Move to Jagran APP

Weekly Numerology Horoscope 30 June To 06 July 2024: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 30 June To 06 July 2024 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर स्वास्थ्य शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 30 Jun 2024 08:06 PM (IST)
Hero Image
Weekly Numerology Horoscope 30 June To 06 July 2024: पढ़िए राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Numerology Horoscope 30 June To 06 July 2024: ज्योतिष शास्त्र में अंक शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर इनका आकलन करते हैं। इससे व्यक्ति के रोजगार, कारोबार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य की पूरी जानकारी मिलती है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है, तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: इस सप्ताह आप अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करने में सफल रहेंगे। साथ ही कठिन परिश्रम का फल आपको प्राप्त होगा। इससे आप आत्मसंतुष्ट होंगे। कई लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोग अस्थिरता के बाद सफलता प्राप्त करने का जश्न मनाएंगे। 

सेहत: इस सप्ताह स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। जीवनशैली में व्यापक बदलाव से स्वास्थ्य लाभ होगा। साथ ही मानसिक तनाव से भी निजात मिलेगी। सही डाइट लें। इसके लिए अपने खाने में हरी सब्जियों और मौसमी फलों को शामिल करें।

शिक्षा: जीवन के उद्देश्य को समझने में अभी बहुत समय लगेगा। इस सप्ताह आपको अपने प्रयासों से संतुष्टि मिलेगी। आप अपनी सफलता को अपने दोस्तों के मध्य बांट सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।  इस सप्ताह कुछ मार्मिक क्षण आ सकते हैं।

रिलेशनशिप: यह सप्ताह सफलता के लिए उत्तम रहने वाला है। इस सप्ताह आप दोनों के मध्य संबंध मधुर रहेंगे। साथ ही आप दोनों के बीच सही तालमेल रहेगी। एक-दूसरे के लिए समय निकालें और एक दूसरे के काम की सराहना करें। साथ ही हौसला बढ़ाएं। फैमिली पर इंवेस्ट यानी निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: इस सप्ताह उलझन और संदेह के चलते ऊर्जा का ह्वास होगा। बड़ा निर्णय निर्णय लेते समय सावधान रहें। अनदेखी करने से प्रतिकूल असर पड़ सकता है। एक समय में मल्टीटास्किंग से बचें। कारोबार से जुड़े लोग इस सप्ताह महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। इस वीक निवेश करने से बचें।

स्वास्थ्य: इस वीक डॉक्टर के बताए गए उपायों का सख्ती से पालन करें। अनदेखी करने से सेहत पर व्यापक असर पड़ सकता है। ईश्वर को धन्यवाद दें। अपनी प्लानिंग किसी से शेयर न करें। इस वीक प्राचीन उपचारों की मदद ले सकते हैं। साथ ही उचित खानपान करें।

शिक्षा: इस वीक एक साथ कई काम करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह सुनिश्चित करें कि आप अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। ऐसे दोस्तों से दूर रहें, जिनके कारण आप अपने गोल पर फोकस नहीं कर पाते हैं।

 

रिलेशनशिप: इस वीक अपने पार्टनर के काम की सराहना करने के लिए समय निकालें। पार्टनर में कमी निकालने से बचें। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें और न ही पार्टनर पर गुस्सा करें। अपने पार्टनर की तुलना उसके दोस्तों से न करें।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: इस वीक नई शुरुआत करने से कई पुराने कार्य समाप्त या पूर्ण हो जाएंगे। आप अपने कार्य पर अधिक ध्यान देंगे। इससे कार्य में कुशलता आएगी। जॉब में बदलाव करने की सोच से मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े लोग अपने अकाउंट की समीक्षा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं। इससे आप निराश और हताश हो सकते हैं। मोटिवेशनल वीडियो देखें। साथ ही पेड़ लगाएं। इससे मानसिक सेहत अच्छी रहेगी। रोजाना एक्सरसाइज करें।  

शिक्षा: इस वीक अपने पाठ्यक्रम पर रिसर्च करने से विषय को समझने में मदद मिल सकती है। ऐसे कार्यों को टाल दें या न करें, जिनसे आप हतोत्साहित होते हैं। नवीन कोर्स करने का विचार मन में आ सकता है। मन में नाना प्रकार के विचार आने से आप कंफ्यूज हो सकते हैं।

रिलेशनशिप:  इस वीक सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही पिछले सप्ताह की गलतफहमी भी दूर होंगी। नए सिरे से शुरुआत करने का विचार मन में आ सकता है। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। दान-पुण्य पर धन व्यय कर सकते हैं।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: इस वीक आप आपने कार्य के प्रति डेडिकेटेड रहेंगे। इससे कार्य में सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है। टाइम मैनेज करने के लिएनई समय सारिणी बना सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोग अपनी सफलता से खुश हो सकते हैं। इस अवसर पर कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत को लेकर रिपोर्ट मन मुताबिक रहेगी। इसके चलते दवाई कम लेनी पड़ेगी। इस बात से प्रसन्न रहें कि शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हुई है। आसान शब्दों में कहें तो पर्याप्त मात्रा में खनिज शरीर में हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। इससे खुशी मिलेगी।

शिक्षा: परिश्रम के अनुपात में सफलता मिलती है। इस वीक आपके द्वारा किए गए प्रयासों के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। हमेशा खुश रहें। साथ ही चेहरे पर मुस्कान रखें। इससे मानसिक तनाव से निजात मिलेगी।  प्रकृति से जुड़ें और आनंद लें। प्रकृति के नियमों का पालन करें। इससे सेहत पर अनुकलू प्रभाव पड़ेगा।

