक आप ऐसे शख्स से मिल सकते हैं, जो जीवनसाथी की तलाश में है। घर आए मेहमानों के स्वागत में धन खर्च हो सकता है। पार्टनर के साथ हॉलिडे मनाना फायदेमंद हो सकता है।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: इस वीक नए काम में आप व्यस्त रह सकते हैं। अपने काम को सही से करें। नए बिजनेस पर बात हो सकती है। साथ ही भागीदारी डील भी हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोग नए प्रस्तावों पर धन और समय व्यय कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। नई थेरेपी मददगार हो सकती है। त्वचा संबंधी बीमारियों से परेशान लोगों को सेहतमंद होने में समय लग सकता है। रोजाना ॐ  नमः शिवाय मंत्र का जप करें। गुस्से पर कंट्रोल रखें। इसके लिए रोज क्वार्ट्ज क्रिस्टल धारण कर सकते हैं।

शिक्षा:  इस वीक आप दोस्तों और क्लासमेट्स के साथ पढाई का आनंद उठा सकते हैं। अपने लक्ष्यों पर काम करना अच्छा रहेगा। इससे मंजिल पर पहुंचने में मदद मिल सकती है। आप स्टडी के लिए ऑनलाइन का सहारा ले सकते हैं।

रिलेशनशिप: प्रेम प्रसंग से जुड़े कुछ जातक रिलेशनशिप में फॉर्मल रहने की कोशिश कर सकते हैं। वादा करने से पहले एक बार जरूर सोच लें। वादा देकर तोड़ना कष्टकारी साबित हो सकता है। आपका पार्टनर आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश कर सकते हैं।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: अपने कांटेक्ट लिस्ट पर ध्यान दें। सभी परिस्थिति में अपने जानने वाले लोगों से जरूर संपर्क में रहें। ऑफिस की पॉलिटिक्स से आप परेशान हो सकते हैं। चीजों को पर्सनली लेने से समय बर्बाद हो सकता है। साथ ही आपके काम पर प्रभाव पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े  लोग अनावश्यक चीजों पर पैसा खर्च करेंगे। नए निवेश के लिए सही समय नहीं है। इसके लिए एक बार विचार कर लें।

स्वास्थ्य: बदलते मौसम में सेहतमंद रहना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। ऐसी चीजों का परित्याग कर दें, जिनसे आप परेशान रहते हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहें। साथ ही जोखिम लेने से बचें। सही दिनचर्या का पालन करने के लिए नई दवा या थेरेपी का सहारा ले सकते हैं।

शिक्षा: इस वीक जल्दबाजी करने से किसी बड़े काम में गलती हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि जरूरी फॉर्म भरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी छूट सकते हैं। फॉर्म सबमिट करते समय सावधानी बरतें। नई किताबें और नोट्स खरीदे जा सकते हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक बिना किसी कारण के पार्टनर से अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि रिश्ते को मधुर बनाये रखने के लिए कटु शब्दों का प्रयोग न करें, नहीं तो आप दोनों के मध्य विवाद हो सकता है। इस सप्ताह पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट जरूर खरीदें।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: नई शुरुआत के लिए पुरानी चीजों से दूर रहें। नौकरी में बदलाव करने से तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही समय भी बर्बाद हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोग नए निवेश करने के लिए व्यावसायिक खातों की समीक्षा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं। इससे आप निराश हो सकते हैं। पॉजिटिव टॉक शो देखें। इससे प्रेरणा मिल सकती है। पेड़ लगाना और प्रकृति के साथ समय बिताना किसी उपचार से कम नहीं होगा।

शिक्षा: इस वीक आप विषयों को बेहतर ढंग से समझने के लिए अपने कोर्स का गहन अध्ययन कर सकते हैं। इस वीक ट्रैक से हटकर कोई अन्य कार्य करने की प्लानिंग मन में आ सकती है।

रिलेशनशिप: इस वीक पास्ट की सभी उलझनें दूर हो जाएंगी। साथ ही पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर हो जाएंगे। नए सिरे से रिश्ते की शुरुआत करने का विचार मन में आ सकता है। धार्मिक स्थल पर जाने के योग हैं। स्नान-ध्यान और दान-पुण्य पर धन खर्च हो सकता है।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य: इस वीक भावनाओं में बहकर ऑफिस में कोई निर्णय न लें। इससे आपके रिश्ते सहकर्मियों के साथ बिगड़ सकते हैं। खर्च में वृद्धि होने से ऑफिस में  तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकता है। इससे आप निराश हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य: इस वीक आप परिवार और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को संतुलित करने में सक्षम होंगे। वहीं, हेल्थ रिपोर्ट मन अनुसार न आने के चलते आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। संभलकर चलें, अन्यथा पैर में चोट लग सकती है।

