Move to Jagran APP

Weekly Numerology Horoscope 26 May to 01 June 2024: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 26 May to 01 June 2024 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर स्वास्थ्य शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 25 May 2024 09:00 PM (IST)
Hero Image
Weekly Numerology Horoscope 26 May to 01 June 2024: पढ़िए राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Numerology Horoscope 26 May to 01 June 2024: ज्योतिष शास्त्र में अंक शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर इनका आकलन करते हैं। इससे व्यक्ति के रोजगार, कारोबार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य की पूरी जानकारी मिलती है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है, तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: इस सप्ताह आप आत्मबल से लबरेज रहेंगे। हालांकि, अत्यधिक काम के चलते आप हताश, निराश और चिंतित रह सकते हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें और उसके अनुसार काम करें। परिस्थिति अनुकूल न होने के लिए आलोचना न करें, बल्कि धन्यवाद दें। याद रखें कि भगवान के पास हर किसी के लिए बेहतर योजना है। कारोबार से जुड़े लोग नए उत्पादों के परीक्षण पर पैसा खर्च करेंगे। काम का अधिक दबाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

सेहत: इस सप्ताह अपना ख्याल रखें। जो चीज पहुंच से बाहर है उस पर विचार न करें। अपने आप पर ध्यान केंद्रित करें। सकारात्मक दृष्टिकोण आपके मूड और स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा। प्राणायाम और योग के लिए समय निकालें।

शिक्षा: इस सप्ताह नियंत्रण से परे चीजों के बारे में ज्यादा सोचना आपके प्रयासों और कार्यक्षमता को प्रभावित करेगा। कार्यों की सूची का पालन करें।  समय पर कार्यों को पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। किसी भी विषय को लेकर भ्रमित होने से बचें।

रिलेशनशिप: छोटी-छोटी बातें जैसे मैं ज्यादा काम करता हूं और तुम कम करते हो आदि पर बहसबाजी करने से पार्टनर के साथ रिश्ते कटु हो सकते हैं। किसी विषय पर जोक करना नुकसानदेह हो सकता है। पार्टनर को समय दें।  साथ ही मिलकर काम करें।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: ऑफिस मीटिंग के लिए लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेश यात्रा के भी योग हैं। इस सप्ताह काम के चलते आप व्यस्त रह सकते हैं। वरिष्ठों से काम की सराहना अत्यधिक प्रेरणादायक रहेगी। कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोग पिछली सफलता से प्रसन्न होकर नया निवेश पर विचार कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह सेहत अच्छी रहेगी। प्रकृति के साथ समय बिताएं। सही दिनचर्या का पालन करें। स्वच्छता बनाए रखें। खुशी बढ़ने से त्वचा संबंधी परेशानी दूर होगी। सकारात्मक दृष्टिकोण और जीवन उत्साहवर्धक रहेगा।

शिक्षा: इस सप्ताह सबमिशन पूरे हो जाएंगे। परिणाम फायदेमंद होंगे। नए पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकता है। इस वीक यात्रा के योग हैं। जो लोग विदेश में अध्ययन करना चाहते हैं। उनके विदेश यात्रा के प्रबल योग हैं  

रिलेशनशिप: जीवनसाथी और जीवनसाथी के परिवार के साथ विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के नाम पर वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। हिसाब-किताब रखने के लिए समय निकालें।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: इस सप्ताह काम से संबंधित तनाव बहुत अधिक हो सकता है। एक ही दिनचर्या का पालन करने से हताश और निराश हो सकते हैं। इसके चलते तनाव संबंधी परेशानी पैदा हो सकती है। स्थिति को संभालने के लिए पॉजिटिव रहने का प्रयास करें। व्यवसाय से जुड़े लोग आमदनी से अधिक खर्च होने से तनाव महसूस कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक अत्यधिक सोचने और तनाव लेने से चिंता बढ़ सकती है। इसके लिए आत्मविश्वास बनाए रखें। तनाव और अवसाद को दूर करने के लिए सही दिनचर्या का पालन करें। साथ ही नियमित रूप से दवा लें।

