Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Numerology Horoscope 31 March to 06 April 2024: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 31 March to 06 April 2024 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर स्वास्थ्य शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 31 Mar 2024 08:01 PM (IST)
Hero Image
कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  Weekly Numerology Horoscope 09 July to 15 July 2024: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर किया जाता है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: इस वीक काम की अधिकता और जिम्मेवारी लेने के चलते मन में अहंकार का भाव आ सकता है। केवल स्वयं का सोचना आपके चाहने वाले को बुरा लग सकता है। टीम मेट के साथ मधुर संबंध स्थापित करने हेतु समय निकालें। कारोबार से जुड़े लोग आर एनडी करने में समय व्यतीत कर सकते हैं।

सेहत: इस वीक डॉक्टर से सलाह न लेने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे कोई बड़ी समस्या भी पैदा हो सकती है। इसके लिए सावधान रहें और नियमित अंतराल पर जाँच कराएं। साथ ही डॉक्टर से सलाह लें। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। नियमित जांच से सेहत में सुधार हो सकता है।

शिक्षा: अपने बड़ों एवं शिक्षकों की आज्ञा का पालन करें। कई अवसर पर वे आपके लिए कठिन निर्णय ले सकते हैं। कुछ सहपाठी आपकी सरलता का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहें।

रिलेशनशिप: पार्टनर पर काम का बहुत अधिक दबाव डालने से बचें। उनकी ज़रूरतों को लेकर भी अवेयर रहें। पार्टनर के साथ कैसे रहते हैं और आप उनसे क्या बोलते हैं, इसका ध्यान रखें। परिवार में चल रहे द्वन्द को लेकर मुश्किल हो सकती है।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: भावनाओं में बहने के चलते ऑफिस में टेंशन बढ़ सकती है। काम के स्ट्रेस को लेकर सावधान रहें। इससे थकान की समस्या हो सकती है। व्यवसायी लोग इमोशनली डिसीजन ले सकते हैं, जिनसे कई बड़े मुद्दे पैदा हो सकते हैं। बिना जांचें किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।

स्वास्थ्य: डिप्रेशन के मरीज उदास, निराश और हताश हो सकते हैं। उनके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों का नवीन रूप से इलाज शुरू होगा। ॐ नमः शिवाय का जाप करें। साथ ही मंदिर में केले का दान करें।

शिक्षा: इस वीक बैक बेंचर दोस्तों के कारण एकाग्रता भंग हो सकती है। किसी अनजान लोग से भावनात्मक लगाव न रखें। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए यात्रा करने की सोच रहे हैं, उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

रिलेशनशिप: किसी से ज्यादा उम्मीदें करने से दिल टूट सकता है। अनावश्यक नाटक और बहस से बचें। अगर बेवजह किसी बहस में पड़ते हैं, तो विवाद हो सकता है। पास्ट के अनुभव से सीखने की कोशिश करें और गलती न दोहराएं।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: इस वीक ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है। अत्यधिक मानसिक कार्य करने से स्ट्रेस की समस्या हो सकती है। इससे निदान पाना कठिन हो सकता है। काम के बीच में ब्रेक लें। कारोबार से जुड़े लोगों को स्टाफ से विवाद हो सकता है। ऐसी स्थिति में स्टाफ काम छोड़कर जा सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत पर विचार करेंगे। आंतरिक प्रसन्नता पर ध्यान दें और प्रसन्नचित रहें। सेहत संबंधी परेशानी पर अनदेखी न करें। घरेलू नुस्खे का पालन करें।  

शिक्षा: लोगों को संबोधित करना प्रभावशाली हो सकता है। यथार्थवादी बनें। ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार देना सार्थक (सफल) हो सकता है। नए लेक्चरर फ्री-लांस पर जुड़ने की योजना बना सकते हैं।

रिलेशनशिप: पार्टनर से लड़ाई के चलते आप झगड़ालू बन सकते हैं। साथ ही आपके स्वभाव में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। अपनी गलतियों को स्वीकार्य करें। इसके लिए  समय निकालें। काम से छोटे-छोटे ब्रेक लेना फायदेमंद हो सकता है। अपने आप से प्यार करें। साथ ही अपने आसपास के लोगों से भी प्यार करें।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: अपने कामों के प्रति वफादार बने रहें। काम को आगे के लिए टालना नुकसानदेह साबित हो सकता है।  इस वीक पैसों की तंगी  हो सकती है। एक ही समय में बहुत सारी चीज़ें निराशाजनक हो सकती हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को बिना पढ़े कागजों पर हस्ताक्षर करने से बचना चाहिए। पार्टनरशिप में बिज़नेस कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। खासकर, मानसिक सेहत का विशेष ख्याल रखें। अज्ञानता से बचें। फास्ट फूड खाने से पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।  नियमित समय पर दवा लें। ध्यान और योग फायदेमंद साबित हो सकते हैं। होम्योपैथिक दवा कई लोगों के लिए मददगार हो सकती है।

शिक्षा: दूसरे लोगों के मुद्दों में उलझने से बचें। इससे आपका समय बर्बाद होगा। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होगी। आलस्य से बचने की कोशिश करें। अपने कीमती सामान का ख्याल रखें।

रिलेशनशिप: अपने रिश्ते में सामंजस्य बिठाकर रखें। बेहतर होगा कि विशेषज्ञ से परामर्श लें। अपने जानने वालों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करें। आपके प्रयासों का सम्मान किया जा रहा है, इस बात पर विशेष ध्यान दें। निजी जिंदगी की बातें किसी से शेयर न करें।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: इस वीक आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आने वाले समय में कुछ लोग आपसे जुड़ेंगे, जो आपके व्यक्तित्व को ऊपर उठाने में कारगर साबित हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है।

स्वास्थ्य: इस वीक पॉजिटिव रहने की कोशिश करें। इससे सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। नियमित दवा लेने से सेहत में सुधार होगा। जीवनशैली में सुधार करें। इससे सभी चीजों को समय पर करने में मदद मिल सकती है।

शिक्षा: इस वीक समान विचारधारा वाले मित्रों के साथ जुड़ने से छात्रों को पढ़ाई करने में मदद मिल सकती है। मोटिवेटेड रहना और समय पर काम करने की प्रेरणा से सफलता प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास अति उच्च रहेगा।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत के चलते जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त लग सकता है। सेहत संबंधी परेशानी को दूर करने हेतु नई संभावनाओं को तलाशने का प्रयास करें। बेहतर तरीके से ठीक होने के लिए वैकल्पिक उपचारों की मदद लें। उचित खानपान और सही दिनचर्या का पालन करें।

शिक्षा: शिक्षा संबंधी कामों में नियमित न रहने पर बहुत सारे कार्य लंबित हो सकते हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु टाइम टेबल बनाएं। साथ ही टाइम टेबल का ईमानदारी से पालन करें। नए लक्ष्य निर्धारित करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

रिलेशनशिप: अपने पार्टनर के प्रति इजी वे से पारिवारिक जीवन में बड़ी कठिनाई पैदा हो सकती है। पारिवारिक निवेश करते समय सावधान रहें। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

रिलेशनशिप: आपका पार्टनर कुछ नए सोशल रिलेशन स्थापित कर सकते हैं। इससे नए अवसर पैदा हो सकता है। रतिक्रिया से आप दोनों के मध्य संबंध मधुर और मजबूत होंगे। इस सप्ताह आत्म-प्रेम प्राथमिकता रहेगी।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य: इस वीक सांसारिक मामलों में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। उच्च अधिकारी वर्ग के लोग अधिक स्ट्रेस महसूस कर सकते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सामंजस्य स्थापित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को कुछ चीजों को बहुत हल्के में लेने से बचना चाहिए।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य: इस वीक ऑफिस स्टाफ के साथ सुखद समय बिताएंगे। साथ ही कोई विश पूरी हो सकती है। हाथ आए कामों को पूरा करने में आप उत्साह महसूस करेंगे। व्यवसायी लोग नई परियोजनाओं की शुरुआत के लिए सेलिब्रेशन की प्लानिंग कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: किसी भी काम के प्रति अति से बचें। डॉक्टर द्वारा सही दिनचर्या और उचित आहार लेने की सिफारिश की जाएगी। शांत रहने से कई मुद्दे हल हो सकते हैं।

शिक्षा: इस वीक अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना मुख्य लक्ष्य होगा। कुछ काम को करने से वंचित हो सकते हैं। इसके चलते जरूरी काम में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह कंफर्ट जोन से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

रिलेशनशिप: इस सप्ताह वर्चस्व बनाने के चलते पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथी की बातों को समझने की कोशिश करें। इमोशनली एक दूसरे से जुड़ सकते हैं। पारिवारिक निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

कार्य: इस वीक ऑफिस में बॉस से शाबाशी मिल सकती है। नौकरी में बदलाव चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। ऑफर लेटर मिले बिना नौकरी छोड़ने से बचें। बहुत अधिक तनाव लेने से बचें। इस वीक तनाव को मैनेज करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत पर विशेष ध्यान रखना होगा। सोने के तरीके में भी बदलाव करें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। सही दिनचर्या का पालन और उचित खानपान लाभकारी हो सकता है।

शिक्षा: इस वीक पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चुनौतीपूर्ण होगा। दिखावा करने से एकाग्रता भंग हो सकती है। अनावश्यक खर्च होगा।

रिलेशनशिप: इस वीक रिश्ता और मधुर होगा। पार्टनर के साथ आप क्लॉस्ट्रोफोबिक महसूस करेंगे। हर गुरुवार को लक्ष्मी नारायण पूजा करें और मंदिर जाएं।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य:  इस वीक आपके काम के प्रति डेडिकेशन की सराहना की जाएगी। यह सप्ताह आपके लिए ख़ूबसूरत हो सकता है। हर कार्य में आत्मविश्वास बनाए रखें। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन करें। ऑफिस की राजनीति कष्टकारी हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोग नए निवेश पर धन व्यय करेंगे।

स्वास्थ्य: इस वीक पुरानी दवाओं का सेवन करना मददगार हो सकता है। जैसे-जैसे आप पुराने दोस्तों से जुड़ेंगे, आपकी मानसिक सेहत में सुधार होगा। अपने साथी और प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम समय बिताएं। ऐसा करना फायदेमंद होगा।

शिक्षा: आप अपने दोस्तों के साथ अधिक सहज महसूस करेंगे। वरिष्ठों से जुड़कर आप अपने विषयों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे। स्कूल या कॉलेज के समय के दोस्तों से मिलना अच्छा अनुभव हो सकता है।

रिलेशन: इस वीक पार्टनर के साथ संबंध और गहरा हो सकता है। विवाहित लोग रिश्ते में नवीन मिठास महसूस कर सकते हैं। आप दोनों के मध्य सही तालमेल बैठेगा।

डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।