रिलेशनशिप: इस वीक शादी फिक्स हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो रिश्ते की तलाश में हैं। घर आए मेहमान पर धन व्यय हो सकते हैं। साथी के साथ ऑफ पर जाना फायदेमंद हो सकता है।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: इस वीक आप कई उपलब्धियां हासिल करेंगे। नए अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करें और लाभ प्राप्त करें। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में धन संबंधी मामले तक नियंत्रण में रहेंगे। कारोबार से जुड़े लोग अपने काम में महत्वपूर्ण पदों पर उचित व्यक्ति को नियुक्त करने की योजना बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी पर धन व्यय किया जा सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि बीमा रिन्यूअल कर सकते हैं। पूरे सप्ताह स्वास्थ्य सेवा प्राथमिकता रहेगी। व्यक्तित्व को निखारने पर धन खर्च कर सकते हैं। 

शिक्षा: इस वीक वर्क प्लेस पर पहचान और तरक्की से आप खुश नजर आएंगे। कई लोग नए प्रोजेक्ट की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। चीजों को आसानी से लें। अपने दोस्तों से मिलने के लिए समय निकालें। इससे रिश्ते मधुर होंगे। 

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य: इस वीक सहकर्मी और सीनियर्स के द्वारा आपके कार्य की सराहना की जाएगी। घर के बड़े वृद्ध के साथ समय बिताएं। कारोबार से जुड़े लोग अपनी कंपनी पर ध्यान दे सकते हैं। साथ ही कारोबार के विस्तार पर धन व्यय कर सकते हैं।  

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपकी सेहत में अकल्पनीय परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। बीमारी से बचाव के लिए दादी-नानी के नुस्खे का अपनाएं। मानसिक सेहत पर विशेष ध्यान दें।

शिक्षा: करियर का चुनाव करते समय सावधानी बरतें। दूसरों का अनुसरण न करें। हायर स्टडी के लिए फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें। फॉर्म फाइल करने के दौरान लापरवाही से काम बढ़ सकता है। लगातार प्रयास करने से आप वर्तमान स्थिति में खुद को ढालने में कामयाब होंगे।

रिलेशनशिप: इस वीक रिश्ते को मधुर बनाने हेतु प्रयास सराहनीय होगा। आपके प्रयास से आपका रिश्ता मजबूत होगा। पार्टनर के साथ मस्ती रूप में पेश आएं। अहंकार के भाव का त्याग करें। रिश्ते को मजबूत करने के लिए एकतरफा प्रयास भी कर सकते हैं। 

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य: इस वीक महिलाओं के लिए काम का दबाव परेशान करने वाला हो सकता है। वहीं, महिलाओं के साथ काम करने वाले लोगों के लिए भी मुश्किल हालात हो सकते हैं। वीमेन प्रोडक्टस से जुड़े कारोबारी को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: इस वीक सामान्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। एक ही समय में बहुत सारी समस्याएं काफी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। डॉक्टर के लिए यह सप्ताह व्यस्तता भरा रहने वाला है।

शिक्षा: इस सप्ताह डिजाइनिंग से संबंधित हायर शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों का मार्ग प्रशस्त होगा। मेडिकल से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उनके लिए यह सप्ताह कठिन रहेगा।

रिलेशनशिप: इस वीक पार्टनर से अहंकार के चलते द्व्न्द हो सकता है। जरूरत से ज़्यादा खर्च करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अनावश्यक चीजों की खरीदारी जेब पर भारी पड़ सकती है।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

कार्य:  इस वीक पेंडिंग काम की वजह से थकान और तनाव की समस्या हो सकती है। काम के प्रति जुनून से आप व्यस्त रह सकते हैं। इससे आप थकान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए रेस्ट जरूर करें। कारोबार से जुड़े लोग यात्रा करेंगे और पुराने दोस्तों से मिलेंगे। किसी विशेष प्रोग्राम का आयोजन किया जा सकता है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की आवश्यकता होगी। काम की अधिकता के चलते आप व्यस्त रहेंगे। इससे आपके विचार में बदलाव देखने को मिल सकता है। मेडिकल की पढ़ाई करने वाले त्वचा और दंत चिकित्सा में अपने हाथ आजमा सकते हैं।

शिक्षा: इस वीक आपको आपके कार्यों को पूरा करने के लिए सहमति मिल सकती है। स्टूडेंट्स अपने मित्र से मिलकर अच्छा फील करेंगे। कुछ लोग अपना समय और पैसा उन चीजों पर खर्च करेंगे जो उन्हें खुशी देती है।

रिलेशनशिप: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। पार्टनर की तारीफ करने और प्रेरणा लेने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही नकारात्मक विचार भी दूर होंगे। हॉलिडे की प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि,  इससे बजट पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य: इस सप्ताह परिवार और काम दोनों ही आपकी प्राथमिकता है। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। नियमित कार्य से छुट्टी लेकर कुछ समय नेचर के साथ बिताएं। कारोबार से जुड़े लोग हॉलिडे पर जा सकते हैं। पिकनिक और ट्रेवलिंग पर धन व्यय कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक फैमिली हेल्थ केयर पर ध्यान दें। सेहत के प्रति सजगता लाभदायक होगा। इससे बच्चे भी अपने जीवन में अच्छी आदतें सीखेंगे।

शिक्षा: इस वीक आप अपने बच्चे की पढाई पर निवेश करने की योजना बना सकते हैं। इसके लिए परिवार के लोगों के साथ विचार कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले लोग घर आने की सोच सकते हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक परिवार के साथ घूमने के लिए समय निकालें। इस अवसर पर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। अपने पार्टनर के साथ जिम्मेदारी बांटना फायदेमंद रहेगा। इस सप्ताह निवेश करना अच्छा विचार हो सकता है।