शिक्षा: इस वीक ध्यान भटक सकता है। इससे आप निराश हो सकते हैं। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाएं। क्षमता से अधिक कार्य करने से बने काम बिगड़ सकते हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी पर फनी कमेंट करने से बचें। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास करें।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: इस वीक परिवार और काम दोनों ही आपकी प्राथमिकता होगी। साथ ही आप अपनी सफलता से संतुष्ट रहेंगे। नियमित कामकाज से छुट्टी लेकर थोड़ा आराम करें। अपना काम सहयोगी को सौंपें। व्यवसाय से जुड़े लोग हॉलिडे और एंटरटेनमेंट पर पैसा खर्च करेंगे।

स्वास्थ्य: इस वीक फैमिली की सेहत संबंधी योजनाओं का ध्यान रखें। सेहत के प्रति सावधान रहना हितकर रहेगा। बच्चे सेहतमंद रहने के लिए बहुत सारी अच्छी आदतें सीखेंगे।

शिक्षा: इस वीक बच्चों की शिक्षा पर निवेश करने के लिए परिवार के लोगों के साथ चर्चा कर सकते हैं। साथ ही बच्चों का भविष्य स्वर्णिम बनाने के लिए कोई निर्णय ले सकते हैं। परिवार से दूर पढ़ाई करने वालों को परिवार से जुड़ने की इच्छा महसूस हो सकती है।

रिलेशनशिप: परिवार के लोगों के साथ समय बिताना बेहद सुखद रहेगा। परिवारजनों के साथ ट्रिप पर जाने के लिए समय निकालें। पार्टनर के साथ जिम्मेदारी साझा करें। ऐसा करना दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस सप्ताह पारिवारिक निवेश करना बेहतर आइडिया हो सकता  है।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: इस वीक फॉर्म सबमिशन में देरी से तनाव महसूस कर सकते हैं। अपनी योजनाओं के बारे में अधिक बात करने से बचें। पैसे की चिंता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग फंसे हुए महसूस कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें टाइम मैनेज करने में परेशानी हो सकती है।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अव्यवस्थित कार्यक्रम चुनौतीपूर्ण हो सकता है। डॉक्टर की सलाह का पालन करें। सही दिनचर्या और उचित खानपान का पालन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

शिक्षा: इस वीक चीजों को टालने की आदत जेब पर भारी पड़ सकती है। पार्टनर के साथ काम साझा करें और अपना काम ईमानदारी से करने का प्रयास करें। चीजों को हल्के में लेने से बचें।

रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में भारी उथल-पुथल के बाद कुछ शांति नज़र आ रही है। इसके बावजूद साथ मिलकर काम करने के प्रति उत्साह और इच्छाशक्ति कम रहेगी। नई शुरुआत करना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपस में बातचीत करते समय सावधानी बरतें।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य: इस वीक आप खुद को आइडियल मानेंगे। आपके कार्य की सराहना पूरे ऑफिस में होगी। नौकरी में बदलाव की योजना बनाना फिलहाल चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यथार्थवादी बनकर योजना बनाएं। नई संभावनाओं के साथ-साथ कमियों पर भी चर्चा करें। कारोबार से जुड़े लोग अपने बिजनेस के विस्तार हेतु योजना बना सकते हैं। साथ ही नई परियोजनाएं शुरू भी कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा। खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान दें। सोने के तरीके में भी सुधार करें। अनियमितताएं एकाग्रता और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

शिक्षा: इस वीक पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। दोस्तों के बीच शो ऑफ करने से ही आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। अपनी पसंद को लेकर सावधान रहें, अनावश्यक खर्च करने से बचें।