शिक्षा: इस वीक पार्ट टाइम करने वाले लोगों को जॉब के साथ पढाई करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक कार्य करने की चुनौती हो सकती है। काम के अत्यधिक दबाव से आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। पार्टनर को इग्नोर न करें। पार्टनर के इमोशन को समझने की कोशिश करें। परिवार की भलाई और डॉक्टरी सलाह पर धन व्यय कर सकते हैं।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य: इस वीक काम के कारण दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। कंधे पर व्याप्त जिम्मेदारी को बांटने की कोशिश करें। काम की अधिकता के चलते आप व्यस्त रह सकते हैं। साथ ही आप परिवार से दूर रह सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोग बिजनेस में नए रास्ते खोलने पर पैसा खर्च कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: यह वीक बीमार लोगों के लिए काफी कठिन रहने वाला है। चीजों को हल्के में न लें। इससे आपकी सेहत पर व्यापक असर पड़ सकता है। इसके चलते आपको बार-बार डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। डॉक्टर की सलाह का पालन करें। साथ ही उचित टाइम पर दवा लें।

शिक्षा: इस वीक अंतिम समय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने की योजना से कई बड़ी परेशानी जीवन में आ सकती है। रोजाना पढ़ाई करने से लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिलेगी। कई महत्वपूर्ण नोट्स या किताबें गुम हो सकती हैं। विशेष पाठ्यक्रम नामांकन फायदेमंद हो सकता है।

रिलेशनशिप: इस वीक कार्य की अधिकता के चलते आप परिवार से दूर रह सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें। चीजों को बहुत हल्के में न लें। इससे आपके निजी जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। यात्रा की योजना बनेगी और अंतिम समय में कैंसिल भी हो सकती है।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

कार्य: इस वीक काम का दबाव बढ़ सकता है। इससे आप अपना मानसिक संतुलन खो सकते हैं। ऑफिस में कई बार अपने सहकर्मियों से टकराव हो सकता है। काम के बोझ बढ़ने से नींद खराब हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग निजी मामलों में ज़्यादा खर्च कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहतमंद रहना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए सही दिनचर्या और उचित खानपान का पालन करें। टाइम मैनेज करने के लिए मंथन करें। रोजाना एक्सरसाइज करें। साथ ही नियमित रूप से दवा लें। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। दवा और चिकित्सा सहायता के साथ जरूरतमंदों की मदद करना फायदेमंद हो सकता है।

शिक्षा: इस वीक पाठ्यक्रम से संबंधित कोचिंग और प्रशिक्षण में व्यस्त रह सकते हैं। अपनी पसंद के विषयों के अध्ययन के लिए समय निकालें। शो ऑफ करने वाले बच्चों को नामांकन प्रक्रिया में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

रिलेशनशिप: इस वीक काम का दबाव आपके निजी जीवन को प्रभावित कर सकता है। इससे पार्टनर नाराज हो सकता है। साथ ही व्यस्तता के लिए आपसे सवाल पूछ सकता है। इससे सप्ताह  चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की कोशिश करें। एक दूसरे का सम्मान करें।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य: इस वीक आप अपनी प्रतिभा से सबको इंप्रेस करने में सफल हो सकते हैं।  वर्तमान समय में नौकरी बदलने की प्लानिंग चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यथार्थवादी होकर भविष्य की योजना बनाएं। भविष्य में आगे बढ़ने के लिए अपनी कमियों पर भी ध्यान दें। कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। हालांकि, दवा में फेरबदल किया जा सकता है। सही दिनचर्या का पालन करें। साथ ही उचित खानपान करें। सोने की आदतों में सुधार करें। अनियमितता के कारण एकाग्रता भंग हो सकती है। साथ ही पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

शिक्षा: इस वीक स्टडी पर फोकस करना कठिन साबित हो सकता है। इसका मुख्य कारण शो ऑफ है। इससे बचने की कोशिश करें। अनावश्यक खर्च करने से बचें।

रिलेशनशिप: इस वीक रिश्ते में तनाव रहेगा। आप या आपका पार्टनर रिश्ते में क्लॉस्ट्रोफोबिक (असहज या घुटन) महसूस कर सकते हैं। घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लाल रंग रखने से बचें। रोजाना लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। इससे घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आएगी।