Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aaj Ka Rashifal 03 October 2024: नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Todays Horoscope) राशिफल के अनुसार आज यानी गुरुवार 03 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातकों के घर में नया मेहमान आ सकता है। वहीं कुछ राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Thu, 03 Oct 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
Aaj Ka Rashifal 03 October 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 03 October 2024: राशिफल के अनुसार, आज यानी गुरुवार 03 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातकों का मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। वहीं, कुछ राशियों के जातक स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप दिन उतार चढाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने किसी व्यवहार से मन परेशान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है। संभलकर रहें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार व्यवसाय में न लें। नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से सावधान रहें। नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन देन आज न करें। वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठाएं। पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Monthly Finance Horoscope October 2024: कार्यक्षेत्र का होगा विस्तार, दूर होगी आर्थिक तंगी, पढ़ें राशिफल

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान जमीन की खरीदारी आज कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड सकता है। पारिवारिक विवाद से आज आप दूर ही रहें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेग। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। जिस काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप किसी लंबी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पडोसी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप किसी पारिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आपका मन और अशांत उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंग। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। लंबी यात्रा पर जाना होगा।

यह भी पढ़ें: Monthly Career Horoscope October 2024: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।