रिलेशनशिप: इस वीक रिश्ता तनावपूर्ण रहेगा। आप में से कोई एक रिश्ते में अधिक क्लॉस्ट्रोफोबिक महसूस कर सकता है। अपने घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में लाल रंग की वस्तु रखने से बचें। चीजों को बेहतर बनाने के लिए लक्ष्मी नारायण पूजा करें।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य: इस सप्ताह सभी काम खुद से करना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऑफिस की राजनीति काफी तनावपूर्ण हो सकती है। अपनी प्रतिबद्धताओं की जिम्मेदारी लें। साथ ही अपने काम को समय पर पूरा करें। कारोबार से जुड़े लोग काम के लिए यात्रा कर सकते हैं। यात्रा पर अत्यधिक खर्च हो सकता है।निवेश के नये अवसरों पर चर्चा हो सकती है।

स्वास्थ्य: इस वीक काम का अत्यधिक बोझ रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। सेहतमंद रहना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। अतः सेहत के प्रति सावधान रहें। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

शिक्षा: इस वीक नामचीन कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए फॉर्म भर सकते हैं। नया संस्थान काफी आकर्षक हो सकता है। नए पाठ्यक्रमों के लिए प्रॉस्पेक्टस खरीदा जा सकता है। रिवीजन नोट्स पढ़ाई में मददगार हो सकते हैं।

रिलेशनशिप: रिश्ते में बनी दूरियों को कम करने के लिए समय निकालें। अनावश्यक बातें न करें। अपने पार्टनर के साथ सहज रहें। बहुत ज्यादा नियम-कानून न बनाएं। इससे रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

कार्य: इस वीक काम और परिवार की जिम्मेदारियों के चलते बिजी रह सकते हैं। रोजगार से जुड़े लोग फैमिली हॉलिडे की प्लानिंग बना सकते हैं। नए निवेश के लिए अच्छा समय है। व्यवसाय से जुड़े लोग सफलता हेतु परिवारजनों के साथ जश्न मनाएंगे।

स्वास्थ्य: इस वीक परिवार के लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुलझाने मददगार हो सकते हैं। दोस्तों और परिवारजनों का प्यार मिलने से नकारात्मक विचार दूर होगा। अनावश्यक निर्णय लेने से बचें। इससे आप स्वस्थ और प्रसन्न रह सकते हैं। रोजाना ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें। 

शिक्षा: यह समय पढ़ाई की नई संभावनाएं तलाशने के लिए उत्तम है। अपने परिवार के साथ समय बिताने का आनंद उठाएं। व्यावसायिक पाठ्यक्रम लेने की प्लानिंग कर सकते हैं। नई परियोजनाओं पर काम करने के लिए  अच्छा समय है। इसके लिए प्लानिंग कर सकते हैं।

रिलेशनशिप: यह समय उत्सव, आनंद और शांति के लिए उत्तम है। परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएं। इससे रिश्ते मधुर होंगे। इस सप्ताह आप जो भी करेंगे, उसमें परिवार पहली प्राथमिकता रहेगी। बाहर घूमने या निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य:  काम के प्रति दृढ-संकल्पित होना पड़ेगा। यह सप्ताह आपके लिए काफी खूबसूरत हो सकता है। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। सही दिनचर्या का पालन करने की प्लानिंग फायदेमंद साबित हो सकती है। ऑफिस की राजनीति कष्टप्रद हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग नए निवेश और खाते के मूल्यांकन पर धन व्यय कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक दादी-नानी जमाने की दवा का सेवन करना मददगार हो सकता है। इमोशनली सेहतमंद रहने के लिए पुराने दोस्तों से जुड़ने की कोशिश करें। पुराने दोस्तों से मिलना लाभदायक साबित हो सकता है। अपने साथी और प्रियजनों के साथ बेहतरीन पल बिताएं। इससे सेहत में सुधार होगा।

शिक्षा:  आप अपने क्लास फ्रेंड के साथ सहज महसूस करेंगे। छात्र अपने टीचर से जुड़कर अपने विषयों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे। स्कूल या कॉलेज के समय के दोस्तों से मिलना अच्छा अनुभव हो सकता है।

रिलेशनशिप: इस वीक रिश्ता और गहरा हो सकता है। वैवाहिक लोग अपने जीवन में नई ताजगी महसूस कर सकते हैं। पार्टनर के साथ अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। एक दूसरे के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे।